होली से पहले क्या 60 फीसदी होगा महंगाई भत्ता? जानें नियम

Anjali Dwivedi | Feb 25, 2026, 16:52 IST
Share
da-hike-2026-update-holi-central-government-salary
da-hike-2026-update-holi-central-government-salary

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। साल 2026 में डीए 2% बढ़ने के आसार हैं। जनवरी 2026 से लागू होने वाले इस भत्ते से 50 हजार बेसिक सैलरी पर एक हजार रुपए का इजाफा होगा।

News In Short

  • AICPI (All India Consumer Price Index) के ताजा आंकड़ों के अनुसार डीए में 2% की वृद्धि संभव है।
  • डीए 58% से बढ़कर 60% होने की पूरी उम्मीद है।
  • चार मार्च को होली है, कयास लगाए जा रहे हैं कि त्योहार से पहले कैबिनेट मंजूरी दे सकती है।
  • 50 हजार बेसिक सैलरी वालों को हर महीने एक हजार रुपए का सीधा लाभ होगा।
  • बीते सालों में ज्यादातर मौकों पर सरकार ने होली के बाद ही डीए का ऐलान किया है।

News In Detail

DA Hike 2026. होली और दिवाली ऐसे मौके होते हैं, जब सरकार अक्सर अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते का तोहफा देती है। इस बार भी कर्मचारी ये उम्मीदें लगाए बैठे हैं कि शायद इस बार भी कोई अच्छा तोहफा मिलेगा। आमतौर पर साल में दो बार डीए का रिवीजन होता है। हालांकि, इस बार होली मार्च की शुरुआत में ही है, इसलिए सस्पेंस और बढ़ गया है।

क्या कहता है महंगाई का आंकड़ा?

वर्तमान में सरकारी कर्मचारियों को 58 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है, जो जुलाई 2025 से लागू है। अब सबकी नजरें जनवरी 2026 से होने वाले बदलाव पर हैं। लेबर ब्यूरो के हालिया आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2025 के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) 148.2 पर रहा है। इस आधार पर जानकारों का मानना है कि इस बार डीए में 2% का इजाफा हो सकता है। इससे कुल भत्ता 58% से बढ़कर 60% हो जाएगा।

पिछले रिकॉर्ड क्या कहते हैं

इस साल होली चार मार्च को बताई जा रही है। अगर पिछले 5 सालों के ट्रेंड को देखें, तो सरकार ने अक्सर होली के बाद ही यह आधिकारिक ऐलान किया है। साल 2025 में होली 14 मार्च को थी, लेकिन यह घोषणा 28 मार्च को हुई थी। केवल 2024 में ऐसा हुआ था जब होली से काफी पहले यानी 7 मार्च को ही यह मंजूरी मिल गई थी। ऐसे में इस बार भी मार्च के पहले हफ्ते में कैबिनेट की मुहर लगने की संभावना तो है, लेकिन देरी की गुंजाइश से इनकार नहीं किया जा सकता है।

आपकी सैलरी पर कितना पड़ेगा असर?

महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोतरी का मतलब है आपकी टेक-होम सैलरी में सीधा इजाफा है। अगर आपकी बेसिक सैलरी 50 हजार रुपए है, तो अभी आपको 29 हजार रुपए डीए मिलता है। 60% होते ही यह 30 हजार रुपए हो जाएगा। यानी हर महीने एक हजार रुपए का फायदा होगा। इस प्रकार जिनकी बेसिक सैलरी एक लाख रुपए है, उन्हें अब हर महीने दो हजार रुपए ज्यादा मिलेंगे। साल भर के हिसाब से यह एक बढ़िया बोनस साबित होगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

टोल प्लाजा पर किसे मिलती है छूट, ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं

सालों से फंसा पीएफ का पैसा अब सीधे आपके बैंक खाते में, जानें कैसे

क्या सच में दूध बदलने से बच्चा बनता है जीनियस'? जानें वैज्ञानिक सच

भारत की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से मिलेगी राहत, फ्री लगेगा HPV वैक्सीन

Tags:
  • महंगाई भत्ता
  • सैलरी
  • पेंशनर्स
  • DA Hike
  • सरकारी कर्मचारियों
  • बोनस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि