BPL परिवार का घर बचाने छुट्टी के दिन खुला हाईकोर्ट, प्रशासन के बुलडोजर पर कोर्ट ने लगाई रोक

Neel Tiwari | Apr 04, 2026, 15:57 IST
Share
high-court-holiday-hearing
high-court-holiday-hearing

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की मुख्य पीठ जबलपुर ने एक मिसाल पेश की है। अवकाश के दिन जस्टिस विवेक जैन की बेंच ने सुनवाई कर बीपीएल परिवार का आशियाना टूटने से बचाया।

News in short

  • BPL परिवार पर बिना लिखित आदेश के मकान तोड़ने का खतरा मंडरा रहा था।
  • नगर निगम और पटवारी द्वारा लगातार मौखिक धमकियां दी जा रही थीं।
  • 4 अप्रैल 2026 को छुट्टी के दिन जस्टिस विवेक जैन की सिंगल बेंच में सुनवाई हुई।
  • याचिकाकर्ताओं ने 696 वर्ग फीट जमीन का वैध पट्टा कोर्ट में पेश किया।
  • हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश देकर बुलडोजर कार्रवाई पर तत्काल रोक लगा दी।

News in detail

रीवा जिले की हुजूर तहसील के चिरहुला निवासी तेजबली सिंह और उनके परिजन, जो गरीबी रेखा (BPL) के अंतर्गत आते हैं, बीते कई दिनों से डर और असमंजस में जी रहे थे।

नगर निगम रीवा के अधिकारियों और स्थानीय पटवारी द्वारा उन्हें लगातार मकान खाली करने के लिए मौखिक दबाव बनाया जा रहा था। परिवार का आरोप था कि बिना किसी लिखित आदेश के उन्हें यह चेतावनी दी गई कि यदि उन्होंने स्वयं मकान नहीं हटाया, तो प्रशासन बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर देगा।



छुट्टी के दिन खुला हाईकोर्ट

मामले की गंभीरता और तत्काल खतरे को देखते हुए याचिकाकर्ताओं के वकील प्रफुल्ल शर्मा ने चीफ जस्टिस के समक्ष स्पेशल रिक्वेस्ट प्रस्तुत की। इसके बाद चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा के निर्देश पर शनिवार, 4 अप्रैल 2026 को अवकाश के बावजूद कोर्ट ने सुनवाई की।

यह सुनवाई जस्टिस विवेक जैन की सिंगल बेंच में हुई, जिसने यह स्पष्ट कर दिया कि जब किसी गरीब के सिर से छत छिनने की नौबत आती है, तो न्यायालय हर परिस्थिति में हस्तक्षेप करता है।

पट्टे का दस्तावेज बना सबसे मजबूत आधार

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट के समक्ष अपना एलॉटमेंट लेटर (पट्टा) पेश किया, जिसमें उन्हें 58×12 फीट यानी कुल 696 वर्ग फीट जमीन पर वैध रूप से रहने का अधिकार दिया गया था। यह दस्तावेज उनके पक्ष में सबसे मजबूत सबूत साबित हुआ।

वहीं, राज्य की ओर से उपस्थित सरकारी अधिवक्ता ने यह स्वीकार किया कि उन्हें इस कार्रवाई के संबंध में कलेक्टर रीवा से कोई स्पष्ट निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं, जिससे प्रशासन की स्थिति कमजोर नजर आई।

जस्टिस विवेक जैन का सख्त रुख, नहीं चलेगा बुलडोजर

मामले के तथ्यों और प्रस्तुत दस्तावेजों का अवलोकन करने के बाद जस्टिस विवेक जैन की एकल पीठ ने याचिकाकर्ताओं को अंतरिम राहत प्रदान की। कोर्ट ने स्पष्ट आदेश दिया कि संबंधित 696 वर्ग फीट के मकान को न तो तोड़ा जाएगा और न ही किसी प्रकार की क्षति पहुंचाई जाएगी। इस आदेश ने प्रशासन की प्रस्तावित कार्रवाई पर तत्काल रोक लगा दी और एक गरीब परिवार को बेघर होने से बचा लिया।

हाईकोर्ट सबके लिए, सिर्फ रसूखदारों के लिए नहीं

यह मामला केवल एक परिवार की राहत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक व्यापक संदेश देता है कि न्यायपालिका हर वर्ग के लिए समान रूप से सुलभ है। विशेष रूप से यह घटना बताती है कि यदि कोई गरीब नागरिक भी अपने वैध अधिकारों और दस्तावेजों के साथ न्यायालय का दरवाजा खटखटाता है, तो उसे भी उतनी ही तत्परता से न्याय मिलता है।

छुट्टी के दिन कोर्ट का खुलना इस बात का प्रमाण है कि कानून की नजर में हर नागरिक बराबर है फिर चाहे वह कितना भी कमजोर या असहाय क्यों न हो।

ये खबरें भी पढ़ें...

जबलपुर हाईकोर्ट भ्रूण मामला: सुरक्षा में चूक पर 4 पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी की बड़ी कार्रवाई

जबलपुर हाईकोर्ट के जज बने मद्रास हाईकोर्ट के CJ, एमपी हाईकोर्ट से अबतक 18 जज बने चीफ जस्टिस

श्योपुर केस देख, इंदौर हाईकोर्ट में 8 जिलों के नगर पालिका अध्यक्षों के खिलाफ लगी याचिकाएं

राहुल गांधी बनाम कार्तिकेय चौहान: भोपाल कोर्ट के समन के खिलाफ राहुल ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

Tags:
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • हाईकोर्ट
  • रीवा
  • नगर निगम रीवा
  • चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा
  • bpl
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा