रील बनाने में गई जान! स्कॉर्पियो नहर में गिरी, दो दोस्तों की मौत, एक लापता

Jitendra Shrivastava | Mar 06, 2025, 20:54 IST
Share
thesootr
reel-making-tragedy Photograph: (thesootr)

गुजरात के अहमदाबाद में रील बनाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। तीन दोस्त किराए की स्कॉर्पियो कार लेकर फतेवाड़ी नहर पहुंचे थे, लेकिन यू-टर्न लेते वक्त कार नहर में गिर गई।

रील बनाने का शौक कभी-कभी खतरनाक साबित हो सकता है। गुजरात के अहमदाबाद में ऐसा ही एक हादसा हुआ, जहां तीन दोस्त अपनी स्कॉर्पियो कार के साथ रील बना रहे थे। लेकिन अचानक कार नहर में गिर गई और तीनों दोस्त तेज बहाव में बह गए। दो के शव मिल चुके हैं, जबकि एक अब भी लापता है। इस घटना के बाद प्रशासन और स्थानीय नेता युवाओं से सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं।

रील बनाते समय हुआ हादसा

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, यक्ष, यश और कृष नामक तीन दोस्त स्कॉर्पियो लेकर फतेवाड़ी नहर पहुंचे थे। उनके साथ चार और दोस्त – हृदय, ध्रुव, ऋतायु और विराजसिंह भी थे। सभी दोस्त मिलकर कार और खुद की रील बना रहे थे।

ये खबरें भी पढ़ें...

औरंगजेब की तारीफ करने वाले को कब्रिस्तान भेज देंगे: रामेश्वर शर्मा

MP की आदर्श गौशाला लाल टिपारा में लगी भीषण आग, सभी गोवंश सुरक्षित

यू-टर्न लेते समय कार सीधे नहर में गिरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यश स्कॉर्पियो चला रहा था और वह यू-टर्न लेने की कोशिश कर रहा था। तभी गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और वह सीधे नहर में जा गिरी। तीनों दोस्त किसी तरह बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पानी का तेज बहाव उन्हें बहा ले गया।

दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन नहीं बचा सके

विराजसिंह ने बताया कि जैसे ही गाड़ी नहर में गिरी, तो बाकी दोस्तों और आसपास के लोगों ने रस्सी फेंककर बचाने की कोशिश की। लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि तीनों को नहीं बचाया जा सका।

दो शव मिले, एक अब भी लापता

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। रातभर चले सर्च ऑपरेशन के बावजूद किसी को नहीं बचाया जा सका। आज सुबह यक्ष और यश के शव शास्त्री ब्रिज के पास मिले, जबकि कृष दवे अभी भी लापता है।

ये खबरें भी पढ़ें...

नालंदा में दिल दहला देने वाला मामला, शव के दोनों पैरों में ठुकी मिली 5-5 कीलें

छतरपुर में टीआई अरविंद कुजूर ने खुद को मारी गोली, हुई मौत

विधायक ने युवाओं को दी चेतावनी

हादसे की जानकारी मिलते ही एलिसब्रिज विधायक अमित शाह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि युवाओं को इन घटनाओं से सबक लेना चाहिए और रील के चक्कर में अपनी जान जोखिम में नहीं डालनी चाहिए।

परिवार का इकलौता बेटा था कृष

कृष दवे के चाचा हितेशभाई दवे ने बताया कि कृष दोपहर में दोस्तों के साथ बाहर जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन शाम को जब हमें उसके दोस्तों ने फोन किया, तब हमें हादसे के बारे में पता चला। कृष परिवार का इकलौता बेटा था, और उसके लापता होने से घर में मातम का माहौल है।

Tags:
  • रील बनाते समय हादसा
  • तीन दोस्तों की मौत
  • रील
  • देश दुनिया न्यूज
  • स्कॉर्पियो नहर में गिरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच