DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी

Anjali Dwivedi | Apr 18, 2026, 15:00 IST
Share
central govt employees da hike 2026
central govt employees da hike 2026

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सरकार ने 18 अप्रैल 2026 को महंगाई भत्ते (DA) में दो प्रतिशत इजाफे को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है। शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सरकार ने महंगाई भत्ते यानी DA में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।

इस फैसले के बाद अब कर्मचारियों को मिलने वाला भत्ता बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा। आपको बता दें कि इससे पहले अक्टूबर 2025 में सरकार ने डीए में बदलाव किया था, तब इसे 55% से बढ़ाकर 58% किया गया था। वह बढ़ोतरी एक जुलाई 2025 से लागू मानी गई थी। अब ताजा फैसले से लाखों केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा देखने को मिलेगा।

कितने लोगों को मिलेगा लाभ?

सरकार के इस फैसले से देश के करीब 49 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को सीधा फायदा पहुंचेगा। महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। देरी की वजह से कई कर्मचारी संगठनों ने अपनी नाराजगी और विरोध भी दर्ज कराया था, जिसके बाद अब सरकार ने यह राहत भरी घोषणा की है।

अब 60 फीसदी हुआ कुल महंगाई भत्ता

ताजा बढ़ोतरी के बाद अब कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता 58% से बढ़कर 60% के आंकड़े पर पहुंच गया है। इस फैसले का बड़ा असर लगभग 50 लाख सरकारी सेवकों और 65 लाख से ज्यादा पेंशनर्स की जेब पर पड़ेगा। इससे उनकी हर महीने मिलने वाली सैलरी और पेंशन की राशि में सम्मानजनक इजाफा होगा।

सैलरी में कितनी होगी बढ़ोत्तरी?

गणित को समझें तो अगर किसी कर्मचारी की बेसिक पे 36 हजार 500 रुपए है, तो 60% डीए के हिसाब से अब उसे 21 हजार 900 रुपए केवल भत्ते के रूप में मिलेंगे। सबसे खास बात यह है कि नया नियम एक जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा। यानी कर्मचारियों को सिर्फ अगले महीने की बढ़ी सैलरी ही नहीं मिलेगी, बल्कि जनवरी, फरवरी और मार्च का पिछला बकाया भी एकमुश्त दिया जाएगा।

इंतजार हुआ खत्म, मिली राहत

महंगाई की मार झेल रहे उन लाखों कर्मचारियों के लिए यह कदम बड़ी राहत लेकर आया है, जो अपनी आय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। यह घोषणा ऐसे वक्त में हुई है जब देश भर के कर्मचारी संगठन 8वें वेतन आयोग के तहत वेतन ढांचे में बड़े बदलावों की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

क्यों बढ़ती है डीए की राशि?

महंगाई के बीच कर्मचारियों के जीवन स्तर को बनाए रखने के लिए सरकार साल में दो बार (जनवरी और जुलाई) केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ाती है। इसकी गणना श्रम मंत्रालय द्वारा जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आंकड़ों के आधार पर होती है। सरल शब्दों में कहें तो जैसे-जैसे बाजार में जरूरी चीजों के दाम बढ़ते हैं, आपकी सैलरी की क्रय शक्ति बरकरार रखने के लिए सरकार इस भत्ते में इजाफा करती है।

ये खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के डीए में 2 फीसदी का इजाफा, केंद्र के बराबर 55 फीसदी मिलेगा मंहगाई भत्ता

एमपी में महंगाई भत्ते को डकार गई एमपी की पूर्व सरकारें, 15 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान

एमपी के 12 लाख कर्मचारी-पेंशनर्स को झटका, 64 फीसदी महंगाई भत्ते के लिए करना होगा इंतजार

एमपी में हजारों कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5% बढ़ा, रिटायर्ड कर्मियों के लिए भी खुशखबरी

Tags:
  • केंद्र सरकार
  • महंगाई भत्ता
  • केंद्रीय कर्मचारियों का डीए
  • डीए
  • महंगाई भत्ते
  • केंद्रीय कर्मचारियों
  • उपभोक्ता मूल्य सूचकांक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच