करोड़ों के निर्माण मे बड़ा खेल, मनरेगा से डेढ़ गुना अधिक लागत में आरईएस बना रहा डेम, गड़बड़ी छिपाने की कोशिश शुरु

VINAY VERMA | Mar 18, 2026, 09:00 IST
Share
chhattisgarh-check-dam-construction-scam-res-vs-mgnrega-investigation
Photograph: (the sootr)

छत्तीसगढ़ में मनरेगा और आरईएस के तहत चेकडैम निर्माण की लागत में भारी अंतर सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाए कि गड़बड़ी छिपाने के लिए मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। विभागीय जांच पर भी सवाल उठ रहे हैं।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में प्रोजेक्ट का रिपोर्ट अधिकारी अपने मन से तैयार कर रहे हैं। इसका खुलासा सरगुजा संभाग में चल रहे चेकडैम निर्माण में हुआ है। सरकार संभाग के 2 दर्जन गांवों में चेकडैम बनवा रही है। ये निर्माण मनरेगा और ग्रामीण स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कर रहा है। हैं। मनमाने ढ़ंग से हो रहे निर्माण का खुलासा होने के बाद जांच का आदेश हुआ है। लेकिन स्थानीय लोग जांच एजेंसी पर ही सवाल उठा रहे हैं।

मनरेगा बनाम आरईएस में अंतर

सरकार जल संचयन के इस प्रोजेक्ट पर 10 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। मनरेगा योजना के तहत 12 मीटर चेक डैम लगभग 19 लाख में बन रहा है। वहीं ग्रामीण स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग 9 मीटर चेक डैम को लगभग 24 लाख की लागत से बना रहा है। एक ही क्षेत्र में अलग-अलग लागत ने पूरे निर्माण को संदेह के घेरे में ला खड़ा किया है। सवाल उठ रहा कि जब आरईएस विभाग के डैम की साइज कम तो लागत कैसे बढ़ गई?

मशीनों से काम, नियम ताक पर

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि श्रम आधारित योजना में मजदूरों की जगह मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। यह सीधा नियमों का उल्लंघन है, जिससे मजदूरों को मिलने वाला रोजगार भी प्रभावित हो रहा है। लोगों का कहना है कि गड़बड़ी छिपाने के लिए सारा खेल चल रहा। ग्रामीणों को दूर कर मशीनों के जरिए मनमाने तरीके से निर्माण की योजना है।

दलालों की एंट्री, खेल और गहरा

चेक डैम स्वीकृति के नाम पर क्षेत्र में दलालों के सक्रिय हो गए हैं। डैम की स्वीकृति कहां दिलवानी है यह सब दलाल तय कर रहे हैं। जिसके एवज में मोटी रकम वसूल रहे हैं। भाजपा किसान मोर्चा के प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना लाल चौधरी पार्टी फोरम पर शिकायत करने का कह रहे।

विभागीय जांच पर उठे सवाल

मामले के गड़बड़ी सामने आने के बाद विभाग ने अपने ही अधिकारियों की टीम से जांच कराने का फैसला लिया है। एसडीओ और इंजीनियरों की टीम बनाई गई है। लेकिन अब इस जांच कमेटी पर ही सवाल उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि विभाग खुद अपने अधिकारियों की निष्पक्ष जांच कैसे कर सकता है? वह भी तब, जब निर्माण की स्वीकृति उच्च अधिकारियों ने ही दी होगी।

लीपापोती की आशंका

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह जांच केवल औपचारिकता बनकर रह जाएगी और सच्चाई सामने नहीं आएगी। जांच टीम द्वारा विभाग को क्लीन चिट देने की आशंका भी लोगों के बीच जताई की जा रही है। इससे पूरे मामले में पारदर्शिता और जवाबदेही पर बड़ा सवाल उठ रहा है।

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

बजट खर्च करने की जल्दबाजी

संभाग के कई नालों पर एक साथ कई चेकडेम की मंजूरी देकर तकनीकी मानकों की भी धज्जियां उड़ाई गई हैं। जल संरक्षण के बजाय अनुपयोगी स्थानों पर निर्माण कराकर केवल सरकारी बजट को ठिकाने लगाने की साजिश रची जा रही है। ताकि अगले वित्तीय वर्ष से पहले सारा पैसा खर्च कर लिया जाए।

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में LPG गैस के नए नियम लागू, जानिए कैसे मिलेगा सिलेंडर

छत्तीसगढ़ की नदियों के संरक्षण पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- 'सिर्फ अफसरों की फौज से नहीं बचेंगी नदियां'

कांग्रेस ने बनाई छत्तीसगढ़ विधानसभा के घेराव की योजना, 17 मार्च को प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ विधानसभा : अमानक चावल और धान उठाव के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • सरगुजा
  • डैम
  • मनरेगा
  • आरईएस विभाग
  • बजट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब