स्कूल में देखा सपना पहले ही प्रयास में पूरा किया, आईएएस काजोल सिंह ने UPSC में हासिल की 149वीं रैंक

Abhilasha Saksena Chakraborty | Feb 09, 2026, 13:42 IST
Share
IAS Kajol Singh
IAS Kajol Singh

आईएएस काजोल सिंह ने स्कूल के दिनों में ही यह लक्ष्य तय कर लिया था कि उन्हें एक दिन आईएएस अधिकारी बनना है। उसी स्पष्ट उद्देश्य के साथ उन्होंने लगातार और अनुशासित तैयारी की, जिसका नतीजा यह रहा कि पहले ही प्रयास में उन्होंने UPSC में 149वीं रैंक हासिल कर ली।

आईएएस काजोल सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल हैं, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने का साहस रखते हैं। काजोल ने महज 23 साल की उम्र में अपने पहले ही प्रयास में UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास कर 149वीं रैंक हासिल की। उन्होंने यह साबित कर दिया कि सही रणनीति, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

अलग-अलग शहरों में हुई पढ़ाई

काजोल के पिता अनिल कुमार, लखनऊ में एडिशनल फूड कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी नौकरी ट्रांसफर होने के कारण काजोल की स्कूली शिक्षा कई शहरों में हुई।उन्होंने शुरुआती पढ़ाई नैनीताल से की। उसके बाद लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में एडमिशन लिया और वहां से 12वीं पूरी की।

दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज से जियोग्राफी ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने जेएनयू, दिल्ली से भूगोल में एमए की पढ़ाई शुरू की।

ये भी पढ़ें: कौन हैं आईएएस पुलकित गर्ग जिन्होंने आंगनबाड़ी में कराया बेटी का एडमिशन? बने मिसाल

परिवार का मजबूत सहारा

काजोल के परिवार ने हर कदम पर उनका साथ दिया। उनकी मां किरण देवी गृहिणी हैं, जबकि छोटा भाई वरुण कुमार इंग्लैंड में पढ़ाई कर रहा है। परिवार के समर्थन और सकारात्मक माहौल ने काजोल को मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखा।

9वीं- 10वीं में ही तय कर लिया था लक्ष्य

काजोल सिंह के मन में आईएएस बनने का सपना बहुत जल्दी जन्म ले चुका था। वे बताती हैं कि 9वीं- 10वीं कक्षा में ही उन्होंने तय कर लिया था कि उन्हें सिविल सेवा में जाना है। यही वजह रही कि उन्होंने अपनी पढ़ाई को शुरू से ही एक स्पष्ट दिशा में आगे बढ़ाया। उनके लिए यूपीएससी सिर्फ एक परीक्षा नहीं, बल्कि जीवन का एकमात्र लक्ष्य था। जिसके लिए उन्होंने कोई ‘प्लान-बी’ नहीं रखा।

ये भी पढ़ें: सुर और कानून की दुनिया छोड़कर चुनी देशसेवा, बिना कोचिंग भाई के गाइडेंस से बनीं आईएएस पल्लवी मिश्रा

इंटरनेट बना सबसे बड़ा सहारा

काजोल ने तैयारी के दौरान ऑनलाइन स्टडी मटेरियल और इंटरनेट संसाधनों का भरपूर इस्तेमाल किया। वे मानती हैं कि आज के दौर में छोटे जिलों के छात्र भी डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए बेहतर तैयारी कर सकते हैं। काजोल रोज 7- 8 घंटे अनुशासन के साथ पढ़ाई करती थीं। एमए की पढ़ाई के साथ सिविल सर्विस यूपीएससी की तैयारी आसान नहीं थी, लेकिन समय प्रबंधन और निरंतर अभ्यास ने उन्हें मजबूती दी।

ये भी पढ़ें: कॉरपोरेट की जॉब छोड़ सिविल सेवा की राह चुनी और तीसरे प्रयास में बन गईं आईएएस संस्कृति सोमानी

पहले भी कर चुकी हैं प्रतियोगी परीक्षाएं पास

UPSC से पहले काजोल 2021 में उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा भी क्वालिफाई कर चुकी थीं, जिसमें उन्हें जिला समाज कल्याण अधिकारी का पद मिला था। हालांकि उनकी असली मंजिल IAS थी और उन्होंने उसी दिशा में पूरा फोकस बनाए रखा।

UPSC कैंडिडेट्स के लिए टिप्स

आईएएस काजोल सिंह का मानना है कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। विषय पर पकड़ और निरंतर अभ्यास से प्रतियोगी परीक्षाएं कठिन नहीं रह जातीं।
वे सलाह देती हैं कि परीक्षा को लेकर अत्यधिक तनाव लेने के बजाय खुले मन से आत्मविश्वास के साथ तैयारी करें। लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास ईमानदार हों, तो सफलता जरूर मिलती है।

निबंध के पेपर में अच्छा स्कोर कर सकते हैं। इसके लिए वो न्यूज़पेपर्स, योजना और कुरुक्षेत्र जैसी मैगजीन ले सकते हैं।
आईएएस काजोल सिंह की सफलता यह साबित करती है कि शहर या संसाधन कभी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकते। अगर इरादा मजबूत हो तो पहली कोशिश में भी इतिहास रचा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: आईएएस मनीषा धार्वे ने मेहनत से बदली किस्मत, खरगोन की बेटी बनीं प्रदेश की पहली आदिवासी महिला IAS

करियर एक नजर

  • नाम: आईएएस काजोल सिंह
  • जन्म: 23/10/1997
  • जन्मस्थान: राजापुर, उत्तरप्रदेश
  • एजुकेशन: एमए
  • बैच: 2023
  • कैडर: मध्य प्रदेश

पदस्थापना

आईएएस काजोल सिंह वर्तमान में सहायक कलेक्टर, छतरपुर के पद पर कार्यरत हैं।

FAQ

  1. आईएएस काजोल सिंह ने यूपीएससी किस प्रयास में पास की?
    काजोल सिंह ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा अपने पहले ही प्रयास में पास की थी।
  2. UPSC में आईएएस काजोल सिंह की ऑल इंडिया रैंक क्या रही?
    उन्होंने वर्ष 2023 में ऑल इंडिया रैंक 149 हासिल की।
  3. काजोल सिंह की शैक्षणिक पृष्ठभूमि क्या है?
    उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस से जियोग्राफी ऑनर्स किया और इसके बाद जेएनयू से भूगोल में एमए की पढ़ाई की।
(प्रोफाइल 374- 2 मार्च 2026 तक अपडेट)

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • IAS
  • आईएएस
  • यूपीएससी
  • सिविल सर्विस
  • आईएएस काजोल सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान