Gold-Silver Prices: सोना 9231 तो चांदी 16,675 रुपए महंगी, इंपोर्ट ड्यूटी का असर

Amresh Kushwaha | May 12, 2026, 11:34 IST
Share
Gold Silver Prices Hike
Gold Silver Prices Hike

सरकार ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क (Import Duty) 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया है। इसके असर आज के सोने-चांदी के भाव पर देखने को मिल लहा है। TheSootr पर जानें आज के बाजार का हाल...

Gold-Silver Prices :13 मई 2025 को सोने और चांदी के बाजार में भारी उथल-पुथल देखने को मिली है। वजह है सरकार का एक बड़ा फैसला। मोदी सरकार ने रातोंरात सोने और चांदी के आयात पर 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% एआईडीसी (AIDC- Agriculture Infrastructure and Development Cess) लगा दिया है। इससे कुल प्रभावी इंपोर्ट टैक्स 6% से बढ़कर सीधे 15% हो गया है।

केंद्र सरकार का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब वैश्विक स्तर पर ईरान-इजराइल युद्ध के चलते अनिश्चितता बनी हुई है। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से कुछ समय के लिए सोना न खरीदने की अपील की थी।

सोने-चांदी की कीमत

सरकारी फैसले की खबर आते ही MCX पर असर देखने को मिल रहा है। 10 ग्राम सोना करीब 6 फीसदी यानी 9231 रुपए उछलकर एक लाख 62 हजार 648 रुपए पर पहुंच गया है। चांदी भी पीछे नहीं रही। वह 16 हजार 675 रुपए महंगी होकर दो लाख 95 हजार 805 रुपए प्रति किलो पर खुली है।

यह तेजी सिर्फ एक दिन की नहीं है। पिछले एक साल से सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। शेयर बाजार के कमजोर रिटर्न के कारण निवेशक सोने की तरफ मुड़े हैं।

सरकार क्यों बढ़ाई ड्यूटी?

इस फैसले के पीछे एक बड़ी आर्थिक चिंता है। भारत अपनी सोने की जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेश से मंगाता है। वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का सोना आयात 24% बढ़कर 71.98 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। इससे विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव बढ़ रहा था।

इससे पहले पीएम मोदी ने जनता से अपील की थी कि वे एक साल तक सोना न खरीदें। अब सरकार ने ड्यूटी के जरिए आयात पर सीधे लगाम लगाने की कोशिश की है।

आयात पर क्या पड़ेगा असर?

उद्योग जगत के जानकारों का अनुमान है कि इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से सोने के आयात में 10 से 12 फीसदी की कमी आ सकती है। एक दिलचस्प बात यह है कि भारत की ज्वेलरी की करीब 50 फीसदी मांग पहले से ही पुराने सोने की रिसाइक्लिंग और आदान-प्रदान से पूरी होती है। यानी बाजार पहले से ही नए आयात पर पूरी तरह निर्भर नहीं है।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, मार्च 2025 की तिमाही में भारत के गोल्ड ईटीएफ (ETF- Exchange Traded Fund) में सालाना आधार पर 186% की बढ़ोतरी हुई है। कुल निवेश 20 मीट्रिक टन के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचा है। यह दिखाता है कि निवेशक सोने में जमकर पैसा लगा रहे हैं।

इंटरनेशनल बाजार का अलग रुख

जहां भारत में सोना आसमान छू रहा था, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में तस्वीर थोड़ी अलग थी। हाजिर सोने की कीमत 0.4% गिरकर 4695.99 डॉलर प्रति औंस रही। जून डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 0.4% बढ़कर 4705.30 डॉलर हो गया। चांदी की हाजिर कीमत 0.2% बढ़कर 86.71 डॉलर प्रति औंस रही।

यानी भारत में आई तेजी की बड़ी वजह घरेलू ड्यूटी का झटका है, न कि ग्लोबल बाजार।

एक्सपर्ट बोले, और बढ़ेगा भाव

एक्सपर्ट अनुज गुप्ता का कहना है कि MCX पर सोने की कीमतें 1.68 लाख से 1.70 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकती हैं। चांदी 3 लाख रुपए प्रति किलोग्राम का आंकड़ा छू सकती है।

केडिया कमोडिटीज के प्रेसीडेंट अजय केडिया ने कहा कि उन्हें इस फैसले की उम्मीद नहीं थी। उनके मुताबिक, ड्यूटी बढ़ने की वजह से ही सोने-चांदी में यह बड़ी तेजी आई है। अब निवेशकों की नजर इस बात पर होगी कि बाजार कब स्थिर होता है।

Business LIVE अपडेट

Business LIVEअपडेट में हम देश भर के बाजार की ताजा स्थिति पर ध्यान केंद्रित करते हैं। बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) के स्टॉक्स में हलचल देखने को मिल रही है, जहां निवेशक तेजी से बदलाव की ओर बढ़ रहे हैं।

निफ्टी के आज के हाल (Nifty) अहम है, जो बाजार की दिशा को संकेतित करता है। इस बीच, चांदी के भाव (Silver rates) और सोने के भाव (Gold rates) में उतार-चढ़ाव के साथ निवेशक अपने निवेश रणनीतियों पर पुनर्विचार कर रहे हैं।

इन सभी फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए, Business LIVE के जरिए हम आपको लगातार ताजे अपडेट्स और भारतीय शेयर बाजार की हर हलचल से अवगत कराते रहेंगे। thesootr पर बने रहें, जहां आपको व्यापार और वित्तीय दुनिया से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिलती है।

ये खबर भी पढ़िए...

New GST Rates: आम जन की जेब में बचेंगे पैसे, दूध, पनीर से रोटी तक अब इन पर 0% GST

New GST Rates : अब दिवाली-दशहरा पर झूम जाएगा मन, जूते-कपड़े से लेकर बाइक, कार, TV-AC तक... सब सस्ता

दवा कंपनियों की धोखाधड़ी, जीएसटी कम होने का लाभ नहीं, मरीज परेशान

जीएसटी रिफॉर्म के बाद कारों की बिक्री में जबरदस्त उछाल, एक दिन में बिक गई करीब 30,000 कार

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • केंद्र सरकार
  • शेयर बाजार
  • भारतीय शेयर बाजार
  • Gold-Silver Prices
  • सोने-चांदी की कीमत
  • ईरान-इजराइल युद्ध
  • Business LIVE
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि