दिल्ली की रणनीतिक बैठक के बाद कांग्रेस का बड़ा प्लान: अप्रैल से हर ब्लॉक में कार्यकर्ता सम्मेलन

Ramanand Tiwari | Mar 16, 2026, 20:26 IST
Share
madhya-pradesh-congress-block-level-worker-meet-plan-april
Photograph: (the sootr)

मध्यप्रदेश कांग्रेस अप्रैल से हर ब्लॉक में कार्यकर्ता सम्मेलन करेगी। दिल्ली बैठक के बाद संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की यह बड़ी तैयारी है।

New Delhi. दिल्ली के इंदिरा भवन में हुई अहम रणनीतिक बैठक के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है। सोमवार को प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, सीडब्ल्यूसी सदस्य मीनाक्षी नटराजन और कमलेश्वर पटेल के साथ हुई बैठक में प्रदेश संगठन की आंतरिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए तय किया गया कि अप्रैल से पूरे मध्यप्रदेश के हर ब्लॉक में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। ताकि जमीनी स्तर पर संगठन को नई ताकत दी जा सके।

दिल्ली में मंथन, प्रदेश संगठन को मजबूत करने का रोडमैप

सोमवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में कांग्रेस नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें मध्यप्रदेश कांग्रेस की संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से विचार किया गया।

बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि आने वाले समय में पार्टी को बूथ और ब्लॉक स्तर तक सक्रिय करना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलनों की श्रृंखला शुरू करने का फैसला लिया गया, जिससे संगठन की जड़ों को मजबूत किया जा सके।

यह खबरें भी पढ़ें...

कांग्रेस का संगठन मिशन तेज: भोपाल में 71 जिला संगठन महामंत्रियों की क्लास

इंदौर में कांग्रेस ने करोड़पति कार्यकर्ता को दिखा गरीब, अर्धनग्न सिलेंडर पकड़ कराया प्रदर्शन

अप्रैल से पूरे प्रदेश में शुरू होंगे ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन

मध्यप्रदेश कांग्रेस अप्रैल महीने से पूरे प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। योजना यह है कि हर ब्लॉक में सम्मेलन आयोजित कर स्थानीय कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका दी जाए।

इन सम्मेलनों के जरिए पार्टी न सिर्फ संगठनात्मक मजबूती पर काम करेगी, बल्कि कार्यकर्ताओं को सीधे संवाद का मंच भी मिलेगा।

इंदौर मॉडल को पूरे प्रदेश में लागू करने की तैयारी

हाल ही में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर में ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया था। उस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी और उत्साह देखने को मिला।

अब उसी इंदौर मॉडल को पूरे मध्यप्रदेश में लागू करने की रणनीति बनाई गई है, ताकि हर जिले और ब्लॉक में संगठनात्मक सक्रियता बढ़ सके।

साइलेंट कार्यकर्ताओं को भी मिलेगा सक्रिय होने का मौका

ब्लॉक स्तर पर होने वाले इन कार्यक्रमों से उन कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा आने की उम्मीद है जो लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका नहीं निभा पा रहे थे।

पार्टी का मानना है कि जब कार्यकर्ताओं को अपनी बात रखने और नेतृत्व से सीधे संवाद करने का मौका मिलेगा, तो संगठन में नई सक्रियता दिखाई देगी।

कार्यकर्ताओं की बात सुनेगा प्रदेश नेतृत्व

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि पार्टी अब जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को निर्णय प्रक्रिया में ज्यादा महत्व देना चाहती है।

उन्होंने कहा कि ब्लॉक सम्मेलनों में सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी बात खुलकर रख सकेंगे, और उनकी राय के आधार पर प्रदेश कांग्रेस आगे की रणनीति तय करेगी।

ग्रामीण इलाकों में संवाद अभियान भी तेज

जीतू पटवारी इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के कई ब्लॉकों में जाकर पहले ही कार्यकर्ताओं से संवाद कर चुके हैं। इन दौरों के दौरान वे कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान कर रहे हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी की लोकतंत्र बचाने की मुहिम को मजबूत करने का संकल्प भी दिलाया जा रहा है।

यह खबरें भी पढ़ें...

भागीरथपुरा कांड में मृतकों की अस्थियां विसर्जन कराने ले जा रही कांग्रेस, परिजन बोले- विसर्जन पहले हो चुका

हॉर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी जीत : जग लाडकी' टैंकर के साथ 81 हजार टन कच्चा तेल मंगलवार को पहुंचेगा भारत

मुख्य बातें (Key Points)

  • दिल्ली के इंदिरा भवन में कांग्रेस नेताओं की रणनीतिक बैठक हुई
  • मध्यप्रदेश संगठन को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा
  • अप्रैल से पूरे प्रदेश में ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू होंगे
  • हर ब्लॉक में कार्यकर्ताओं को संवाद और सुझाव देने का मंच मिलेगा
  • इंदौर में हुए सम्मेलन के मॉडल को पूरे प्रदेश में लागू करने की योजना
  • साइलेंट कार्यकर्ताओं को भी संगठन में सक्रिय करने की रणनीति
  • राहुल गांधी की लोकतंत्र बचाओ मुहिम को मजबूत करने पर जोर
Tags:
  • राहुल गांधी
  • मध्यप्रदेश कांग्रेस
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • नई दिल्ली
  • हरीश चौधरी
  • कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा