अगर वहां शिव मंदिर है तो...अजमेर शरीफ विवाद पर क्या बोले बाबा बागेश्वर

Sourabh Bhatnagar | Nov 29, 2024, 07:56 IST
Share
thesootr
thesootr

अजमेर दरगाह से जुड़ी याचिका और इस पर आने वाले बयानों ने एक नई बहस छेड़ दी है। अब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने इस मामले में प्रतिक्रिया दी है।

राजस्थान के अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा करते हुए एक याचिका स्थानीय अदालत में दायर की गई थी। अदालत ने इस याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया। अदालत ने अजमेर दरगाह समिति, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने इस मामले में प्रतिक्रिया दी है।

'हिंदुत्व के प्रति सकारात्मक समय आ रहा'

मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए एक टीवी चैनल से कहा, अगर वहां शिव मंदिर है, तो प्राण प्रतिष्ठा और रुद्राभिषेक होना चाहिए। उन्होंने हिंदू एकता और धर्म के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इंदौर में आध्यात्मिक सेवा मेला में आएंगे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

जात-पात मिटाने का प्रयास

धीरेंद्र शास्त्री फिलहाल सनातन हिंदू एकता पदयात्रा पर निकले हुए हैं, जो 29 नवंबर, यानी आज ओरछा में समाप्त होगी। इस यात्रा के दौरान उन्होंने गजवा-ए-हिंद और भगवा-ए-हिंद पर अपने विचार व्यक्त करते हुए हिंदुओं से जागरूक होने की अपील की।

सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश : अंजुमन सैयद

दरगाह के खादिमों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था अंजुमन सैयद जादगान के सचिव सैयद सरवर चिश्ती ने इस याचिका को समाज को सांप्रदायिक आधार पर बांटने की साजिश बताया। उन्होंने कहा, यह दरगाह धार्मिक सहिष्णुता और सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक है।

ग्वालियर पहुंचे मनोज तिवारी, धीरेंद्र शास्त्री के बयान का किया समर्थन

दरगाह का महत्व : विविधता में एकता का प्रतीक

सैयद सरवर चिश्ती ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह को धर्मनिरपेक्षता का उदाहरण बताते हुए कहा, यहां न केवल मुसलमान बल्कि हिंदू भी आते हैं। मस्जिदों में मंदिर या शिवलिंग खोजने की कोशिशें देश के हित में नहीं हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • अजमेर शरीफ दरगाह
  • National News
  • अजमेर शरीफ को लेकर विवादित बयान
  • पंडित धीरेंद्र शास्त्री
  • मध्य प्रदेश
  • अजमेर समाचार
  • कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री
  • पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच