आरएएस भर्ती परीक्षा को लेकर संशय बना, आरपीएससी को अभी तक नहीं मिली अनुशंसा

Ashish Bhardwaj | Mar 29, 2026, 11:25 IST
Share
Ashish Bhardwaj (22)
Photograph: (the sootr)

राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) भर्ती 2026 के लिए मई में परीक्षा होना मुश्किल दिख रहा है। आरपीएससी ने इस परीक्षा के लिए मई का महीना तय किया था, लेकिन सरकार से अभी तक अनुशंसा नहीं मिली है।

News In Short

  • आरएएस भर्ती परीक्षा-2026 को लेकर अभी संशय बना हुआ है।
  • आरपीएससी ने इसके लिए मई महीना तय कर रखा है।
  • आरपीएससी को सरकार से नहीं मिली औपचारिक अनुशंसा।
  • आयोग इस परीक्षा को आगे के लिए कर सकता है स्थगित।
  • फिलहाल, आयोग का ध्यान अप्रैल की दो परीक्षाओं पर।

News In Detail

Ajmer: राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (आरएएस) 2026 को लेकर अभी तक संशय बना हुआ है। ऐसी स्थिति में राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) अप्रैल और मई के लिए निर्धारित परीक्षा कैलेंडर में बड़ा बदलाव कर सकता है।

आरएएस 2026 मई में होना मुश्किल

सूत्रों के अनुसार इन दो महीने में कुल चार प्रमुख भर्ती परीक्षाएं प्रस्तावित है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अब केवल तीन परीक्षाएं होने की संभावना है। इसका मुख्य कारण आरएएस भर्ती 2026 की प्रक्रिया में आ रही तकनीकी अड़चनें बताई जा रही हैं। आरपीएससी ने आरएएस भर्ती परीक्षा के लिए मई महीना निर्धारित कर रखा है। अब यह भर्ती परीक्षा आगे के महीनों के लिए टाली जा सकती है।

सूत्रों का कहना है कि मार्च का महीना समाप्त होने को है। अब तक आयोग को इस भर्ती के लिए सरकार से औपचारिक अनुशंसा प्राप्त नहीं हुई है। अनुशंसा मिलने में हो रही इस देरी के कारण समय पर अधिसूचना जारी करना और परीक्षा आयोजित करना बड़ी चुनौती बन गया है। बिना अनुशंसा के परीक्षा की तैयारी और केंद्रों का निर्धारण संभव नहीं है, जिससे इसके स्थगित होने की पूरी संभावना है।

एसआई भर्ती परीक्षा की व्यापक तैयारी

भले ही आरएएस भर्ती को लेकर अनिश्चितता हो, लेकिन अन्य तीन बड़ी भर्तियों के लिए आयोग अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। सरकार द्वारा घोषित 1 लाख पदों के भर्ती कैलेंडर के अनुसार 5 और 6 अप्रैल को प्रदेश भर में ​सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें नकल रोकने के लिए व्यापक तैयारी की गई है।

पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती परीक्षा अप्रैल में

पशुपालन विभाग में ​पशु चिकित्सा अधिकारी के 1,100 रिक्त पदों को भरने के लिए आरपीएससी 19 अप्रैल को परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। हालांकि, इस परीक्षा के लिए केंद्रों का चयन अभी अंतिम चरण में है। कैलेंडर में शामिल एक अन्य भर्ती परीक्षा भी निर्धारित समय पर होने की उम्मीद है।

​अभ्यर्थियों में बढ़ी चिंता

राज्य सरकार ने अपने दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में करीब 1 लाख पदों पर भर्ती का रोडमैप तैयार किया था। इसमें आरएएस भर्ती एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। हजारों अभ्यर्थी पिछले काफी समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। अनुशंसा में देरी ने उन अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ा दी है जो मई की परीक्षा को लक्ष्य बनाकर तैयारी कर रहे थे। फिलहाल आयोग का पूरा ध्यान अप्रैल में होने वाली एसआई और पशु चिकित्सा अधिकारी परीक्षा पर केंद्रित है।

ये भी पढे़:-

खाकी पर दाग, बेटों की दबंगई और टूटते भरोसे की दास्तान, दे गई मरुधरा को बड़ा संदेश

राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट निकला फर्जी, UGC ने किया खुलासा

आईपीएस पीडी नित्या की सादगी देख लोग हैरान, कारपेट की बजाय जमीन पर चलकर ली सलामी

राजस्थान में अन्य सेवाओं से IAS बनाने का मामला अटका, 4 महीने से यूपीएससी भेज रही है रिमाइंडर

Tags:
  • आरपीएससी
  • राज्य सरकार
  • एसआई
  • पशु चिकित्सा अधिकारी
  • आरएएस भर्ती परीक्षा-2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच