All Party Meeting : विपक्ष ने मांगा डिप्टी स्पीकर का पद, NEET और यूपी की दुकानों में नेमप्लेट का भी उठा मुद्दा

Shreya Nakade | Published:
Share
all party meeting
all party meeting

मानसून सत्र शुरू होने से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने नीट, उत्तर प्रदेश में कावड़ यात्रा के दौरान दुकानों पर नेमप्लेट जैसे मुद्दों पर चर्चा की मांग की...

संसद के मानसून सत्र ( Parliament Monsoon Session ) से पहले आज पार्लियामेंट में सर्वदलीय बैठक ( All Party Meeting ) बुलाई गई थी। इस मीटिंग में फिर से विपक्ष द्वारा डिप्टी स्पीकर पद की मांग की गई है।

विपक्ष की ओर से मीटिंग में कांग्रेस नेता जयराम रमेश, गौरव गोगोई, आप नेता संजय सिंह और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी शामिल रहे। एनडीए की ओर से राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा और किरण रिजिजू सहित अन्य नेता शामिल रहे।

फिर उठाई डिप्टी स्पीकर की मांग

मानसूत्र सत्र से पहले विपक्ष द्वारा फिर से डिप्टी स्पीकर पद दिए जाने की मांग उठाई गई। विपक्ष पहले भी यह मांग उठा चुका है।

सत्ता पक्ष के साथ इस पर मंजूरी न बनने पर विपक्ष ने स्पीकर पद के चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के. सुरेश को उतारा था। हालांकि इसमें उनकी हार हुई। दूसरी तरफ सत्ताधारी NDA ने भी अभी तक अपनी ओर से किसी डिप्टी स्पीकर का ऐलान नहीं किया है।

ये खबर भी पढ़िए...

Breaking : 21 दिन बाद रामनिवास रावत को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की जिम्मेदारी

विपक्ष ने उठाए ये मुद्दे

ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने नीट मामले में चर्चा करने की मांग की गई। पिछले सत्र में भी नीट को लेकर काफी विवाद हुआ था। मानसून सत्र में फिर से ऐसे ही विवाद की उम्मीद है।

इसके अलावा समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव की तरफ से उत्तर प्रदेश में कावड़ा यात्रा मार्ग की दुकानों पर नेम प्लेट लगाने का मुद्दा भी उठाया गया।

विशेष राज्य की मांग

सर्वदलीय बैठक में विशेष राज्य के दर्जे को लेकर भी मांग उठाई गई। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि जेडीयू की तरफ से बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा मांगा गया है। इसके अलावा YSRCP की तरफ से आंध्र प्रदेश के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग की गई है।

ये खबर भी पढ़िए...

पूजा खेडकर के बाद इन चार IAS अधिकारियों के खिलाफ भी शुरू हुई जांच

कल से मानसून सत्र

लोकसभा का मानसून सत्र कल (22 जुलाई) से शुरू होने जा रहा है। यह बजट सत्र भी होगा। लोकसभा चुनाव के चलते फरवरी में इंटरिम बजट ही लाया गया था। ऐसे में इस सत्र में सरकार अपना पूर्ण बजट प्रस्तुत करेगी। संसद सत्र 12 अगस्त तक चलेगा।
ये खबर भी पढ़िए...

हरियाणा में केजरीवाल की 5 गारंटी का ऐलान , 24 घंटे फ्री बिजली , महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए देने का वादा

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • जेपी नड्डा
  • संजय सिंह
  • जयराम रमेश
  • All Party Meeting
  • सर्वदलीय बैठक
  • राजनाथ सिंह
  • सांसद असदुद्दीन ओवैसी
  • नीट
  • डिप्टी स्पीकर
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक

By Mukesh Sharma

आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक