जोधपुर-जयपुर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन में बढ़ेंगे कोच, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

Ashish Bhardwaj | Mar 11, 2026, 14:43 IST
Share
vande bharat
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कोच बढ़ेंगे। अब आठ डिब्बे वाली यह ट्रेन 20 कोच की होगी।

News In Short

  • जोधपुर–दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस में बढ़ेगी कोच की संख्या।
  • फिलहाल 8 कोच की है जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस।
  • 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था उद्घाटन।
  • बढ़े हुए कोचों से दिल्ली और जोधपुर के बीच कनेक्टिविटी होगी मजबूत।
  • कनेक्टिविटी मजबूत होने से मिलेगा पर्यटन को बढ़ावा।

News In Detail

जोधपुर, जयपुर और दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस ट्रेन में कोच की संख्या बढ़ाने का फैसला किया गया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि इस ट्रेन में जल्द ही अधिक डिब्बे जोड़े जाएंगे।

बनेगी 20 कोच वाली ट्रेन

फिलहाल जोधपुर–दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस में 8 कोच लगे हुए हैं, लेकिन यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और कई बार टिकेटों की क्षमता से ज्यादा डिमांड हो जाती है। इसी को देखते हुए रेलवे ने इस ट्रेन को 20 कोच वाली ट्रेन बनाने का निर्णय लिया है। रेल मंत्री के अनुसार जल्द ही इस निर्णय को लागू किया जाएगा, जिससे यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध हो सकेंगी।

सितंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था उद्घाटन

यह वंदे भारत एक्सप्रेस सेमी हाई स्पीड ट्रेन जोधपुर से दिल्ली कैंट के बीच संचालित होती है और राजस्थान तथा दिल्ली के बीच यात्रा को तेज और सुविधाजनक बनाती है। इस ट्रेन का उद्घाटन 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांसवाड़ा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया था। इसके बाद इस ट्रेन का नियमित संचालन 27 सितंबर से शुरू हुआ।

दिल्ली और जोधपुर के बीच कनेक्टिविटी होगी मजबूत

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि कोचों की संख्या बढ़ने से दिल्ली, जयपुर और जोधपुर के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। इससे यात्रियों को सीट मिलने में आसानी होगी और बुकिंग में सीट ना मिलने की समस्या भी कम होगी। साथ ही राजस्थान के पर्यटन और व्यापार को भी इससे सकारात्मक बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

मिलेगा पर्यटन को बढ़ावा

राजस्थान ही नहीं विश्व में अपनी पहचान रखने वाला जोधपुर एक प्रमुख पर्यटन शहर है, जहां हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं। ऐसे में वंदे भारत ट्रेन में कोच बढ़ने से न केवल स्थानीय यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि पर्यटकों और व्यापारियों के लिए भी यात्रा अधिक आसान हो जाएगी।

ये भी पढ़े:-

नंगे पांव विधानसभा में दिखे भाजपा विधायक, इस संकल्प के लिए छोड़ रखे हैं जूते-चप्पल

रामलला के दर्शन करने पहुंचे आसाराम, रेप के मामले में जमानत पर है बाहर

बॉर्डर की अधिसूचित जमीनों के बिना अनुमति हो रहे सौदे, कोर्ट ने 2006 की रजिस्ट्री को घोषित किया शून्य

जसवंत सिंह के परिवार में घमासान, बेटे मानवेन्द्र ने की दूसरी शादी, मां ने अंदर आने से रोका

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • राजस्थान
  • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
  • पर्यटन
  • जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती