madras cj appointed
जबलपुर हाईकोर्ट के जज बने मद्रास हाईकोर्ट के CJ, एमपी हाईकोर्ट से अबतक 18 जज बने चीफ जस्टिस
Neel Tiwari | Published:
Justice Sushrut Arvind Dharmadhikari
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी को नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें मद्रास हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उनके नाम की सिफारिश की थी।
News in Short
- जस्टिस सुश्रुत धर्माधिकारी मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने।
- सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र ने मंजूरी दी।
- पांच मार्च 2026 को नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारी हुआ।
- वे एमपी हाईकोर्ट से चीफ जस्टिस बनने वाले 18वें जज हैं।
- उनका जन्म रायपुर में हुआ और वकालत जबलपुर में की।
News in Detail
केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक की सिफारिश से हुआ CEO का तबादला! , अधिकारी ने लगाये सरपंच को बचाने के आरोप
केंद्र सरकार ने जारी किया नियुक्ति का नोटिफिकेशन
सोम डिस्टिलरीज केस में आखिरकार हुई सुनवाई! दो जजों के रिक्यूजल के बाद हाईकोर्ट की सिंगल बेंच में मामला
रायपुर से शुरू हुआ सफर
शुरुआत वरिष्ठ अधिवक्ता वाई एस धर्माधिकारी के साथ हुई। वाई एस धर्माधिकारी मध्य प्रदेश के पूर्व महाधिवक्ता रहे। वर्ष 2000 से 2015 तक भारत सरकार के स्थायी अधिवक्ता रहे। इस दौरान कई केंद्रीय संस्थानों का प्रतिनिधित्व किया। आयकर विभाग के वरिष्ठ स्थायी अधिवक्ता भी रहे। भारतीय रिजर्व बैंक के लिए भी पैरवी की। केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग का भी प्रतिनिधित्व किया।
जिला केंद्रीय सहकारी बैंक होशंगाबाद के अधिवक्ता भी रहे। कई सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के लिए भी काम किया। केंद्रीय विद्यालय संगठन और बीएसएनएल का प्रतिनिधित्व किया। भोपाल गैस पीड़ितों के कल्याण आयुक्त के लिए भी पैरवी की। 7 अप्रैल 2016 को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश बने। 17 मार्च 2018 को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किए गए।
एमपी के 12 लाख कर्मचारी-पेंशनर्स को झटका, 64 फीसदी महंगाई भत्ते के लिए करना होगा इंतजार
पहले ये 16 हाईकोर्ट जज बन चुके हैं चीफ जस्टिस
1. जस्टिस जी. जी. सोहनानी
2. जस्टिस बी. सी. वर्मा
3. जस्टिस एस. के. सेठ
4. जस्टिस गुलाब गुप्ता
5. जस्टिस के. एम. अग्रवाल
6. जस्टिस बी. एम. लाल
7. जस्टिस राजीव गुप्ता
27 अप्रैल 2005 से 31 जनवरी 2006 तक केरल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रहे।
14 जनवरी 2006 से 1 फरवरी 2008 तक उत्तराखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रहे। 2 फरवरी 2008 से 9 अक्टूबर 2012 तक छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रहे।
8. जस्टिस आर एस गर्ग
9. जस्टिस उमानाथ सिंह
10. जस्टिस अजीत सिंह
11. जस्टिस राजेंद्र मेनन
12. जस्टिस आर एस झा
13. जस्टिस संजय यादव
14. जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव
15. जस्टिस आलोक अराधे
16. जस्टिस शील नागू
17. जस्टिस सुजय पॉल
जबलपुर हाईकोर्ट ने IG रिपोर्ट पर जताई नाराजगी, एक साल तक सीलबंद रहेगी रिपोर्ट
अब इस लिस्ट में जुड़ा जस्टिस धर्माधिकारी का नाम
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari