जिंदा कॉकरोच वाली जैकेट पहन मेट्रो में पहुंचा शख्स, मचा हड़कंप

Kaushiki | Apr 13, 2026, 10:07 IST
Share
cockroach
cockroach

न्यूयॉर्क सिटी की सबवे में एक शख्स जिंदा कॉकरोच भरी ट्रांसपेरेंट जैकेट पहनकर पहुंचा। यह स्ट्रीटवियर ब्रांड अनकॉमन एनवाई का मार्केटिंग स्टंट था। जैकेट का नाम Roachcoat है और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला

  • न्यूयॉर्क सबवे में एक शख्स जिंदा कॉकरोच भरी जैकेट पहनकर आया।
  • जैकेट में ट्रांसपेरेंट खाने बने थे जिनमें कीड़े हिलते दिखे।
  • यह स्ट्रीटवियर ब्रांड अनकॉमन एनवाई का सोचा-समझा स्टंट था।
  • जैकेट में मेडागास्कर हिसिंग कॉकरोच का इस्तेमाल किया गया।
  • NBA टीम न्यूयॉर्क निक्स से प्रेरणा लेकर यह कॉन्सेप्ट बनाया गया।
So Gross! Man Wearing Jacket With 'Live Cockroaches' Inside Spotted At NYC  Subway; Viral Video Stuns Internet - WATCH
So Gross! Man Wearing Jacket With 'Live Cockroaches' Inside Spotted At NYC Subway; Viral Video Stuns Internet - WATCH

न्यूयॉर्क मेट्रो का अजीब नजारा

न्यूयॉर्क सिटी की सबवे यानी मेट्रो ट्रेन में अक्सर कुछ न कुछ अजीब होता रहता है। लेकिन इस बार जो नजारा देखने को मिला वह हर किसी को हैरान कर गया।

एक शख्स प्लेटफॉर्म पर बिल्कुल सामान्य अंदाज में खड़ा था, मानो कुछ हुआ ही न हो। मगर उसकी जैकेट ने सबकी नजरें खींच लीं। जैकेट ओवरसाइज्ड पफर स्टाइल की थी।

इसमें कई ट्रांसपेरेंट यानी पारदर्शी खाने बने हुए थे। हर खाने के अंदर जिंदा कीड़े साफ दिख रहे थे और लगातार हिल-डुल रहे थे। यात्री कुछ समझ पाते इससे पहले ही उनकी आंखें उस जैकेट पर टिक गईं।

लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

आसपास खड़े यात्रियों ने अलग-अलग तरह से रिएक्ट किया। कुछ लोग साफ असहज दिखे, कुछ सिर्फ ताकते रहे। कुछ ने मुंह फेर लिया तो कुछ ने फोन निकाल कर वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे न्यूयॉर्क की आम प्रतिक्रिया बताया। उनका कहना था कि यहां लोग ऐसी चीजों पर ज्यादा माथापच्ची नहीं करते। वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया।

Man Brings Live Cockroaches Onto New York Subway in Bizarre Jacket Stunt:  'It's a Crazy World We Live In' | The Nerd Stash
Man Brings Live Cockroaches Onto New York Subway in Bizarre Jacket Stunt: 'It's a Crazy World We Live In' | The Nerd Stash

Roachcoat: एक मार्केटिंग का खेल

बता दें कि, बाद में खुलासा हुआ कि ये कोई क्रेजी एक्ट नहीं था। यह एक सोची-समझी मार्केटिंग चाल थी। इस जैकेट को Roachcoat नाम दिया गया है। इसे स्ट्रीटवियर यानी आम शहरी फैशन ब्रांड अनकॉमन एनवाई ने तैयार किया है।

यह ब्रांड अपने अनोखे और चौंकाने वाले फैशन प्रयोगों के लिए जाना जाता है। इनके कॉन्सेप्ट में फैशन, परफॉर्मेंस और मार्केटिंग तीनों एक साथ चलते हैं।

जैकेट में कौन से कॉकरोच थे

जैकेट में इस्तेमाल किए गए कॉकरोच कोई आम घरेलू कीड़े नहीं थे। ये मेडागास्कर हिसिंग कॉकरोच (Madagascar Hissing Cockroach) बताए जा रहे हैं।

यह एक खास प्रजाति है जिसे आमतौर पर एजुकेशनल डेमोंस्ट्रेशन्स, फिल्मों की शूटिंग और पालतू जानवर के तौर पर रखा जाता है। इंसानों के लिए इन्हें अपेक्षाकृत कम जोखिम वाला माना जाता है। यानी डिजाइनर ने यह भी सोचा था कि कीड़े हार्मलेस हों।

NBA से मिली प्रेरणा

इस पूरे कॉन्सेप्ट के पीछे एक दिलचस्प वजह है। दरअसल एनबीए (National Basketball Association) सीजन के दौरान न्यूयॉर्क की बास्केटबॉल टीम न्यूयॉर्क निक्स की तुलना कॉकरोच से की गई थी। इसका मतलब था कि यह टीम आसानी से हार नहीं मानती, जैसे कॉकरोच आसानी से मरते नहीं।

ब्रांड ने इसी बात को एक अलग नजरिए से देखा। उन्होंने इस तुलना को अपमान नहीं बल्कि ताकत की निशानी बना दिया। New York Cockroaches का नाम देकर इस जैकेट को पेश किया गया और एक नकारात्मक टिप्पणी को ब्रांड की पहचान में बदल दिया।

वायरल हुआ, बहस भी छिड़ी

स्टंट (Fashion) ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया। कुछ लोगों ने इस वायरल वीडियो को क्रिएटिव और बोल्ड कहा। कई ने इसे अजीब और परेशान करने वाला बताया। लेकिन एक बात पर सब एकमत थे कि इसने ध्यान खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यही किसी भी मार्केटिंग स्टंट की असली जीत होती है।

ये खबरें भी पढ़ें...

क्यों हो जाता है Health Insurance Claim Rejected, रीजनेबल एंड कस्टमरी क्लॉज है बड़ी वजह

क्यों Gen Z से ज्यादा खुश हैं Baby Boomers? मेंटल हेल्थ रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

अब सिर्फ शेयर करना नहीं चलेगा, सोशल मीडिया पर न्यूज डालने वालों के लिए सरकार ला रही सख्त नियम

कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए हेल्थ कार्ड की तैयारी, 3 ACS की कमेटी बनाएगी कैशलेस इलाज का खाका

Tags:
  • वायरल वीडियो
  • सोशल मीडिया
  • Fashion
  • New York
  • ब्रांड
  • Cockroach
  • कॉकरोच
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि