विधानसभा में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा बयान: सिंगर जुबिन गर्ग की मौत, हादसा नहीं हत्या

Sandeep Kumar | Nov 25, 2025, 16:21 IST
Share
jubin-garg-death-murder
jubin-garg-death-murder

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विधानसभा में जुबिन गर्ग की मौत पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या थी। इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है और राज्य पुलिस द्वारा जांच जारी है।

NEW DELHI. सिंगर जुबिन गर्ग की मौत मामले में असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा बयान दिया सीएम ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि सिंगर जुबीन गर्ग की मौत हत्या थी। सरमा के अनुसार यह हत्या किसी आपराधिक साजिश का हिस्सा नहीं थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक आरोपी ने जुबिन की जान ली गई थी। अन्य लोगों ने उसकी हत्या में मदद की।

सिंगापुर में हुई जुबिन की मौत

मुख्यमंत्री ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में 4-5 पर हत्या का मामला है। जुबिन की मौत 19 सितंबर को सिंगापुर में हुई थी। वे नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में भाग लेने गए थे। उनकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में समुद्र में तैरते समय हुई। राज्य भर में उनकी मौत के खिलाफ 60 से अधिक मामले दर्ज हुए थे।

ये भी पढ़ें...शहनाज गिल ने नेहा कक्कड़-जुबिन नौटियाल के गाने का लगाया तड़का, गाया 'तारों के शहर में', फैंस बोले-सिड की याद आ गई

सात आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

जुबिन की मौत मामले में पुलिस ने कई गिरफ्तारियां की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में श्यामकानु महंत, संदीपन गर्ग और सिद्धार्थ शर्मा शामिल हैं। इनके अलावा शेखर ज्योति गोस्वामी, अमृतप्रभा महंत भी गिरफ्तार किए गए हैं। यह सभी जुबिन के करीबी रिश्तेदार और टीम के सदस्य हैं।

जुबिन के निजी सुरक्षा अधिकारी नंदेश्वर बोरा और प्रबीन बैश्य को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को उनके खातों से 1.1 करोड़ रुपए के वित्तीय लेनदेन का पता चला। गिरफ्तार सभी सात आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।

ये भी पढ़ें...असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती को लेकर कुल में मची कलह,2 महीने से राजभवन में अटकी फाइल,500 मीटर की दूरी तय करने में लगा एक महीना

विपक्षी पार्टियां जुबिन की मौत पर चर्चा

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा असम विधानसभा में विपक्षी पार्टियां जुबिन की मौत पर चर्चा चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने स्थगन प्रस्ताव लाया था। मुख्यमंत्री सरमा ने शीतकालीन सत्र के पहले दिन जवाब दिया। उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस की CID ने SIT गठित की। SIT ने अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है। 252 गवाहों से पूछताछ की गई है। 29 सामान जब्त किए गए हैं।

ये भी पढ़ें...इंदौर हाईकोर्ट ने मेट्रो प्रोजेक्ट पर मांगी डिटेल रिपोर्ट, क्या है लागत और टाइमबाउंड प्रोग्राम

ये भी पढ़ें...इंदौर में एक और अस्पताल का घिनौना खेल: प्रसूता की हालत बिगड़ी तो सरकारी अस्पताल के बाहर फेंक भागे!

जुबिन ने कई भाषाओं में गाए थे गाने

जुबिन का जन्म 18 नवंबर 1972 को असम के तिनसुकिया में हुआ था। वे असमिया और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक थे। जुबीन संगीतकार, गीतकार, एक्टर और डायरेक्टर भी रहे। उन्होंने असमिया, हिंदी, बांग्ला और अंग्रेजी में गाने गाए।
जुबिन ने 40 भाषाओं और बोलियों में 38 हजार गाने गाए। इनमें बिष्णुप्रिया मणिपुरी, बोरो, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, नेपाली, संस्कृत शामिल हैं। जुबीन असम के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सिंगर थे।

Tags:
  • हिमंत बिस्वा सरमा
  • मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा
  • सिंगापुर
  • असम
  • सिंगर जुबिन गर्ग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच