पदोन्नत हुए 52 नए डीएसपी को मिली पोस्टिंग, साइबर क्राइम और ACB में हुई नियुक्तियां

Jageshwar prasad | Published:
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-04-29T200422.766
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में पदोन्नत हुए 52 डीएसपी को पोस्टिंग मिल गई है। इन्हें साइबर क्राइम, एसीबी और एसओजी जैसे महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारी दी गई है।

News In Short

  • राजस्थान में पदोन्नत हुए 52 नए उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) के पदस्थापन आदेश जारी।
  • अलवर, बाड़मेर और श्रीगंगानगर समेत आधा दर्जन जिलों को मिले नए साइबर क्राइम डिप्टी एसपी।
  • अजयकांत राठौड़ को जयपुर मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रकोष्ठ (CID SSB) में अहम जिम्मेदारी।
  • नरपत सिंह चारण को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) जयपुर में डिप्टी एसपी लगाया गया।
  • डीजीपी ऑफिस ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को तुरंत नए पद पर जॉइन करने के दिए निर्देश।

News In Detail

Jaipur: राजस्थान में पुलिस निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक (DSP) बने 52 पुलिस अधिकारियों को पोस्टिंग दे गई है। ये सभी अधिकारी हाल ही में पुलिस निरीक्षक (CI) से पदोन्नत होकर आरपीएस (RPS) कैडर में शामिल हुए थे। आदेश के अनुसार इन सभी को अपने नए पदों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

अजयकांत रतूडी को मिली नई जिम्मेदारी

इस फेरबदल में साइबर सुरक्षा, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) और मुख्यमंत्री सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विंग्स में नई नियुक्तियां की गई हैं। अजयकांत रतूडी को जयपुर कमिश्नरेट से पदोन्नत कर CID (SSB) मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रकोष्ठ में उप पुलिस अधीक्षक लगाया गया है।

साइबर विंग को मिले कई अधिकारी

बढ़ते डिजिटल अपराधों को देखते हुए कई जिलों में साइबर विंग को नए अधिकारी मिले हैं। रामनिवास मीणा (अलवर), मदन लाल (प्रतापगढ़), आनंद कुमार (श्रीगंगानगर), बुद्धराम (बाड़मेर), पुरुषोत्तम महरिया (भरतपुर) और निरंजन प्रताप सिंह (जालोर) को साइबर क्राइम DSP की जिम्मेदारी दी गई है।



नरपत सिंह चारण ACB जयपुर में डिप्टी एसपी बने

नरपत सिंह चारण को ACB जयपुर में डिप्टी एसपी नियुक्त किया गया है, जबकि महावीर सिंह यादव को SOG जयपुर में पदस्थापित किया गया है। नरेन्द्र कुमार को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और अशोक चौधरी को SIT जयपुर में जिम्मेदारी सौंपी गई है। रविन्द्र कुमार और मुकेश शर्मा को राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA), जयपुर में तैनात किया गया है।

यह फेरबदल राज्य में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। विशेष रूप से साइबर क्राइम विंग में बड़ी संख्या में अधिकारियों की नियुक्ति दर्शाती है कि पुलिस विभाग अब तकनीकी अपराधों से निपटने के लिए जिला स्तर पर बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रहा है।

ये भी पढ़ें:-

फलौदी सट्टा बाजार का अनुमान: बंगाल में हो रहा खेला, भाजपा को बढ़त, पल-पल बदल रहे भाव

राजस्थान का हेल्थ सिस्टम बीमार, पीएचसी-सीएचसी में 50% जांचें भी नहीं हो रही, केंद्र ने पत्र लिखकर जताई कड़ी नाराजगी

सांसद सीपी जोशी को फिर मिली अहम जिम्मेदारी, बने लोकसभा की याचिका समिति के सभापति

रामबाग पैलेस होटल से लेकर डब्ल्यूटीपी मॉल तक, कचरा प्रबंधन में हो रहे फेल, एनजीटी ने बिठाई जांच



Tags:
  • भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो
  • acb
  • DSP
  • SOG
  • RPS
  • राजस्थान पुलिस अकादमी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर