29 Oct 2026
By Sandeep Kumar
दिल्ली में एक नवंबर की रैली से पहले सियासी हलचल तेज है। INDIA ब्लॉक को एक और पार्टी का साथ मिल सकता है। कॉकरोच जनता पार्टी ने विपक्ष की रैली को समर्थन दिया है। गठबंधन में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं से राय भी मांगी है। राहुल गांधी ने छात्र संगठनों से भी मार्च में आने की अपील की है।

16 Oct 2026
By Arohi Raj
दिल्ली के पीतमपुरा में इस बार दशहरे पर एक अनोखा नजारा दिखेगा। यहां रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के साथ कॉकरोच का पुतला भी जलाया जाएगा। इसकी ऊंचाई 30 फुट रखी गई है। रामलीला में इस पुतले को जलाने की तैयारी की जा रही है। आयोजन समिति के मुताबिक, कॉकरोच गंदगी का प्रतीक है। इस पहल के जरिए स्वच्छ भारत और स्वच्छ दिल्ली का संदेश दिया जाएगा।

15 Oct 2026
By Aman Vaishnav
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर पाबंदियां लगाने के मामले में दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी मांग ली है। पुलिस ने दो हलफनामे दाखिल कर कहा कि कोर्ट के किसी आदेश का जानबूझकर उल्लंघन नहीं किया गया। कमिश्नर ने कोर्ट से उनके खिलाफ जारी अवमानना नोटिस वापस लेने और मामला खत्म करने की भी अपील की है।

By Manya Jain
अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने दावा किया कि कॉकरोच जनता पार्टी को अमेरिका से फंड मिल रहा है। एक्स पर सीजेपी फंडिंग विवाद में उन्होंने अभिजीत दिपके को पीएम के साथ बैठने की सलाह दी। दिपके ने पूछा कि पीएम मोदी अमेरिकियों का समर्थन क्यों मांग रहे हैं। पार्टी विदेशी फंडिंग का आरोप पहले ही खारिज कर चुकी है, जबकि उसके दो नेता न्यायिक हिरासत में हैं।

13 Oct 2026
By Neel Tiwari
हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने जा रही AISF छात्रा श्रावणी और प्रीति प्रशांत को हिरासत में लिया गया था। इसके बाद हाईकोर्ट ने दोनों को जबलपुर कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए। वहीं छात्राओं का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें जबलपुर पहुंचाने का कोई इंतजाम नहीं किया। उन्होंने बताया कि आने-जाने में करीब 16 हजार रुपए खर्च होंगे, जो उनके लिए जुटाना मुश्किल है।

11 Oct 2026
By Sumit Kumar
देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने INDIA गठबंधन के नेताओं से मिलने से इनकार कर दिया है। विपक्षी नेता चुनाव में कथित गड़बड़ियों को लेकर ज्ञापन देना चाहते थे। CJI ने कहा कि मामला पहले से अदालत में विचाराधीन है। इसलिए नेताओं को कोर्ट में याचिका दाखिल करनी चाहिए। मुलाकात का अनुरोध ठुकराने की वजह भी ईमेल से बताई गई है।

दिल्ली में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच सुप्रीम कोर्ट की विशेष सुनवाई की जानकारी सामने आई है। इसमें पत्रकारों और वकीलों के अधिकारों का मुद्दा उठने की बात कही गई है। करीब 7 हजार लोगों की कथित हिरासत पर भी सवाल उठे है। सुनवाई में यातायात और सार्वजनिक सेवाओं से जुड़ी परेशानियों पर चर्चा का दावा है।

By Sanjay Gupta
दिल्ली में सीजेपी के बाद अब कांग्रेस का 12 अक्टूबर को प्रदर्शन है। इसके लिए देशभर के कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पहुंचने का संदेश दिया गया है। इसमें जिलाध्यक्षों और शहराध्यक्षों के साथ पूर्व और वर्तमान विधायकों तथा चुनाव हार चुके उम्मीदवारों को भी बुलाया गया है। उधर पुलिस ने दिल्ली जाने वाले नेताओं को हिरासत में लेना शुरू कर दिया है।

सीजेपी आंदोलन (CJP protest) के चलते दिल्ली रूट की ट्रेनें रद्द होने से भोपाल रेल मंडल में करीब 4500 यात्रियों के टिकट कैंसिल हुए हैं। रेलवे के मुताबिक 9 और 10 अक्टूबर को ट्रेनें नहीं चलीं। इसके कारण कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। इससे प्रभावित यात्रियों को 35 लाख रुपए का टिकट रिफंड 24 से 48 घंटे में मिलेगा।

10 Oct 2026
By Sandeep Kumar
कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर प्रदर्शन में पुलिस की सख्ती से समर्थक नहीं पहुंच सके। दरअसल पुलिस ने CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को सुबह एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया था। बताया जा रहा दीपके को पुलिस ने उनके दादी के निधन के कारण रिहा कर दिया है। वहीं दिल्ली में मेट्रो बैन को लेकर सुप्रीम कोर्ट रविवार को सुनवाई करेगा।

22 Nov 2026
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान हाईकोर्ट ने नर्सिंग शिक्षा से जुड़े एक मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने बीबी फातिमा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंसेज में शैक्षणिक सत्र 2021-22 और उसके बाद हुए सभी दाखिलों, परीक्षाओं और जारी मार्कशीट को अवैध करार दिया है। अदालत ने मारवाड़ मुस्लिम एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों को राहत देने से इनकार कर दिया। उनकी एफआईआर रद्द करने की याचिका भी खारिज कर दी गई।

By Umeshwari Baghel
रायपुर। इंजीनियर बनने का सपना देख रहे छत्तीसगढ़ के 12वीं के छात्रों के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। एक तरफ बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबर लाने का दबाव है, तो दूसरी तरफ देश के बड़े इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए JEE मेन की परीक्षा। परेशानी यह है कि अप्रैल में दोनों परीक्षाओं की तारीखें आपस में टकरा सकती हैं।

इंदौर और उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने 14 अक्टूबर को पुलिस विभाग में ड्राइवर फिरोज खान के ठिकानों पर छापा मारा था। इस कार्रवाई में करीब 65 करोड़ रुपए की 48 अचल संपत्तियों का पता चला। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा मगरखेड़ा की 90 करोड़ रुपए की जमीन को लेकर है। अब लोकायुक्त ने इस जमीन की जांच तेज कर दी है।

By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान हाईकोर्ट ने कैदियों की पैरोल से जुड़े नियमों को लेकर अहम फैसला दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पैरोल के लिए आवेदन पर अब 2021 के नियम ही लागू होंगे, भले ही कैदी को दोषी करार देने का फैसला कई साल पहले आया हो। यानी दोषसिद्धि के समय लागू पुराने नियमों के आधार पर पैरोल का दावा नहीं किया जा सकेगा। हाईकोर्ट की फुल बेंच ने इस कानूनी उलझन को दूर करते हुए कहा कि पैरोल सजा को खत्म या निलंबित नहीं करती, बल्कि कैदी को कुछ शर्तों के साथ बाहर रहने की अनुमति देती है।

राजस्थान के पंचायत चुनाव में करारी हार के बाद बीजेपी में हलचल तेज हो गई है। ग्रामीण इलाकों में पार्टी का प्रदर्शन उम्मीद से काफी कमजोर रहा। कांग्रेस ने कई जिलों में बढ़त बनाकर बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। हार का असर इतना गहरा है कि अब पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने भी पूरे चुनाव परिणाम की रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से लेकर प्रदेश संगठन तक हार की वजह तलाशने में जुट गए हैं।