राजनीतिक नियुक्तियों में वफादारों को मिले जगह, अवसरवादियों को नहीं, वसुंधरा राजे ने सरकार को दी सलाह

Ashish Bhardwaj | Apr 06, 2026, 16:29 IST
Share
raje bjp
Photograph: (the sootr)

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने सोमवार को भजनलाल सरकार को बड़ी सीख दी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक नियुक्तियों में अवसरवादियों की बजाय भाजपा के वफादारों को जगह मिलनी चाहिए।

News In Short

  • वसुंधरा राजे ने राजनीतिक नियुक्तियों पर सरकार को दी बड़ी सलाह।
  • राजे ने कहा, अवसरवादियों की बजाय वफादारों को जगह मिलनी चाहिए।
  • उन कार्यकर्ताओं को सम्मान देना चाहिए, जिन्होंने पार्टी के संघर्ष में साथ दिया।
  • राजे बोलीं, हमें खतरा उन लोगों से, जो केवल अपना सोचते हैं।
  • प्रदेश भाजपा कार्यालय में ढाई साल बाद सीएम को मिला कक्ष।

News In Detail

Jaipur: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को कहा कि राजनीतिक नियुक्तियों में वफादारों को जगह मिलनी चाहिए, न कि अवसरवादियों को। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यकर्ताओं और नेताओं को सम्मान मिलनी चाहिए, जो पार्टी की मूल विचारधारा से जुड़े हैं।

राजे यहां राजस्थान भाजपा कार्यालय में बीजेपी का स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहीं थीं। उनकी यह सीख खासकर प्रदेश के सीएम भजनलाल शर्मा के लिए है, जिनका निकट भविष्य में राजनीतिक नियुक्तियां करने का विचार है। सरकार में राजनीतिक नियुक्तियां लंबे समय से अटकी हुई हैं।

​अवसरवादियों से रहें सावधान

वसुंधरा राजे ने ​अपने संबोधन में दल-बदल की राजनीति पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। कई लोग ऐसे होते हैं, जो दल तो बदल लेते हैं, लेकिन उनका दिल नहीं बदलता। उनकी मानसिकता वही रहती है। वे पार्टी में वैसे ही मिल जाते हैं जैसे दूध में शक्कर मिलती है। हमें खतरा उन लोगों से है जो केवल अपना सोचते हैं और पार्टी के भविष्य की चिंता नहीं करते।

​राजे ने स्पष्ट किया कि संगठन को उन नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्मान देना चाहिए, जिन्होंने पार्टी के संघर्ष के दिनों में साथ दिया है। उन्होंने कहा कि जीत-हार अपनी जगह है, कई लोग इधर-उधर जाकर भी चुनाव जीत जाते हैं, लेकिन संगठन की नियुक्तियां केवल समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ही मिलनी चाहिए।

​पद के पीछे न भागें कार्यकर्ता

राजे ने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए अपनी माता विजयराजे सिंधिया का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, पद के लिए काम मत करो, काम ऐसा करो कि पद खुद चलकर आपके पास आए। अटल जी और आडवाणी जी ने मेरी मां को पार्टी की कमान सौंपनी चाही थी, लेकिन उन्होंने निस्वार्थ भाव से उसे स्वीकार करने से मना कर दिया।

सीएम बोले, पार्टी को बनाना है अजेय

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय और अपने आवास पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार है, ऐसे में हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्होंने कहा, हमें जनता के बीच रहकर निरंतर काम करना है। हमारा अंतिम लक्ष्य पार्टी को अजेय बनाना होना चाहिए ताकि विकास की गति कभी न रुके।

​बीजेपी कार्यालय में सीएम के लिए कक्ष

प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन के करीब ढाई साल बाद एक अहम बदलाव देखने को मिला। अब पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री के बैठने के लिए एक स्थायी कक्ष तैयार किया गया है। कार्यालय का कमरा नंबर-5 अब मुख्यमंत्री के लिए आरक्षित रहेगा। दिलचस्प बात यह है कि पूर्व में वसुंधरा राजे भी मुख्यमंत्री रहते हुए इसी कक्ष का उपयोग करती थीं।

​मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को विधिवत रूप से इस कमरे में बैठकर इसका उद्घाटन किया। उनके नाम की नेमप्लेट भी कक्ष के बाहर लगा दी गई है। अब मुख्यमंत्री सप्ताह में निश्चित समय यहां बैठकर सीधे कार्यकर्ताओं और आम लोगों की समस्याओं को सुन सकेंगे।

ये भी पढे़:-

गारनेट के काले कारोबार में खाकी और खादी का गठजोड़, विधायक का करीबी गिरफ्तार, आईपीएस माधव उपाध्याय एपीओ

ढाई साल बाद भजनलाल को मिला भाजपा का कमरा नंबर 5, कार्यालय से वसुंधरा राजे युग का अंत

सालासर मंदिर में बाउंसरों की दबंगई, हरियाणा से आए भक्तों को पीटा

भूमि कंवर्जन में बड़ा फर्जीवाड़ा, 238 म्यूटेशन भर दिए, 40 नामांतरण खारिज, एक बाबू सस्पेंड

Tags:
  • वसुंधरा राजे
  • भजनलाल शर्मा
  • बीजेपी का स्थापना दिवस
  • मदन राठौड़
  • भाजपा सरकार
  • राजस्थान भाजपा कार्यालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज