कांग्रेस के बैंक अकाउंट्स पर लगाई फ्रीज हटाई गई, IT ट्रिब्यूनल ने दी बड़ी राहत

Pratibha Rana | Feb 16, 2024, 13:48 IST
Share
रपकर
कांग्रेस प्रवक्ता अजय माकन

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। पार्टी के प्रवक्ता अजय माकन ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आयकर विभाग ने 2018-19 के आयकर रिटर्न के आधार पर कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के खातों को फ्रीज कर दिया है।

कांग्रेस के बैंक अकाउंट हुए अनफ्रीज

BHOPAL. चुनाव से पहले फंसी कांग्रेस को राहत मिली है। 16 फरवरी को सुबह खबरें थी कि केंद्र सरकार के आयकर विभाग ने 2018-19 के आयकर रिटर्न के आधार पर कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के खातों को फ्रीज कर दिया है(Youth Congress accounts frozen)। हालांकि अब IT ट्रिब्यूनल ने कांग्रेस के खातों पर रोक बुधवार तक हटा दी है। कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पार्टी के खातों पर रोक बुधवार तक हटा दी गई है। तन्खा ने बताया कि अकाउंट फ्रीज होने के बाद उन्होंने दिल्ली में आईटीएटी बेंच के समक्ष कांग्रेस का पक्ष रखा। कोर्ट ने उनकी बात सुनी। उन्होंने कोर्ट से कहा कि उनके पास सबूत हैं और उन्हें असंगत रूप से दंडित नहीं किया जा सकता। इसके बाद IT ट्रिब्यूनल ने ये फैसला लिया।

सुबह 11 बजे: कांग्रेस का केंद्र पर बड़ा आरोप, बोले- पार्टी से जुड़े खाते हुए बंद, 210 करोड़ की रिकवरी के दिए आदेश

कांग्रेस(Congress) ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया(Congress big allegation) है। कांग्रेस के प्रवक्ता अजय माकन(Congress spokesperson Ajay Maken) ने बताया कि आयकर विभाग ने 2018-19 के आयकर रिटर्न के आधार पर कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के खातों को फ्रीज कर दिया है।(Youth Congress accounts frozen)। आयकर विभाग ने इन दोनों खातों से 210 करोड़ रुपए की रिकवरी के भी आदेश कर दिए है।

ये खबर भी पढ़िए...राज्य सेवा परीक्षा 2024 में सर्वर डाउन की समस्या, उम्मीदवारों की मांग बढ़ाई जाए आवेदन की अंतिम तारीख

ये खबर भी पढ़िए...पटवारी नियुक्ति आदेश से 9.69 लाख फेल उम्मीदवार नाराज, फिर से बड़े आंदोलन की कर रहे तैयारी

पार्टी से जुड़े खाते हुए बंद

कांग्रेस के प्रवक्ता अजय माकन ने हाल ही में केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र पर हमला हुआ है, हमारी पार्टी का बैंक अकाउंट लोकसभा चुनावों के ठीक पहले ही फ्रिज कर दिए गए है। कांग्रेस के अकाउंट्स पर तालाबंदी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पार्टी को 14 फरवरी को ही जानकारी मिली थी कि पार्टी जो भी चेक जारी कर रही है, बैंक उसका भुगतान नहीं कर रहा है। मामले की जांच करने के बाद खुलासा हुआ कि केंद्र सरकार ने अकाउंट्स फ्रिज कर दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़िए...रायबरेली वालों के लिए सोनिया ने लिखी चिट्ठी, जानिए क्या लिखा ?

ये खबर भी पढ़िए..क्या है MSP? इस पर किसानों की मांगें मान ले तो सरकार और खजाने पर क्या-क्या फर्क पड़ेगा?

कुल चार अकाउंट फ्रीज

अजय माकन ने बताया कि अभी कांग्रेस के पास खर्च करने के लिए पैसे तक नहीं हैं। उनके पास बिजली के बिल, अपने कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए राशि नहीं बची है। उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस की सभी तरह की गतिविधियों पर प्रभाव पड़ेगा। इससे राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भी इसका असर पड़ेगा। कुल चार अकाउंट फ्रीज किए गए हैं।

Tags:
  • CONGRESS
  • Congress big allegation
  • Congress spokesperson Ajay Maken
  • Youth Congress accounts frozen
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं