बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के घर बैतूल जाएंगे सीएम मोहन, कटनी को देंगे करोड़ों की सौगात

Sourabh Bhatnagar | Published:
Share
cm mohan yadav
cm mohan yadav

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज यानी 14 मार्च को बैतूल और कटनी जिलों का दौरा करेंगे। सीएम बैतूल में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के घर जाएंगे। वे खंडेलवाल की पुत्री के निधन पर शोक व्यक्त करेंगे।

सीएम मोहन यादव का दौरा:मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे शुजालपुर में होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे। इस दौरान वे नवविवाहित जोड़ों को अपनी शुभकामनाएं देंगे।

इसके बाद, वे सुबह 11:50 बजे भोपाल से बैतूल के लिए रवाना होंगे। बैतूल पहुंचकर, वे सबसे पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के घर जाएंगे। बता दें कि 11 मार्च, बुधवार को खंडेलवाल की बेटी सुरभि (34) का निधन हो गया था। सुरभि लंबे समय से बीमार थीं।

कटनी में किसान सम्मेलन में शामिल होंगे

दोपहर 1:15 बजे मुख्यमंत्री बैतूल से कटनी जिले के विजयराघवगढ़ (बरही क्षेत्र) के लिए निकलेंगे। वहां वे किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान सीएम किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं पर चर्चा करेंगे और समाधान का प्रयास करेंगे।

शाम 5 बजे मुख्यमंत्री (CM Mohan Yadav) बरही से जबलपुर के लिए रवाना होंगे। साथ ही, उसी समय डुमना एयरपोर्ट से भोपाल वापस आने की तैयारी है। शाम 6:30 तक मुख्यमंत्री भोपाल लौट आएंगे।

कटनी को देंगे सौगात

सीएम मोहन यादव आज कटनी जिले के बरही में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही, वे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बड़े तालाब के सौंदर्यीकरण की शुरुआत भी करेंगे।

कार्यक्रम से पहले, सीएम बड़े तालाब से श्री विजयनाथ धाम मंदिर तक आभार रैली में शामिल होंगे। इसके बाद, वे सम्मेलन में कृषि और संबंधित विभागों की प्रदर्शनी देखेंगे।

वहीं प्रधानमंत्री कृषक मित्र योजना, पीएम कृषि सिंचाई योजना, डॉ. अंबेडकर कामधेनु योजना, पीएम मत्स्य संपदा योजना जैसी योजनाओं से लाभ उठाने वाले किसानों को उनका लाभ भी देंगे।

ये खबरें भी पढ़ें...

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी का निधन, 18 मार्च को बैतूल में शोकसभा

News Strike: दिग्गी की सीट पर खतरा, कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर, बीजेपी का दावा- विधायकों की बाड़ाबंदी शुरू

विजयपुर विधानसभा सीट विवाद पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बोले- कांग्रेस नेताओं को अदालत की समझ कम

BJP की कोर कमेटी की बैठक; सीएम मोहन यादव, शिवप्रकाश, हेमंत खंडेलवाल कल इंदौर में

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • Mohan Yadav
  • बैतूल
  • कटनी
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
  • हेमंत खंडेलवाल
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर