मंगलसूत्र सीधा महिला चोर के पेट में, पुलिस ने एक्स-रे मशीन से पकड़े चोरी किए गहने

Ashish Bhardwaj | Mar 13, 2026, 19:32 IST
Share
sona mothi
Photograph: (the sootr)

चोरी का माल बरामद करने के लिए पुलिस को तलाशी लेते तो देखा होगा, लेकिन राजस्थान के भीलवाड़ा में पुलिस को गहने ढूंढने के लिए एक्सरे मशीन का सहारा लेना पड़ा।

News In Short

  • ऐसे महिला चोर गिरोह को पकड़ा, जो चोरी के बाद गहने सीधे निगल जाता।
  • पुलिस ने एक्स-रे मशीन की मदद से महिला चोर के पेट से निकाले गहने
  • गिरोह ने कोटड़ी मंदिर में शीतला सप्तमी के दिन महिलाओं से जेवरात चुराए।
  • महिलाएं चोरी के बाद जेवरात निगलने या कपड़ों में छिपा करती थी।
  • यह गिरोह मध्य प्रदेश से राजस्थान चोरी करने के लिए आता था।

News In Detail

राजस्थान के भीलवाड़ा में एक ऐसा चोर गिरोह को पकड़ा है, जिसके कारनामे देखकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई। ये महिलाएं चोरी करने में इतनी माहिर थी कि चोरी करने के बाद जेवरों को निगल कर पेट में ले जाया करती थी। गिरोह में सात महिला चोर है। यह गिरोह मध्य प्रदेश से चोरी करने के लिए राजस्थान कार से आता था।

महिला चोर गिरोह की गिरफ्तारी

भीलवाड़ा पुलिस ने 7 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनके नाम शानू (31), व्रतिका (20), बरजी बाई (52), बसंती (60), मैना (28), पायल (20) और सपना (32) हैं। ये सभी मध्य प्रदेश के नीमच जिले के विभिन्न गांवों से ताल्लुक रखती हैं। पुलिस ने इन महिलाओं को गिरफ्तार करने के बाद मेडिकल टेस्ट और एक्स-रे करवाए, जिससे कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

चोरी की घटना और गिरफ्तारी की प्रक्रिया

यह गिरोह शीतला सप्तमी के दिन कोटड़ी स्थित चारभुजा मंदिर में रंगोत्सव कार्यक्रम के दौरान सक्रिय था। वहां मौजूद श्रद्धालुओं की भीड़ का फायदा उठाते हुए महिलाओं ने कई महिलाओं से सोने के जेवरात चोरी कर लिए। कोटड़ी निवासी राधा अहीर ने मंदिर से बाहर आकर यह शिकायत दी कि उसके गले से मंगलसूत्र और सोने के मोती चोरी हो गए हैं।

bhilwara
bhilwara

गश्त के दौरान पकड़ा गिरोह

पुलिस ने गश्त के दौरान संदिग्ध महिलाओं को देखा और उन्हें हिरासत में लिया। बाद में पूछताछ में इन महिलाओं ने चोरी की वारदातों को कबूल किया। इन महिलाओं के पास से चुराए गए जेवरात भी बरामद हुए, लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब मेडिकल जांच में एक महिला के पेट से मंगलसूत्र और 6 सोने के मोती निकाले गए।

महिलाओं के चोरी के तरीकों का खुलासा

पुलिस ने बताया कि महिलाओं से पूछताछ के दौरान यह जानकारी सामने आई कि यह गिरोह खासतौर पर भीड़-भाड़ वाले स्थानों को निशाना बनाता था। चोरी के बाद, ये महिलाएं जेवरात को या तो निगल लेती थीं या अपने कपड़ों में छिपा लेती थीं ताकि कोई भी शक न करे। यह तरीका उनकी चोरी को सुरक्षित रखने के लिए अपनाया जाता था। इस घटना के बाद, पुलिस ने इन महिलाओं से अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में भी पूछताछ की और उनकी बाकी वारदातों की जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढे़:-

5561 किमी ट्रैक पर दुर्घटना रोकने बिछेगा सुरक्षा जाल, 2300 करोड़ रुपए होंगे खर्च

राजस्थान रॉयल्स 17 मार्च से करेगी अभ्यास, पहला मैच 30 मार्च को

नंबर आए शानदार तो मिला हेलिकॉप्टर से सैर का तोहफा, प्रिंसीपल ने खुद के खर्चे पर किया सपना साकार

सर्किट हाउस में ठहरना अब महंगा, प्राइवेट कैटेगरी के किरायों में किया बड़ा बदलाव

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • जेवरात
  • भीलवाड़ा
  • एक्स-रे मशीन
  • महिला चोर गिरोह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग