ससुर के साथ अपनी दो बेटियों को लेकर भागी पत्नी, पति ने खोजने पर रखा 20 हजार का इनाम
Reena Sharma Vijayvargiya | May 20, 2025, 14:48 IST
The sootr
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पूरनपुरा गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला अपनी दो बेटियों के साथ घर छोड़कर अपने चचिया ससुर के साथ फरार हो गई। पति जितेंद्र कुमार ने पत्नी और बच्चों को ढूंढने के लिए 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पूरनपुरा गांव से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ अपने चचिया ससुर के साथ घर छोडक़र फरार हो गई। यह मामला परिवार के लिए तो शॉकिंग था ही, अब पूरे गांव में चर्चा का विषय बन चुका है। महिला के पति, जितेंद्र कुमार, जो एक टैक्सी चालक हैं, इस घटना से बेहद दुखी हैं और उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों को खोजने के लिए 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
खबर यह भी : रायपुर में उत्तर प्रदेश के 2 मजदूर जिंदा जले... कंटेनर में लगी भीषण आग
जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी शादी 2014 में हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं — दो बेटियां और एक बेटा। 3 अप्रैल को जब वह कानपुर से अपने घर वापस लौटे, तो उनकी पत्नी और दो बेटियां घर से गायब थीं। जितेंद्र ने पहले तो सोचने की कोशिश की कि क्या यह कोई गलतफहमी हो सकती है, लेकिन बाद में जब उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी अपने चचिया ससुर नन्दराम के साथ फरार हो गई है, तो वह एकदम टूट गए।
खबर यह भी : उत्तर प्रदेश जा रही एंबुलेंस सिवनी में पलटी, चार की मौत, 5 लोग घायल
जितेंद्र ने बताया कि उनकी पत्नी अपनी फरारी के दौरान अपने साथ चार अंगूठियां, एक हार, मंगलसूत्र और करीब 50 हजार रुपये लेकर गई है। इस घटना के बाद से वह अपने परिवार को ढूंढने के लिए पुलिस के साथ मिलकर प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
खबर यह भी : उत्तर प्रदेश में निकली आंगनबाड़ी वर्कर्स के 23 हजार पदों पर भर्ती, इस लिंक से करें अप्लाई
शिकायत दर्ज करने के बाद, पुलिस की शुरुआत में प्रतिक्रिया धीमी रही, लेकिन बाद में पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच जारी है और जल्दी ही महिला और उसके साथ फरार चचिया ससुर का पता लगा लिया जाएगा।
खबर यह भी : उत्तर प्रदेश में सिर्फ एक, मध्य प्रदेश के हर ब्लॉक में होंगे 'बरसाना गांव'
ऊसराहार थाना प्रभारी ने बताया कि महिला और उसके साथ फरार चचिया ससुर को खोजने के लिए पुलिस टीम सक्रिय है। उन्होंने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से गांववासियों को थोड़ी उम्मीद बंधी है।
यह मामला सिर्फ कानूनी दृष्टिकोण से ही नहीं, बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण हो गया है। विशेष रूप से बच्चों की सुरक्षा को लेकर पूरे परिवार और स्थानीय प्रशासन दोनों ही चिंतित हैं। यह घटना न केवल उस परिवार के लिए एक बुरी मुसीबत बन गई है, बल्कि पूरे गांव में इसे लेकर असमंजस और चिंताओं का माहौल भी है।
पुलिस जांच
खबर यह भी : रायपुर में उत्तर प्रदेश के 2 मजदूर जिंदा जले... कंटेनर में लगी भीषण आग
घर से अचानक गायब हुई पत्नी
खबर यह भी : उत्तर प्रदेश जा रही एंबुलेंस सिवनी में पलटी, चार की मौत, 5 लोग घायल
पत्नी के साथ गायब हुए जेवरात और पैसे
खबर यह भी : उत्तर प्रदेश में निकली आंगनबाड़ी वर्कर्स के 23 हजार पदों पर भर्ती, इस लिंक से करें अप्लाई
पुलिस की कार्रवाई और जांच की स्थिति
The sootr
खबर यह भी : उत्तर प्रदेश में सिर्फ एक, मध्य प्रदेश के हर ब्लॉक में होंगे 'बरसाना गांव'
पुलिस टीम की सक्रियता
परिवार और समाज पर प्रभाव
पुलिस जांच
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari