5 साल में बदलेगा सरकारी स्कूलों का चेहरा: 12,335 करोड़ का मेगा प्लान

Mukesh Sharma | Mar 20, 2026, 23:52 IST
Share
school 5 saal
Photograph: (the sootr)

राजस्थान सरकार ने हाईकोर्ट में मुख्य सचिव का शपथ पत्र देकर बताया है कि अगले पांच साल में 12,335 करोड़ रुपये से जर्जर स्कूलों की मरम्मत, नए भवन, क्लासरूम और शौचालय बनाए जाएंगे।

News In Short

  • स्कूलों की हालत सुधारने के लिए 5 साल में 12,335 करोड़ का मेगा प्लान।
  • हाई कोर्ट की सख्ती के बाद सरकार का बड़ा रोडमैप।
  • 3,587 नए स्कूल भवन और 83 हजार क्लासरूम का निर्माण।
  • आदिवासी जिलों को प्राथमिकता, उदयपुर सबसे आगे।
  • कई स्रोतों से जुटेगा फंड, मॉनिटरिंग के लिए बन सकती है कमेटी।

News In Detail

राजस्थान सरकार ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों की जर्जर स्थिति को सुधारने के लिए बड़ा कदम उठाया है। हाईकोर्ट में पेश शपथ पत्र में मुख्य सचिव ने बताया कि अगले पांच वर्षों में स्कूल भवनों की मरम्मत, नए भवन निर्माण और शौचालयों के विकास पर कुल 12,335 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यह योजना प्रदेश के हजारों स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक व्यापक प्रयास मानी जा रही है।

हाईकोर्ट की सख्ती के बाद आया रोडमैप

राजस्थान हाईकोर्ट की जस्टिस महेन्द्र गोयल और जस्टिस अशोक जैन की खंडपीठ ने पहले शिक्षा विभाग के एक्शन प्लान पर असंतोष जताया था। इसके बाद मुख्य सचिव को विस्तृत और ठोस रोडमैप पेश करने के निर्देश दिए गए थे। उसी के तहत सरकार ने पांच साल की चरणबद्ध योजना अदालत के समक्ष रखी है। हाईकोर्ट ने पिछले साल जुलाई में झालावाड़ में हुए स्कूल हादसे के बाद बाद स्व:प्रेरणा से प्रसंज्ञान लेकर जनहित याचिका दायर की है। अदालत राज्यभर के स्कूल भवनों की हालात सुधारने के लिए लगातार सरकार से प्लान मांग रही थी।

हजारों स्कूलों और क्लासरूम का होगा कायाकल्प

सरकार के प्लान के अनुसार

  • 3,587 जर्जर स्कूल भवन के स्थान पर 2,487 करोड़ रुपए की लागत से नए भवन बनाए जाएंगे।
  • 22,589 स्कूल भवनों की मरम्मत पर 1,129 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
  • 83,783 जर्जर कक्षाओं के स्थान पर 8,378 करोड़ रुपए से नए क्लासरूम बनाए जाएंगे।
  • 13,616 शौचालयों के निर्माण और मरम्मत के लिए 340 करोड़ रुपए निर्धारित किए गए हैं।
  • सरकार का कहना है कि यह योजना न केवल ढांचागत सुधार बल्कि छात्रों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने पर केंद्रित है।

आदिवासी क्षेत्रों को प्राथमिकता

शपथ पत्र के अनुसार सबसे अधिक 455 नए स्कूल भवन उदयपुर में बनाए जाएंगे।

झालावाड़ – 309
प्रतापगढ़ – 270
बांसवाड़ा – 203
डूंगरपुर – 201
जयपुर – 134

फंडिंग का पूरा खाका भी पेश

सरकार ने अदालत को यह भी बताया कि इस बड़े बजट की व्यवस्था विभिन्न स्रोतों से की जाएगी। इसमें सर्व शिक्षा अभियान, जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास यानि डीएमएफटी,विधायक और सांसद निधि, सीएसआर फंड,एसडीआरएफ, राज्य का शिक्षा बजट, विश्व बैंक और नाबार्ड जैसी संस्थाओं से संसाधन जुटाए जाएंगे।

मॉनिटरिंग के लिए बन सकती है कमेटी

मामले में एनसीपीसीआर की ओर से एडवोकेट वागीश कुमार सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट ने सभी पक्षों से इस रोडमैप पर अपनी राय देने को कहा है। अदालत इस योजना के क्रियान्वयन की निगरानी के लिए एक कमेटी का गठन भी कर सकती है। मामले की अगली सुनवाई 28 मार्च को तय की है।

ये भी पढ़ें:-

पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल को एक और झटका, याचिका पर सुनवाई से जज का इनकार

हादसे पर हादसे, पर जिम्मेदारी की 'कुर्सी' सुरक्षित, नहीं बदल रही अफसरशाही की तस्वीर

कब मनाई जाएगी गणगौर पूजा 2026, जानें गणगौर व्रत की पूजा विधि

राजस्थान की तीरंदाज जोड़ी रजत और स्वति पर रहेंगी सबकी नजरें, 21 मार्च से शुरू हो रहा एशिया

Tags:
  • राजस्थान सरकार
  • राजस्थान हाईकोर्ट
  • आदिवासी
  • मुख्य सचिव
  • जर्जर स्कूल भवन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा