MP में गेहूं खरीदी टली: एक अप्रैल की जगह अब 10 से, तैयारियों की खुली पोल

Ramanand Tiwari | Mar 30, 2026, 22:20 IST
Share
mp wheat
mp wheat

BHOPAL: एमपी में गेहूं खरीदी 1 अप्रैल से शुरू होनी थी। लेकिन जमीनी तैयारियां अधूरी होने के कारण तारीख बढ़ाकर 10 अप्रैल कर दी गई। कांग्रेस नेता अरुण यादव ने इसे लापरवाही करार दिया।

मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी 1 अप्रैल से शुरू होनी थी। लेकिन इसे 10 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया। वजह जमीनी तैयारियां पूरी न होना है। कई खरीदी केंद्र, भंडारण और लॉजिस्टिक्स सिस्टम समय पर तैयार नहीं हो पाए। इस कारण सरकार को तारीख बदलनी पड़ी।

क्यों टली 1 अप्रैल की खरीदी?

सूत्रों के मुताबिक, कई जिलों में खरीदी केंद्रों की तैयारियां अधूरी थीं। भंडारण (स्टोरेज) की पर्याप्त व्यवस्था नहीं बन पाई थी, जिससे खरीदे गए गेहूं को रखने में दिक्कत आ सकती थी। परिवहन और उठाव (लिफ्टिंग) की प्लानिंग भी पूरी तरह फाइनल नहीं थी। इन खामियों को देखते हुए सरकार ने जल्दबाजी में खरीदी शुरू करने से बचना बेहतर समझा।

मध्य प्रदेश निगम-मंडल नियुक्तियां: आपत्ति के बाद फिर बन रही सूची, अप्रैल में हो सकता है फैसला

अब कब और कैसे होगी खरीदी?

नई योजना के मुताबिक खरीदी दो चरणों में होगी।
10 अप्रैल 2026: इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग।
15 अप्रैल 2026: बाकी पूरे प्रदेश में खरीदी।
यानी इस बार पूरी प्रक्रिया थोड़ा लेट लेकिन चरणबद्ध तरीके से चलेगी।

इंदौर नगर निगम के MIC मेंबर ने ही अधिकारियों पर लगाए विज्ञापन घोटाले के आरोप

तैयारियों के दावे बनाम जमीनी सच्चाई

कागजों में भले ही तैयारियां पूरी दिखाई जा रही हों, लेकिन हकीकत कुछ और है। हर साल की तरह इस बार भी आखिरी समय में व्यवस्थाएं अधूरी नजर आईं, जिससे शेड्यूल बदलना पड़ा। इससे साफ है कि प्लानिंग और ग्राउंड एक्सीक्यूशन के बीच अभी भी गैप है।

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

भुगतान फिर बना बड़ा सवाल

खरीदी के साथ सबसे बड़ा मुद्दा भुगतान का ही रहता है। सरकार डिजिटल सिस्टम को मजबूत करने की बात कर रही है, लेकिन पिछली बार की देरी किसानों को अब भी याद है। ऐसे में इस बार भी किसान समय पर पैसा मिलने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं।

वैश्विक हालात का भी दबाव

मध्य पूर्व के तनाव जैसे अंतरराष्ट्रीय कारणों का हवाला देकर सरकार स्टोरेज मजबूत करने पर जोर दे रही है। लेकिन सवाल यही है कि अगर तैयारी पूरी थी, तो फिर तारीख क्यों बदली गई?

एमपी में सरकारी राशन के आंकड़े हकीकत से परे, प्रदेश का हर दूसरा व्यक्ति राशन के भरोसे बैठा!

अरुण यादव का हमला

गेहूं खरीदी की तारीख तीसरी बार बढ़ने पर कांग्रेस नेता अरुण यादव ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत खेतों में पड़ी है, लेकिन सरकार तारीख पर तारीख दे रही है। यादव ने तंज करते हुए कहा, पहले 16 मार्च, फिर 1 अप्रैल, अब 10 अप्रैल। उन्होंने इसे लापरवाही और तैयारी की कमी बताया। यादव ने इसे किसान विरोधी रवैया करार देते हुए कहा, "किसान पस्त है और सरकार मस्त है।

तारीख बढ़ाकर सरकार ने वक्त तो ले लिया, लेकिन क्या 10 अप्रैल तक सारी खामियां दूर हो जाएंगी?या फिर खरीदी शुरू होते ही एक बार फिर केंद्रों पर अव्यवस्था और देरी की तस्वीर सामने आएगी?

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • कांग्रेस
  • इंदौर
  • भोपाल
  • अरुण यादव
  • गेहूं खरीदी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा