AAP का बड़ा आरोप, केंद्र और दिल्ली पुलिस रच रही केजरीवाल की हत्या की साजिश

Vikram Jain | Jan 24, 2025, 21:52 IST
Share
AAP made serious allegations against the Central Government and Delhi Police
दिल्ली विधानसभा चुनाव।

आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर अपने सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। साथ ही चुनाव आयोग से पंजाब पुलिस की सुरक्षा बहाल करने का मांग की है।

NEW DELHI. दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। अब पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा का मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है। अब आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पार्टी ने इस संबंध में चुनाव आयोग से भी गुहार लगाई है, ताकि पंजाब पुलिस द्वारा दी गई सुरक्षा को फिर से बहाल किया जाए। आप नेताओं का कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नियंत्रण में दिल्ली पुलिस है, और इस वजह से केजरीवाल को सुरक्षित रखने में दिल्ली पुलिस की नीयत पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

सुरक्षा को बहाल करने की मांग

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार (24 जनवरी) को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता में कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर 5 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी के लिए उचित आधार और केजरीवाल के लिए पंजाब पुलिस की सुरक्षा को बहाल करने की मांग की है। साथ ही आप संयोजक केजरीवाल पर जानलेवा हमला होने मामले में की जांच की मांग की है। दोनों सीएम ने आरोप लगाया कि केंद्र के अधीन वाली दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आदेश पर केजरीवाल पर कथित हमलों पर आंखें मूंद ली हैं।

दिल्ली में चुनावी माहौल गरमाया, केजरीवाल की कार पर ईंट-पत्थरों से हमला

केजरीवाल की मारने की हो रही साजिश

मुख्यमंत्री आतिशी ने आगे कहा कि केजरीवाल को जान से मारने की साजिश हो रही है। इसमें दो खिलाड़ी शामिल हैं जो बीजेपी और दिल्ली पुलिस हैं। ये दोनों केजरीवाल की जान से मार डालने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सीएम केजरीवाल पर एक के बाद एक हमला करने की कोशिश की गई। आतिशी ने यह भी दावा किया कि अक्टूबर 2024 में केजरीवाल पर हमले की कोशिश की गई थी, और हमारी जांच से यह खुलासा हुआ था कि हमलावर बीजेपी कार्यकर्ता थे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

दिल्ली के रण में राहुल गांधी बोले- केजरीवाल भी PM मोदी की तरह झूठे

केजरीवाल की सुरक्षा बहाल करने की मांग

सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा करते हुए, AAP नेताओं ने यह भी कहा कि पहले केजरीवाल को पंजाब पुलिस की ओर से भी अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान की गई थी। हालांकि, केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के बाद, पंजाब पुलिस के जवानों की सुरक्षा 72 घंटे बाद हटा दी गई।

मोदी की रैली में रमेश बिधूड़ी का बयान, आतिशी ने अपना बाप बदल लिया

यह बीजेपी की गंदी राजनीति

AAP नेताओं ने यह आरोप भी लगाया कि बीजेपी ने जानबूझकर दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले गंदी राजनीति के तहत केजरीवाल की सुरक्षा हटाने की साजिश रची है। उनके मुताबिक, यह कदम बीजेपी की तरफ से केजरीवाल को निशाना बनाने और AAP को कमजोर करने की कोशिश का हिस्सा है।

रो पड़ीं CM आतिशी, बोलीं- मेरे पिता को गाली देकर वोट मांग रहे बिधूड़ी

Tags:
  • आम आदमी पार्टी
  • अरविंद केजरीवाल
  • अमित शाह
  • दिल्ली न्यूज
  • Delhi Police
  • दिल्ली पुलिस
  • सीएम आतिशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई