‘उदयपुर फाइल्स’ : कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म कड़ी सुरक्षा में रिलीज, बेटों ने सिनेमा हॉल में पिता की फोटो रखी साथ
Gyan Chand Patni | Published:
udaipur files film
‘उदयपुर फाइल्स’ फिल्म 4500 सिनेमाघरों में रिलीज, कन्हैयालाल साहू हत्याकांड की सच्चाई दिखाती है। फिल्म रिलीज के मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम।
राजस्थान के उदयपुर शहर के चर्चित और दिल दहला देने वाले कन्हैयालाल साहू हत्याकांड पर आधारित फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ आज देशभर के 4500 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म के पहले शो को देखने के लिए कन्हैयालाल के बेटे यश और तरुण साहू उदयपुर के अरबन स्क्वायर मॉल स्थित थिएटर पहुंचे। इस दौरान दोनों बेटों ने अपने पिता की तस्वीर अपने साथ रखी और उनके लिए एक सीट भी रिजर्व की, जैसे कि कन्हैयालाल भी अपनी कहानी पर्दे पर देख रहे हों।
फिल्म रिलीज के मौके पर उदयपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। साथ ही विशेष टीमें निगरानी के काम में लगाई गई। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सिनेमा हाल में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले का नाम बदलकर भर्तृहरि नगर क्यों, क्या है इसके पीछे राजनीति, जानिए पूरी कहानी
ट्रंप टैरिफ का राजस्थान के 5 लाख लोगों के रोजगार पर असर, अमरीकी बायर्स के बदल रहे तेवर
उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल साहू की उनकी ही दुकान पर हत्या कर दी गई थी। यह घटना न केवल उदयपुर, बल्कि पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हुए विवाद में कन्हैयालाल की निर्मम हत्या कर दी गई थी।
उदयपुर फाइल्स फिल्म में इसी घटना की सच्चाई को सामने लाने का प्रयास किया गया है। फिल्म में अभिनेता विजय राज मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को सेंसर बोर्ड से 55 कट्स के साथ रिलीज की अनुमति मिली है।
राजस्थान में मानसून एक सप्ताह और रहेगा सुस्त, 15 अगस्त के बाद झमाझम की उम्मीद, जानें मौसम का पूरा हाल
राजस्थान में भारत-पाक सीमा पर मिला चायना मेड ड्रोन, जासूसी की आशंका, सुरक्षा अलर्ट जारी
फिल्म देखने पहुंचे कन्हैयालाल के बेटे यश तेली ने कहा कि कड़ी मेहनत के बाद यह फिल्म दर्शकों के सामने आई है। उन्होंने बताया कि फिल्म को कई बार चुनौती दी गई और उच्च न्यायालय, सुप्रीम कोर्ट से लेकर केंद्र सरकार तक इस पर जांच हुई। यश ने कहा, "हमारा परिवार पिछले तीन साल से न्याय की लड़ाई लड़ रहा है, लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिला है।" उन्होंने फिल्म के जरिए देश को अपना दर्द दिखाने की कोशिश की है और कहा कि यह फिल्म उनके पिता के साथ हुए अन्याय की सच्चाई को सामने लाती है।
यश ने यह भी बताया कि उनकी मां इस बार फिल्म देखने नहीं आईं क्योंकि पहले भी फिल्म देखने के दौरान परिवार को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा था। उसने बताया कि मां पहले से ही बहुत दुखी है। इसलिए इस बार उसे साथ लेकर नहीं आए।
यश ने आतंकवादी मानसिकता वाले लोगों और उन संगठनों पर भी निशाना साधा, जो उनके अनुसार आतंकियों को कानूनी मदद प्रदान करते हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसे संगठनों पर तत्काल रोक लगाई जाए ताकि भविष्य में इस तरह के अपराधों को रोका जा सके।
उदयपुर फाइल्स की रिजीज के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। उदयपुर फाइल्स कन्हैया लाल टेलर मर्डर पर आधारित है।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩ऐतिहासिक भर्तृहरि गुंबद | खैरथल—तिजारा जिला नामकरण विवाद | भिवाड़ी जिला मुख्यालय विवाद | भर्तृहरि नगर नाम का राजनीतिक महत्व | खैरथल तिजारा जिले में सियासी मतभेद खैरथल-तिजारा जिला नामकरण विवाद खैरथल-तिजारा जिला नामकरण विवाद खैरथल—तिजारा जिला नामकरण विवाद खैरथल—तिजारा जिला नामकरण विवाद
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले का नाम बदलकर भर्तृहरि नगर क्यों, क्या है इसके पीछे राजनीति, जानिए पूरी कहानी
ट्रंप टैरिफ का राजस्थान के 5 लाख लोगों के रोजगार पर असर, अमरीकी बायर्स के बदल रहे तेवर
कन्हैयालाल हत्याकांड का स्याह सच
उदयपुर फाइल्स फिल्म में इसी घटना की सच्चाई को सामने लाने का प्रयास किया गया है। फिल्म में अभिनेता विजय राज मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को सेंसर बोर्ड से 55 कट्स के साथ रिलीज की अनुमति मिली है।
राजस्थान में मानसून एक सप्ताह और रहेगा सुस्त, 15 अगस्त के बाद झमाझम की उम्मीद, जानें मौसम का पूरा हाल
राजस्थान में भारत-पाक सीमा पर मिला चायना मेड ड्रोन, जासूसी की आशंका, सुरक्षा अलर्ट जारी
बेटों का दर्द और न्याय की लड़ाई
कन्हैयालाल की पत्नी ने क्यों नहीं देखी फिल्म?
आतंकवादी मानसिकता पर निशाना
उदयपुर फाइल्स की रिजीज के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। उदयपुर फाइल्स कन्हैया लाल टेलर मर्डर पर आधारित है।
FAQ
- 1. फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ किस घटना पर आधारित है?
फिल्म उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित है। इस फिल्म में कन्हैयालाल की हत्या की सच्चाई को सामने लाने का प्रयास किया गया है। - 2. फिल्म को कब रिलीज किया गया?
फिल्म 4500 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसे 8 अगस्त को देशभर में दर्शकों के लिए उपलब्ध कराया गया है। - 3. फिल्म में मुख्य भूमिका कौन निभा रहे हैं?
फिल्म में अभिनेता विजय राज मुख्य भूमिका में हैं। उन्होंने कन्हैयालाल साहू की हत्याकांड के बाद के घटनाक्रम को पर्दे पर उतारा है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩ऐतिहासिक भर्तृहरि गुंबद | खैरथल—तिजारा जिला नामकरण विवाद | भिवाड़ी जिला मुख्यालय विवाद | भर्तृहरि नगर नाम का राजनीतिक महत्व | खैरथल तिजारा जिले में सियासी मतभेद खैरथल-तिजारा जिला नामकरण विवाद खैरथल-तिजारा जिला नामकरण विवाद खैरथल—तिजारा जिला नामकरण विवाद खैरथल—तिजारा जिला नामकरण विवाद
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari