धार भोजशाला पर सुनवाई में आई बात- यह मंदिर ही है और 1935 से पहले यहां कभी नमाज नहीं हुई

Sanjay Gupta | Apr 07, 2026, 22:38 IST
Share
bhojshala hearing
Photograph: (THESOOTR)

INDORE. धार भोजशाला मामले में सुनवाई के दौरान हिंदू पक्ष ने तर्क दिया कि यह स्थल मूल रूप से मंदिर है और 1935 से पहले यहां नमाज नहीं हुई। एएसआई रिपोर्ट और ऐतिहासिक दस्तावेजों का हवाला देते हुए मंदिर होने का दावा किया गया।

5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला...

  • भोजशाला विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी।
  • हिंदू पक्ष ने मंदिर होने का दावा किया।
  • 1935 से पहले नमाज नहीं होने की बात कही।
  • एएसआई रिपोर्ट और ऐतिहासिक तथ्य पेश।
  • बुधवार को भी सुनवाई जारी रहेगी।
धार भोजशाला को लेकर चल रही सुनवाई में दूसरे दिन भी दो घंटे तक बहस हुई और हिंदू पक्ष द्वारा अपने तर्क रखे गए। इसमें कहा गया कि Once a temple, always a temple, यानी एक बार मंदिर रहा स्थल हमेशा मंदिर ही माना जाएगा। सुनवाई बुधवार को भी होगी।

धार भोजशाला को लेकर शुरू हुई अंतिम सुनवाई मंगलवार को भी जारी रही। हिंदू फ्रंट की याचिका पर वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने तर्क रखे। इसमें पुरातत्व सर्वेक्षण की रिपोर्ट के साथ ही ऐतिहासिक दस्तावेज पेश किए गए।

कहा गया कि Once a temple, always a temple, यानी एक बार मंदिर रहा स्थल हमेशा मंदिर ही माना जाएगा। साल 1935 में यहां लगा भोजशाला का बोर्ड हटाया गया और इसके बाद पहली बार नमाज की गई।

एएसआई की रिपोर्ट के तथ्य रखे गए

वरिष्ठ अधिवक्ता जैन और उनके साथ अधिवक्ता विनय जोशी ने अपनी बात रखी। भोजशाला का इतिहास बताते हुए कहा कि इसका इतिहास मस्जिद से सैकड़ों साल पुराना है।

एएसआई की रिपोर्ट में हवन कुंड, खंभों पर संस्कृत के श्लोक जैसे कई तथ्य मिले हैं, जिनका मस्जिद में कोई उपयोग नहीं होता। सर्वे में संस्कृत यंत्र, सूर्य और हवन कुंड के प्रमाण मिले हैं। सुनवाई के दौरान कुतुब मीनार का भी उल्लेख हुआ। कहा गया कि राजा भोज ने इसका निर्माण कराया था।

विदेश में एक नहीं, दो प्रतिमाएं हैं

वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि भोजशाला से सिर्फ एक नहीं, बल्कि दो प्रतिमाएं विदेश गई थीं। एएसआई रिपोर्ट के अनुसार परिसर में मौजूद स्तंभ, छत और दीवारों पर कमल और देवी देवताओं से जुड़े प्रतीकों की नक्काशी पाई गई है, जो पारंपरिक हिंदू मंदिर वास्तुकला को दर्शाती है।

मंदिर को ध्वस्त किया गया

अधिवक्ताओं ने कहा कि भोजशाला वास्तव में एक मंदिर था, जिसे मुगल आक्रमणकारियों द्वारा ध्वस्त किया गया था। साथ ही सरस्वती माता की मूर्ति के बारे में भी जानकारी दी गई, जो वर्तमान में ब्रिटिश म्यूजियम में सुरक्षित रखी गई है।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर नगर निगम बजट में पहुंचे भागीरथपुरा पीड़ित, बीजेपी पार्षद बोले- कांग्रेसी गुंडे, ईरानी लीडर की मौत पर श्रद्धांजलि

सोम डिस्टलरी की लाइसेंस फीस जमा करने में आबकारी अफसरों की भूमिका पर सवाल

एमपी में राज्यसभा चुनाव को लेकर सिंघार ने जताई हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका, मंत्री ने किया पलटवार

हाईकोर्ट का अहम फैसला: मुस्लिम शख्स की दूसरी शादी अपराध नहीं, मुस्लिम पति के खिलाफ नहीं चलेगा केस

Tags:
  • वकील विष्णु शंकर जैन
  • हाईकोर्ट
  • एएसआई
  • मंदिर
  • हिंदू पक्ष
  • धार भोजशाला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा