उदयपुर में नशे की बड़ी खेप पकड़ी: 1.98 करोड़ का 1324 KG डोडा चूरा जब्त
Raghvendra Singh Rathore | Sept 10, 2026, 18:47 IST
उदयपुर में 1.98 करोड़ का डोडा चूरा जब्त
सायरा थाना पुलिस ने 66 कट्टों से बरामद किया 1323.740 किलो डोडा चूरा, ईटियोस कार और बोलेरो पिकअप जब्त, फर्जी नंबर प्लेट-मोबाइल से तस्करों की तलाश
समझें क्या है पूरा मामला
- उदयपुर में 1.98 करोड़ का डोडा चूरा जब्त, तस्कर फरार
- 66 कट्टों में छिपाकर ले जाया जा रहा था 1323 किलो नशा
- पहाड़ी में दबिश देते ही अंधेरे में भागे तस्कर
- कार-पिकअप से मिला फर्जी नंबर प्लेट और दस्तावेज
- मुखबिर की सूचना पर उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सायरा थाना पुलिस ने मौके से डोडा चूरा के साथ टोयोटा ईटियोस कार और बोलेरो पिकअप भी जब्त की है। वाहनों की तलाशी में फर्जी नंबर प्लेट, मोबाइल फोन, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज मिले हैं। पुलिस इनके जरिए फरार तस्करों और इस पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां एक सफेद रंग की टोयोटा ईटियोस कार और एक सफेद बोलेरो पिकअप खड़ी मिली। पुलिस को देखते ही दोनों वाहनों के पास मौजूद तस्कर अंधेरे और पहाड़ी क्षेत्र का फायदा उठाकर झाड़ियों की तरफ भाग निकले।
66 कट्टे खोले तो निकला 1323 किलो डोडा चूरा
पुलिस के मुताबिक जब्त डोडा चूरा की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 98 लाख रुपए है। पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ तस्करी में इस्तेमाल दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया है।
फर्जी नंबर प्लेट और मोबाइल भी बरामद
पुलिस मोबाइल फोन और बरामद दस्तावेजों के आधार पर यह पता लगाने में जुटी है कि डोडा चूरा की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
ये भी पढ़ें :-
एक शहर-एक निगम ने बदले सियासी समीकरण, जयपुर-कोटा-जोधपुर में कैसे बनेगा बोर्ड?
राजनीति जो न कराए! कोई बर्तन मांज रहा, कोई सब्जी बेच रहा, सिर पर चप्पल रखकर भी मांगे वो
10 लाख की ‘सोने की मूर्ति’ निकली अष्टधातु, ग्राहक बनकर पहुंची CID ने पकड़ा आरोपी
मिर्जापुर के शूरवीर गाने पर भड़के राजेंद्र राठौड़, सेंसर बोर्ड को लिखा पत्र
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
By Jageshwar prasad
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
By Saurabh Mishra
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
By Manya Jain
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
By Umeshwari Baghel
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
By Sandeep Kumar
राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज
By Atul Dwivedi