अब नए अवतार में दिखेंगे राम मंदिर के पुजारी, लागू किया गया ड्रेस कोड

Siddhi Tamrakar | Updated:
Share
ayodhya ram mandir priest dress code 1
ayodhya ram mandir priest dress code 1

इसी में अयोध्या से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें रामलला की पूजा अर्चना करने वाले पुजारियों के लिए एक ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। इस ड्रेस कोड में पुजारियों के लिए पीली चौबंदी व सफेद धोती कुर्ता लागू किया गया है।

जनवरी 2025 में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को एक साल पूरा होने वाला है। ऐसे में अयोध्या में कई सारे कर्याक्रमों को आयोजित किया जाएगा। इसी में अयोध्या से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें रामलला की पूजा अर्चना करने वाले पुजारियों के लिए एक ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। इस ड्रेस कोड में पुजारियों के लिए पीली चौबंदी व सफेद धोती कुर्ता लागू किया गया है। पुजारियों के लिए ये ड्रेस कोड 25 दिसंबर से लागू कर दिया गया है। ट्रस्ट की तरफ से सभी पुजारियों को ड्रेस के दो-दो सेट दिए गए हैं।

14 पुजारी करेंगे देखभाल

रामलला की नित्य पूजा अर्चना करने के लिए कुल 14 पुजारियों को तैनात किया गया है। इन 14 पुजारियों में सात-सात पुजारियों को अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। सुबह की पाली के लिए सात और शाम की पाली के लिए सात पुजारियों को ये जिम्मेदारी दी गई है।
मंदिर-मस्जिद विवाद पर RSS चीफ मोहन भागवत बोले- न उछालें ऐसे मुद्दे

फोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

ऐसे में पुजारियों के द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे फोन पर रोक लगा दी गई है। राम मंदिर में कार्यरत सभी पुजारियों के लिए अब तक ड्रेस कोड लागू नहीं था, लेकिन अब ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। पहले अलग-अलग ड्रेस में आने से पुजारियों की पहचान कर पाना मुश्किल था।

ड्रेस कोड के अलावा राम मंदिर में कार्यरत कर्मचारियों पर कड़े नियम भी लागू किए गए हैं। ड्रेस कोड होने से कार्यरत पुजारियों की पहचान कर पाना आसान हो जाएगा। सभी पुजारियों को पीली चौबंदी, धोती कुर्ता और सिर पर पीले रंग की पगड़ी पहननी होगी।



महाकुंभ में लगे डरेंगे तो मरेंगे नारे के पोस्टर, क्या है सियासी संदेश?

राम मंदिर में हो रहा 19 नए मंदिर का निर्माण

जानकारी के लिए बता दें कि राम मंदिर परिसर में 19 नए मंदिरों का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में आने वाले समय में नए पुजारियों को रामलला की सेवा करने का मौका भी मिलेगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Ayodhya
  • राम मंदिर
  • National News
  • अयोध्या में राम मंदिर
  • अयोध्या का राम मंदिर
  • UP News
  • अयोध्या राम मंदिर न्यूज
  • उत्तर प्रदेश
काम पर नहीं लौटे पटवारी तो प्रशासन ने दिखाया कड़ा तेवर : 99 की ब्रेक इन सर्विस घोषित, 17 निलंबित

By Umeshwari Baghel

काम पर नहीं लौटे पटवारी तो प्रशासन ने दिखाया कड़ा तेवर : 99 की ब्रेक इन सर्विस घोषित, 17 निलंबित
राजस्थान में सोलर कंपनियों के लिए बदले जमीन के नियम, 2024 की नीति में थी छूट, अब पुराने प्रोजेक्ट्स पर भी उलझन

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में सोलर कंपनियों के लिए बदले जमीन के नियम, 2024 की नीति में थी छूट, अब पुराने प्रोजेक्ट्स पर भी उलझन
छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, जयपुर से गया के लिए आज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

By Ashish Bhardwaj

छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, जयपुर से गया के लिए आज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज

By Sanjay Gupta

इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर

By Umeshwari Baghel

बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?

By Aman Vaishnav

एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?