बजट 2024 : NPS और आयुष्मान भारत पर हो सकती हैं जरूरी घोषणाएं, टैक्स पर मिलेगी छूट ?

Shreya Nakade | Jul 22, 2024, 10:30 IST
Share
बजट 2024 में क्या होगा खास
बजट 2024 में क्या होगा खास

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल लोकसभा में 2024-25 का बजट पेश करेंगी। इस बजट में टैक्स और रोजगार से संबंधित जरूरी घोषणाओं की उम्मीद की जा रही है...

Budget 2024 : आज से संसद का बजट सत्र ( Budget Session ) शुरू होने जा रहा है। कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ( Nirmala Sitaraman ) लोकसभा में बजट पेश करेंगी। वहीं इस साल के बजट ( Budget 2024 ) में आम लोग टैक्स में छूट की उम्मीद कर रहे हैं। सरकार इकॉनोमी बूस्ट करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ ग्रामीण और कृषि क्षेत्र में भी जोर दे सकती है।

NPS और आयुष्मान भारत पर अनाउंसमेंट

बजट 2024 में सामाजिक सुरक्षा योजना जैसे नेशनल पेंशन स्कीम ( NPS ) और आयुष्मान भारत से जुड़ी घोषणाएं हो सकती हैं। NPS को लेकर सरकार ने एक कमेटी भी बनाई थी। वहीं पेंशन योजनाओं के संबंध में राज्य स्तर पर काफी चर्चाएं हुई है।

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना को लेकर भी कई घोषणाएं की थी। इसमें 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज का प्रावधान प्रमुख था। ऐसे में बजट 2024 में एनपीएस और आयुष्मान भारत को लेकर बड़ी अनाउंसमेंट हो सकती हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

मोदी 3.0 का पहला बजट किया गया तैयार, इसको बनाने में वित्त मंत्री की टीम में शामिल हैं ये दिग्गज चेहरे

टैक्स पर क्या ?

मध्यम वर्ग बजट में टैक्स का बोझ कम होने की उम्मीद कर रहा है। इसके अलावा बजट में सेक्शन 80C में बदलाव की उम्मीद की जा रही है। इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के अंतर्गत सरकार की कई योजनाओं में निवेश करने पर 1.5 लाख रुपए तक की टैक्स छूट का लाभ मिलता है। इन योजनाओं में सुकन्या समृद्धि योजना, ईपीएफ, पीपीएफ, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट, इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम, नेशनल पेंशन सिस्टम जैसी कई योजनाएं शामिल है।

उम्मीद की जा रही है कि सेक्शन 80C में बदलाव कर, इसपर मिलने वाली टैक्स छूट को बढ़ाया जा सकता है। इसे बढ़ाकर 2 से 3 लाख करने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़िए...

संसद के मानसून सत्र में सरकार पेश करेगी 6 नए विधेयक, 23 जुलाई को पेश होगा बजट, लोकसभा अध्यक्ष ने किया BAC का गठन

रोजगार पर फोकस

अर्थशास्त्र के एक्सपर्ट्स का मानना है कि बजट 2024 में रोजगार और विकास पर फोकस हो सकता है। पिछले 10 सालों में रोजगार से संबंधित कई दावे किए गए हैं। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में साल 2040 तक ही युवा कर्मचारियों की संख्या ज्यादा होगी। इसके बाद धीरे-धीरे कामगार आबादी बुजुर्ग होती जाएगी। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए भी आने वाले बजट में रोजगार संबंधी घोषणाएं हो सकती हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

मोदी की गारंटी पर तीन महीने में खर्च हुआ डेढ़ लाख करोड़ का बजट, 200 दिनों की सरकार से रोजाना 200 सवाल

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • नरेंद्र मोदी
  • आयुष्मान भारत योजना
  • मानसून सत्र
  • टैक्स
  • बजट सत्र
  • नेशनल पेंशन स्कीम
  • बजट 2024
  • निर्मला सितारमण
  • NPS
  • केंद्रीय बजट 2024
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें

By Aman Vaishnav, CHAKRESH

देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल

By

उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल