नौकरी कैसे बन गई एआई दौर की सबसे बड़ी लॉटरी टिकट

Rajesh Lahoti | May 12, 2026, 21:04 IST
Share
openai-ai-chatgpt-employees-wealth-story
openai-ai-chatgpt-employees-wealth-story

ओपन एआई ने एआई की दुनिया में एक नई क्रांति पैदा की है। चैटजीपीटी के लॉन्च के बाद कंपनी की वैल्यू तेजी से बढ़ी, कर्मचारियों के शेयरों ने उन्हें रातों-रात करोड़पति बना दिया। 600 से ज्यादा कर्मचारियों ने 6.6 बिलियन डॉलर के शेयर बेचे।

दुनिया में जब भी किसी नई तकनीकी क्रांति की शुरुआत होती है, तो उसके साथ कुछ ऐसी कहानियां भी जन्म लेती हैं जो आने वाले समय में इतिहास बन जाती हैं। 1990 के दशक में इंटरनेट कंपनियों ने कुछ ऐसा ही किया था। फिर गूगल, फेसबुक और अमेज़न जैसी कंपनियों ने नई पीढ़ी के करोड़पति तैयार किए। अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की दुनिया में जो हो रहा है, उसे देखकर सिलिकॉन वैली के पुराने दिग्गज भी हैरान हैं। इस नई कहानी के केंद्र में है ओपन एआई। वही कंपनी जिसने चैटजीपीटी बनाकर पूरी दुनिया को एआई की ताकत दिखाई। आज ओपन एआई सिर्फ अपनी तकनीक की वजह से नहीं, बल्कि अपने कर्मचारियों को अचानक मिली अरबों की संपत्ति की वजह से भी चर्चा में है।

एक फैसला जिसने बदल दी जिंदगी

हाल ही में ओपन एआई ने अपने कर्मचारियों को कंपनी के शेयर बेचने की अनुमति दी। यह सिर्फ एक साधारण कारोबारी फैसला नहीं था। इसने सैकड़ों कर्मचारियों को रातों-रात करोड़पति और कई लोगों को मल्टी मिलियनेयर बना दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले अक्टूबर में ओपन एआई के 600 से ज्यादा वर्तमान और पूर्व कर्मचारियों ने अपने शेयर बेचे। इस एक डील में कुल मिलाकर लगभग 6.6 बिलियन डॉलर का लेनदेन हुआ। यानी भारतीय रुपए में देखें तो यह रकम करीब 55 हजार करोड़ रुपए से भी ज्यादा बैठती है। इनमें लगभग 75 कर्मचारी ऐसे थे जिन्हें अपने शेयर बेचकर सीधे 30 मिलियन डॉलर तक मिले। यानी करीब 250 करोड़ रुपए प्रति व्यक्ति। कल्पना कीजिए… कुछ साल पहले तक ये लोग सामान्य टेक इंजीनियर, रिसर्चर या प्रोडक्ट मैनेजर थे। वे ऑफिस में बैठकर एआई मॉडल बना रहे थे। कोड लिख रहे थे और नए प्रयोग कर रहे थे। लेकिन एआई बूम ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी।

नौकरी सिर्फ नौकरी नहीं रही

सिलिकॉन वैली में हमेशा से बड़ी टेक कंपनियों में नौकरी प्रतिष्ठा की बात रही है। एक दौर था जब गूगल में नौकरी मिलना सफलता की गारंटी माना जाता था। फेसबुक के शुरुआती कर्मचारियों ने कंपनी के आईपीओ के बाद करोड़ों कमाए। अमेजन के शुरुआती कर्मचारियों की भी किस्मत बदली, लेकिन ओपन एआई की कहानी उनसे अलग है। पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी निजी एआई कंपनी के कर्मचारियों ने कंपनी के शेयर बाजार में सूचीबद्ध (IPO) होने से पहले ही इतनी विशाल संपत्ति बना ली।यही कारण है कि अब लोग ओपन एआई की नौकरी को एआई युग की सबसे बड़ी लॉटरी टिकट कहने लगे हैं।

open ai
open ai


चैटजीपीटी ने बदल दी पूरी तस्वीर

ओपन एआई कई सालों से एआई पर रिसर्च कर रही थी, लेकिन असल कहानी नवंबर 2022 में सामनी आई, जब चैट जीपीटीलांच हुआ। दुनिया ने पहली बार इतने शक्तिशाली एआई चैटबॉट को देखा। छात्र, कंपनियां, लेखक, प्रोग्रामर, डॉक्टर हर कोई एआई का इस्तेमाल करने लगा। कुछ ही महीनों में चैटजीपीटी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली टेक सेवाओं में शामिल हो गया। जैसे-जैसे चैटजीपीटी लोकप्रिय हुआ, वैसे-वैसे ओपन एआई की वैल्यू भी तेजी से बढ़ती चली गई। निवेशकों ने कंपनी में अरबों डॉलर लगाने शुरू कर दिए। कंपनी की वैल्यू इतनी तेजी से बढ़ी कि शुरुआती कर्मचारियों के शेयरों की कीमत कई गुना बढ़ गई। बताया जाता है कि कुछ कर्मचारियों के शेयर सात साल में 100 गुना से भी ज्यादा बढ़ चुके हैं।

ऐसे खुला दौलत का दरवाजा

ओपन एआई में कर्मचारियों को शेयर तो दिए जाते थे, लेकिन एक शर्त थी वे कि तुरंत उन्हें बेच नहीं सकते थे। कर्मचारियों को कम से कम दो साल इंतजार करना पड़ता था। इसका मतलब यह हुआ कि चैटजीपीटी लांच होने के बाद कंपनी में शामिल हुए कई कर्मचारियों के लिए यह पहली बार था जब वे अपनी कागजी संपत्ति को असली पैसे में बदल पाए। सालों तक उनके पास सिर्फ शेयर थे, लेकिन बैंक अकाउंट में वह पैसा नहीं था। जब कंपनी ने शेयर बिक्री की अनुमति दी, तब जाकर वे अपनी कमाई को वास्तव में इस्तेमाल कर सके। टेक इतिहास में इससे पहले भी लोगों ने भारी दौलत कमाई है। गूगल और फेसबुक के शुरुआती कर्मचारियों ने अरबों कमाए, लेकिन वहां ज्यादातर कर्मचारियों को आईपीओ यानी शेयर बाजार में कंपनी के आने का इंतजार करना पड़ा था। कई मामलों में टेक बबल फूट गया और लोग अमीर बनने से पहले ही मौका खो बैठे। ओपन एआई की कहानी अलग है। यहां कर्मचारियों को कंपनी के सार्वजनिक होने से पहले ही भारी दौलत मिल गई। यानी एआई ने धन कमाने के नियम ही बदल दिए।

एआई टैलेंट की भारी मांग

आज एआई इंडस्ट्री में सबसे बड़ी लड़ाई तकनीक की नहीं, बल्कि टैलेंट की है। ओपन एआई, एंथ्रोपिक, गूगल, डीपमाइंड, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां दुनिया के सबसे बेहतरीन एआई वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को अपने साथ जोड़ने के लिए अरबों रुपए खर्च कर रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार ओपन एआई कुछ तकनीकी पदों के लिए सालाना 5 लाख डॉलर (करीब 4 करोड़ रुपए ) से ज्यादा का पैकेज ऑफर कर रही है, लेकिन असली आकर्षण सिर्फ सैलरी नहीं है। असली ताकत है कंपनी के शेयर। अगर कंपनी की वैल्यू लगातार बढ़ती रही, तो ये शेयर भविष्य में कर्मचारियों को अरबपति भी बना सकते हैं। एआई टैलेंट हासिल करने की होड़ इतनी बढ़ चुकी है कि मेटा जैसी कंपनियां भी करोड़ों डॉलर के पैकेज ऑफर कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेटा ने कुछ शीर्ष एआई रिसर्चर्स को अपने साथ लाने के लिए 300 मिलियन डॉलर तक के पैकेज देने की कोशिश की। यह दिखाता है कि एआई अब सिर्फ टेक इंडस्ट्री नहीं, बल्कि पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा तय करने वाला क्षेत्र बन चुका है।

तेजी से बदल रही जिंदगी

ओपन एआई और अन्य एआई कंपनियों से अचानक आई इस दौलत का असर सिर्फ कर्मचारियों तक सीमित नहीं है। सेनफ्रांसिस्को जैसे शहरों में किराए तेजी से बढ़ रहे हैं। लग्जरी अपार्टमेंट्स की मांग बढ़ रही है। महंगी कारों, प्राइवेट क्लब्स और हाई-एंड लाइफस्टाइल का चलन तेजी से बढ़ रहा है। कुछ लोग इसे नई एआई अमीरी कह रहे हैं। हालांकि इसके साथ चिंता भी बढ़ रही है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि इससे समाज में आर्थिक असमानता और बढ़ सकती है। एक तरफ एआई इंजीनियर करोड़ों कमा रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ आम लोग महंगाई और नौकरी की असुरक्षा से जूझ रहे हैं।

कुछ ने दान में दे दी दौलत

दिलचस्प बात यह है कि ओपन एआई के कुछ कर्मचारियों ने अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा दान में देने का फैसला किया। कई लोगों ने डोनर फंड्स में पैसा डाला। ये ऐसे फंड होते हैं जिनके जरिए लोग सामाजिक और चैरिटी कार्यों के लिए दान करते हैं। कुछ कर्मचारियों का मानना है कि अचानक मिली संपत्ति का उपयोग समाज के लिए भी होना चाहिए। आज ओपन एआई सिर्फ एक टेक कंपनी नहीं है। यह उस नए दौर का प्रतीक बन चुकी है, जहां एआई इंसानी मेहनत, कारोबार, शिक्षा और अर्थव्यवस्था यानी सब कुछ बदलने की क्षमता रखता है। इस बदलाव के सबसे बड़े लाभार्थी वे लोग बन रहे हैं, जिन्होंने सही समय पर सही जगह कदम रखा। कुछ साल पहले तक शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी कि एआई रिसर्च लैब में काम करने वाले इंजीनियर अचानक सैकड़ों करोड़ के मालिक बन जाएंगे। लेकिन आज यही हकीकत है। एआई की यह दौड़ अभी सिर्फ स्टार्ट ही हुई है। आने वाले वर्षों में यह दुनिया को कितनी बदल देगी, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। लेकिन एक बात साफ है एआई कंपनियों में नौकरी अब सिर्फ करियर ही नहीं है, बल्कि यह आधुनिक दौर का सबसे कीमती लॉटरी टिकट बन चुका है।

ये खबरें भी पढ़ें...

क्या एआई छीन लेगा डिजाइनर्स की नौकरी? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

AI vs Human Jobs: एआई की पहुंच से दूर हैं ये 4 स्किल्स, समय रहते सीख लीं तो बच जाएगी नौकरी

रेलवे में वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं? अब एआई देगा सटीक जानकारी

कैसे आरएसएस ने ममता के किले में सेंध लगाई और बीजेपी के लिए बनाया रास्ता

Tags:
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • एआई
  • चैट जीपीटी
  • OPEN AI
  • सिलिकॉन वैली
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा