ढ़ाई साल बाद भी राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार, क्या भाजपा की आंतरिक गुटबाजी बन रही रोड़ा
Mukesh Sharma | May 08, 2026, 13:24 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में भाजपा की सरकार बने लगभग ढ़ाई साल हो गए हैं, लेकिन अभी तक निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां नहीं हो पाई हैं। पार्टी सूत्र इसके लिए भाजपा की आंतरिक गुटबाजी से जोड़कर देख रहे हैं।
News In Short
- भाजपा सरकार बनने के ढ़ाई साल भी निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां नहीं।
- राजनीतिक नियुक्तियां नहीं होने से भाजपा के एक वर्ग का सब्र जवाब दे रहा है।
- प्रदेश में 52 प्रमुख आयोग और बोर्ड ऐसे हैं, जहां अध्यक्षों और सदस्यों के पद खाली।
- पार्टी सूत्र नियुक्तियां नहीं होने के पीछे कारण भाजपा की आंतरिक गुटबाजी को मान रहे।
- हालांकि, पार्टी रणनीतिकार नियुक्तियों की पहली बड़ी खेप जल्द जारी होने की उम्मीद जता रहे।
News In Detail
प्रदेश में भाजपा की सरकार बने हुए ढ़ाई साल का लंबा समय बीत चुका है, लेकिन पार्टी के भीतर बड़ा वर्ग आज भी निगम-मंडलों में नियुक्तियों के इंतजार में है। यह वर्ग उन वरिष्ठ नेताओं, पूर्व विधायकों और समर्पित कार्यकर्ताओं का है, जिन्होंने विपक्ष में रहते हुए लाठियां खाईं, जेल गए और पार्टी की जीत के लिए जमीन तैयार की, लेकिन आज वे राजनीतिक नियुक्तियों की राह देख रहे हैं। भाजपा के गलियारों में यह सवाल भी गूंज रहा है कि लंबे समय से नियुक्तियां नहीं होने के पीछे क्या नेताओं की आंतरिक गुटबाजी भी बड़ा कारण है।
आखिर पेंच कहां फंसा है?
पार्टी के भीतर से आ रही खबरों के अनुसार, इस देरी के पीछे कई बड़े कारण बताए जा रहे हैं।
पार्टी आलाकमान और प्रदेश नेतृत्व वर्तमान में नेताओं के रिपोर्ट कार्ड की बारीकी से जांच कर रहा है। भाजपा का मानना है कि नियुक्तियां केवल नाम के आधार पर नहीं, बल्कि प्रदर्शन और भविष्य की उपयोगिता के आधार पर होनी चाहिए।
राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने हाल ही स्पष्ट किया कि पार्टी का ध्यान फिलहाल अन्य राज्यों (जैसे पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और असम) के चुनावों और वहां के सांगठनिक कार्यों पर भी था। उनके अनुसार इन राज्यों में सरकार बनने और प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही राजस्थान की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।
अक्टूबर 2024 में जब 78 शहरी स्थानीय निकायों में 550 मनोनीत सदस्यों की सूची जारी की गई थी, तो उसे कुछ ही घंटों में वापस लेना पड़ा था। इसका मुख्य कारण कुछ विधानसभा क्षेत्रों के स्थानीय विधायकों और जिला अध्यक्षों की नाराजगी थी, जो अपने पसंदीदा उम्मीदवारों को सूची में न पाकर आक्रोशित थे। बताया जाता है कि भाजपा में नेताओं के बीच काफी अंदरुनी खींचतान है। ऐसे में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजनीतिक नियुक्तियों के जरिए कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहते हैं।
विपक्ष में लाठियां हमने खाईं, तो फल किसे मिलेगा?
विशेष रूप से वे उम्मीदवार जो विधानसभा चुनाव में बहुत कम अंतर से हार गए थे, वे इन राजनीतिक पदों के जरिए अपनी क्षेत्र में सक्रियता बनाए रखना चाहते हैं। उनके लिए यह सांत्वना पुरस्कार नहीं, बल्कि आगामी चुनावों के लिए अपनी जमीन बचाने का एक जरिया है।
बंगाल मॉडल और नियुक्तियों का नया मापदंड
कुछ समय पहले अरुण चतुर्वेदी को वित्त आयोग का प्रमुख बनाया गया था, जो एक संकेत है कि अनुभवी चेहरों को धीरे-धीरे मुख्यधारा में लाया जा रहा है। हालांकि, अन्य कई दिग्गज अब भी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
केवल पद नहीं, प्रतिष्ठा की बात
वर्तमान में जो कुछ नियुक्तियां हुई हैं, उनमें 'राज्य मंत्री' का दर्जा न दिए जाने पर भी कुछ नेताओं ने दबी जुबान में निराशा व्यक्त की है। उनका तर्क है कि बिना पर्याप्त अधिकारों और दर्जे के इन पदों पर बैठने का राजनीतिक लाभ सीमित हो जाता है।
पंचायत चुनाव और चुनावी गणित
पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि नियुक्तियों की पहली बड़ी खेप जल्द ही जारी की जा सकती है, ताकि असंतुष्ट धड़ों को शांत किया जा सके और संगठन को नई ऊर्जा प्रदान की जा सके।
ये भी पढ़ें:-
राजस्थान पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 84 एडिशनल SP के हुए ट्रांसफर, यहां देखें पूरी लिस्ट
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल अब खुद तैयार करेगा सिलेबस; राजस्थानी कला, संस्कृति व इतिहास होगा शामिल
मध्य प्रदेश से निकला चीता धौलपुर के जंगलों में पहुंचा, वन विभाग अलर्ट
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj