शिक्षकों की कमी, गेस्ट टीचर-कम्प्यूटर प्रशिक्षक बाहर, कौन कराएगा स्कूल में पढ़ाई

Sanjay Sharma | Apr 03, 2026, 19:52 IST
Share
teacher guest educators computer
teacher guest educators computer

BHOPAL: मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश से कम्प्यूटर शिक्षक और स्पेशल एजुकेटर्स को सेवा से बाहर किया गया। इससे स्कूलों में पढ़ाई और अन्य गतिविधियां प्रभावित हुई हैं।

News in Short

  • मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग की स्थिति में गंभीर संकट बना।
  • शिक्षकों की कमी के कारण स्कूलों में पढ़ाई ठप हो गई है।
  • कम्प्यूटर शिक्षक और स्पेशल एजुकेटर्स को सेवा से बाहर कर दिया गया।
  • आईसीटी लैब्स की स्थिति खराब, उपकरण रखरखाव के बिना खराब हो सकते हैं।
  • दिव्यांग छात्रों की पढ़ाई पर संकट, स्पेशल एजुकेटर्स की कमी हुई।

News in Detail

मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग की प्रवेशोत्सव रस्मअदायगी बनता नजर आ रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग ने अप्रैल माह के लिए स्कूल तो खोल दिए हैं जबकि दूसरी और कम्प्यूटर शिक्षक, स्पेशल एजुकेटर को सेवा से बाहर कर दिया है।

अतिथि शिक्षक भी 30 अप्रैल से सेवा समाप्ति के नोटिस को लेकर निराश हैं। इस वजह से स्कूल में न तो पढ़ाई हो रही है और न ही दूसरी गतिविधियों का संचालन चल रहा है।

एक अप्रैल से शैक्षणिक सत्र की शुरूआत

स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश पर एक अप्रैल से शैक्षणिक सत्र की शुरूआत हो गई है। तीन दिन बीत भी चुके हैं, लेकिन स्कूलों में प्रवेशोत्सव के बाद स्थिति शिक्षा व्यवस्था के लिए अच्छी नहीं है। छात्र संख्या के आधार पर जिन स्कूलों को बंद कर छात्रों को नजदीकी स्कूलों में मर्ज किया गया है वे एडमिशन प्रक्रिया में भी उलझे हुए हैं।

शिक्षकों की कमी वाले स्कूलों को खुलना अब कम्प्यूटर शिक्षक और स्पेशल एजुकेटर्स हटाए जाने से दिखावे तक सिमट गया है। ज्यादातर स्कूलों में केवल गिने चुने छात्र ही पहुंच रहे हैं। यानी स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सत्र से पहले इन शिक्षकों को बाहर करना मुश्किल खड़ी कर रहा है।

अतिथि शिक्षकों को बाहर करने का आदेश

लोक शिक्षण संचालनालय ने पिछले सप्ताह अतिथि शिक्षकों को सेवा से बाहर करने का आदेश जारी किया था। डीपीआई ने पहले कम्प्यूटर शिक्षकों की सेवा समाप्ति का आदेश दिया था। इसके तीसरे दिन दिव्यांग छात्रों को पढ़ाने वाले स्पेशल एजुकेटरों को भी नोटिस थमा दिए गए। इन सभी को 31 मार्च तक सेवा में रखा गया था। यानी प्रवेशोत्सव से ठीक पहले इन्हें बाहर कर दिया गया।

अतिथि शिक्षकों के निराशा का कारण

1 अप्रैल को प्रवेशोत्सव का आयोजन करते हुए नए शैक्षणिक सत्र के लिए स्कूल खोले गए थे। इससे पहले अतिथि शिक्षकों को 30 अप्रैल तक ही सेवा में लेने के नोटिस थमाए जा चुके थे।

डीपीआई के नोटिस अतिथि शिक्षकों के निराशा का कारण बन गए हैं। इसी वजह से स्कूल खुलने के बाद अतिथि शिक्षकों का रवैया नाराजगी भरा है। शैक्षणिक सत्र के आगामी महीनों में उन्हें स्कूलों में रखा जाएगा या नहीं इसको लेकर भी वे असमंजस में हैं।

आईसीटी लैब ठप, धूल में दबे कम्प्यूटर

स्कूल खुल गए हैं, लेकिन कम्प्यूटर शिक्षक (computer teachers ) न होने से आईसीटी (इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन लैब) बंद हैं। इन लैब का संचालन करने वाले कम्प्यूटर शिक्षक नहीं हैं। इस वजह से स्कूलों में कम्प्यूटर शिक्षा ठप है।

वार्षिक परीक्षा के बाद से इन लैब का रखरखाव नहीं हुआ है। लाखों रुपए के कम्प्यूटर और तकनीकी उपकरण धूल से पटे हुए हैं। हर जिले के स्कूलों में 100 से ज्यादा आईसीटी लैब हैं। ऐसे में इन उपकरणों का उपयोग न होने से खराब होने का खतरा है।

दिव्यांग छात्रों की पढ़ाई भगवान भरोसे

एमपी के सरकारी स्कूलों में सवा लाख दिव्यांग छात्र पढ़ते हैं। इन छात्रों के लिए साढ़े तीन हजार स्पेशल एजुकेटर सेवाएं दे रहे थे। अब इन एजुकेटरों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

लोक शिक्षण संचालनालय ने बजट की कमी का हवाला दिया। इनकी सेवाएं 31 मार्च तक थीं। इस स्थिति से दिव्यांग छात्रों की पढ़ाई ठप हो गई है।

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के जवाब से दुखी हैं अतिथि शिक्षक, राज्यपाल को पत्र लिखकर मांगी इच्छा मृत्यु

सात दिन ई-अटेंडेंस न लगाने पर अतिथि शिक्षकों की सेवा समाप्ति का आदेश वापस

एमपी के डेढ़ लाख शिक्षकों को बड़ी राहत, मिलेगा चतुर्थ क्रमोन्नति का लाभ, आदेश जारी

ESB एमपी शिक्षक वर्ग 2 के 10758 पदों का रिजल्ट अब किसी भी समय, आखिरी साइन बाकी

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • स्कूल शिक्षा विभाग
  • लोक शिक्षण संचालनालय
  • दिव्यांग
  • computer teachers
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती