चारधाम यात्रा के जाम में फंसे मध्य प्रदेश के चार लोगों की मौत

Shreya Nakade | May 15, 2024, 10:48 IST
Share
चारधाम यात्रा में 10 की मौत
चारधाम यात्रा में 10 की मौत

10 और 12 मई से शुरू हुई चारधाम यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसके चलते लंबा जाम लगा हुआ है। यात्रा के लिए आए 10 श्रद्धालु अब तक अपनी जान गवां चुके हैं...

चारधाम यात्रा के शुरुआती चार दिनों में ही व्यवस्था बनाने में प्रशासन की सांसें फूल गईं। गंगोत्री और यमुनोत्री में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु आने से व्यवस्था चरमरा गई है। इन दोनों धामों पर जाने वाले रास्ते में 45 किलोमीटर का लंबा जाम लगा है। जाम में फंसे होने के कारण अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से 4 मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।

ना खाने का ठिकाना, ना रुकने की व्यवस्था

गंगोत्री की ओर जाने वाले रस्ते में जहां जाम में लोग फंसे है, वहां किसी तरह की सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। लोगों के पास न कहीं ठहरने की सुविधा है, न ही खाने पीने का कोई ठिकाना है। एक पानी की बोतल के लिए लोगों को 30 से 50 रुपए तक चुकाने पड़ रहे हैं। आस पास के गांव वाले शौचालय उपयोग करने के लिए भी यात्रियों से 100 रुपए तक वसूल रहे हैं।

170 किलोमीटर दूर रुकी गाड़ियां

गंगोत्री और यमुनोत्री धामों में जाने वाली गाड़ियां 170 किलोमीटर दूर हरिद्वार के बरकोट से आगे नहीं जा पा रही है। यहां से उत्तरकाशी तक का रास्ता सुविधा के लिए वन वे किया गया है। वन वे रूट से मंदिर से वापस आने वाली गाड़ियां निकल रही हैं। ऐसे में मंदिर की तरफ जाने के लिए गाड़ियों को 20 से 25 घंटे का इंतजार करना पड़ रहा है। इस लंबे जाम में लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कुल 10 मृतकों में से 5 की जानें मंगलवार को गई। सभी मृतकों की उम्र 50 वर्ष से अधिक थी। 4 मरीज डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीज भी थे।

4 दिन में 130 लाख श्रद्धालु पहुंचे

उत्तराखंड की चार धाम यात्रा 10 और 12 मई से शुरू हुई। गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को खुले जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को खोले गए। यात्रा शुरू होने के महज 4 दिनों में ही 1.30 लाख लोग दर्शन करने पहुंचे। पिछले साल पहले 5 दिनों में 52 हजार यात्री पहुंचे थे। इस बार चार दिन में ही यह आंकड़ा दोगुना हो गया है। अब तक चार धाम यात्रा के लिए कुल 26 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

Tags:
  • गंगोत्री
  • बद्रीनाथ
  • यमुनोत्री
  • केदारनाथ
  • चारधाम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच