क्या सच में बीजेपी घर-घर बांटेगी सिंदूर, बीजेपी ने दैनिक भास्कर की खबर को फेक क्यों बताया?

Jitendra Shrivastava | May 30, 2025, 17:42 IST
Share
bjp-operation-sindoor-controversy
Photograph: (THESOOTR)

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सियासत तेज है। दैनिक भास्कर ने रिपोर्ट दी कि बीजेपी देशभर में घर-घर सिंदूर बांटेगी। बीजेपी ने इसे फेक न्यूज करार दिया है। अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर भास्कर की खबर को झूठा बताया।

BHOPAL. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सियासत बेहिसाब जारी है। बाते चाहे सत्ता पक्ष की हो, चाहे विपक्ष की... हर कोई बयानबाजी कर रहा है। दो दिन पहले खबर आई थी कि मोदी 3.0 की वर्षगांठ पर बीजेपी बड़ा अभियान चलाएगी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद बीजेपी नेता देशभर में घर-घर जाकर महिलाओं को सिंदूर भेंट करेंगे। अब इसे लेकर बीजेपी का बड़ा बयान सामने आया है।

बीजेपी नेशनल इन्फॉर्मेशन एण्ड टेक्नोलॉजी के इंचार्ज और बंगाल के सहप्रभारी अमित मालवीय ने एक्स (पहले ट्विटर) पर दैनिक भास्कर की 28 मई 2025 को प्रकाशित एक खबर पोस्ट की। साथ में उन्होंने लिखा, बहुत सारे लोग भास्कर में प्रकाशित इस Fake News के आधार पर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, लेकिन हद तो तब हो गई, जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री अधिकृत सरकारी मंच से, एक ट्रोल की तरह इस आधारहीन खबर को लेकर राजनीति करने लगीं।
ममता बनर्जी को अपने प्रदेश की बदहाली की चिंता करनी चाहिए और देश की सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर बेतुकी बयानबाज़ी नहीं करनी चाहिए। पश्चिम बंगाल संप्रदायिकता की आग में जल रहा है, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, बेरोजगारों के पास रोज़गार नहीं है, ये ममता बनर्जी की प्राथमिकताएं होनी चाहिए। कांग्रेस के प्रवक्ता हल्के लोग हैं, उनसे बेहतर की अपेक्षा करना भी उचित नहीं है।

bjp-operation-sindoor-controversy
bjp-operation-sindoor-controversy

ये खबरें भी पढ़ें...

8 वर्ष की उम्र में राजवधु बनकर इंदौर आईं थी अहिल्या बाई, सूझबूझ से संभाली गद्दी, युद्ध भी लड़े

इंदौर विकास प्राधिकरण ida बोर्ड के अहम फैसले, 260 करोड़ के फ्लैट, दुकान बिक्री में निकली

मध्यप्रदेश के बीजेपी नेताओं ने क्या कहा...

मामले को समझने के लिए 'द सूत्र' ने बीजेपी मध्यप्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं से बातचीत की। एक वरिष्ठ बीजेपी नेता ने कहा, अभी पार्टी की ओर से देश की महिलाओं को सिंदूर बांटने जैसी बीजेपी की कोई योजना नहीं है। दूसरे नेता ने भी नाम छापने की शर्त पर कहा, बीजेपी संवेदनशील पार्टी है। ट्रोल गैंग को मौका मिल गया। फिलहाल पार्टी की सिंदूर बांटने जैसी कोई योजना पाइपलाइन में नहीं है।

सोशल मीडिया पर बीजेपी पर निशाना

bjp-operation-sindoor-controversy
bjp-operation-sindoor-controversy

बीजेपी ने दैनिक भास्कर की जिस खबर को झूठा करार दिया है, वह 28 मई 2025 को अखबार के कई संस्करणों में प्रकाशित हुई है। बीजेपी नेशनल इन्फॉर्मेशन एण्ड टेक्नोलॉजी के इंचार्ज अमित मालवीय ने दावा किया कि भास्कर ने झूठी खबर छापी है। इसी खबर के आधार पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस प्रवक्ता हल्के हैं, उनसे अपेक्षा करना ठीक नहीं है।

सिंदूर बांटने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोग बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं। लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने एक वीडियो पोस्ट कर कहा, मैं बिहार और पूरे देश की महिलाओं से कहूंगी, जब भी भाजपा वाले सिंदूर लेकर आपके घर आएं तो आप लोग बाहर न निकलें……आप लोग बंद दरवाजे के पीछे से ही डांट दीजिएगा और बताइएगा कि किसी पराए मर्द के हाथ का सिंदूर नहीं लिया जाता है।
ये खबरें भी पढ़ें...

गैस पर ‘ब्रेक’ लगा रही अफसरशाही: मध्य प्रदेश में पीएनजी का सपना अब भी अधूरा!

दुर्ग में चंगाई सभा के नाम पर धर्मांतरण का आरोप, बजरंग दल के हंगामे के बाद पुलिस कार्रवाई

क्या था भास्कर की खबर में?

दैनिक भास्कर ने लिखा था, 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता को भाजपा जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी में है। इसके तहत महिलाओं को उपहार स्वरूप सिंदूर भेंट किया जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने बताया, 9 जून से इसकी शुरुआत होगी। इसी दिन नरेंद्र मोदी ने बतौर पीएम तीसरी बार शपथ ली थी, यानी मोदी 3.0 की शुरुआत हुई थी। मकसद है मोदी 3.0 सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना। जनसंपर्क के दौरान महिलाओं को सिंदूर और 'ऑपरेशन सिंदूर' से जुड़ा पंफलेट दिया जाएगा।

यह कार्यक्रम एक महीने चलेगा। इसमें केंद्र सरकार के सभी मंत्री, एनडीए सांसद और भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। सभी लोकसभा सांसदों को अपने क्षेत्र में रोजाना 15-20 किमी पदयात्रा करनी होगी, जबकि मंत्री सप्ताह में दो दिन 20-25 किमी यात्रा कर जनसंपर्क करेंगे।

देश दुनिया न्यूज

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • बीजेपी
  • दैनिक भास्कर
  • सिंदूर
  • देश दुनिया न्यूज
  • ऑपरेशन सिंदूर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती