मेहंदी से बनाई सबसे बड़ी पेंटिंग, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

Neel Tiwari | Published:
Share
Deeksha Gupta
Deeksha Gupta

भारत में लगभग हर महिला और युवती को मेहंदी लगाने का शौक होता है, पर जबलपुर की दीक्षा ने इस शौक को कैनवास पर ऐसा उतरा कि वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

भारत में शादियों से लेकर तीज़ त्यौहारों तक मेहंदी लगाने का अपना एक महत्व है। अमूमन हर उम्र की महिलाओं एवं लड़कियों में मेहंदी रचाने का क्रेज होता है। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि इसी मेहंदी को अगर कैनवास पर उतार दिया जाए तो वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बन सकता है। यह कमाल कर दिखाया है जबलपुर के गुप्तेश्वर में रहने वाली दीक्षा गुप्ता ने। दीक्षा ने भगवान बालाजी की पांच वर्ग मीटर की पेंटिंग बनाई जो पूरी तरह मेहंदी से बनाई गई थी और मेहंदी से बनी सबसे बड़ी पेंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

बचपन से था मेहंदी लगाने का शौक


दीक्षा को बचपन से ही मेहंदी लगाने का शौक रहा है दीक्षा मेहंदी के डिजाइन पहले किताबों से सिखाती थीं और धीरे-धीरे उसने अपनी खुद की डिजाइन बनाना शुरू किया। मेहंदी लगाने में महारत हासिल करने के बाद दीक्षा ने इसी मेहंदी से पेंटिंग बनाना शुरू किया और अपनी मेहंदी बनाने की कला को कैनवास पर उतार दिया। यहीं से दीक्षा को यह आइडिया आया कि क्यों ना मेहंदी की सबसे बड़ी ड्राइंग बनाई जाए।

ये खबर भी पढ़ें...

5G Spectrum की करोड़ो रुपए से शुरू हुई नीलामी, टेलीकॉम कंपनियां लगाएंगी दांव

मेंहदी की सबसे बड़ी पेंटिंग बनाने में लगा 3 महीने का वक्त


दीक्षा ने पांच वर्ग मीटर के कैनवास पर तिरुपति बालाजी के चित्र को मेहंदी से बनाना शुरू किया। इस पेंटिंग को पूरा करने में दीक्षा को लगभग तीन माह का वक्त लगा। पेंटिंग पूरी हो जाने के बाद दीक्षा ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड को संपर्क कर यह दावा किया कि मेहंदी से इतनी बड़ी पेटिंग आज तक किसी ने नहीं बनाई है।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों के द्वारा इस दावे की पुष्टि की गई और उसके बाद इसे सही पाए जाने पर दीक्षा को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह मिली।

ये खबर भी पढ़ें...

Meta AI हुआ भारत में लॉन्च, जानें कैसे करें इस्तेमाल

दीक्षा दूसरों को भी सीखना चाहती है यह कला


मध्यम वर्गीय परिवार में पाली बड़ी दीक्षा ने कम संसाधनों में अपनी मेहनत और लगन से इस कलाकारी को सीखा है हालांकि दीक्षा के पास मैनेजमेंट की डिग्री है और उन्होंने कल से जुड़ा हुआ कोई प्रोफेशनल कोर्स नहीं किया है उसके बाद भी उन्होंने यह साबित कर दिया है कि यदि किसी काम को करने की लगन हो तुम मुकाम हासिल करना आसान है। अब दीक्षा अपना एक इंस्टिट्यूट खोलने का विचार बना रही हैं ताकि अन्य बच्चे जो इस तरह की कला में पारंगत होना चाहते हैं उन्हें भी सीखने का मौका मिल सके।

thesootr links




सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



मेहंदी से बना गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्डमेहंदी से बनाई सबसे बड़ी पेंटिंग,तिरुपति बालाजी का चित्र मेहंदी, दीक्षा गुप्ता

Tags:
  • तिरुपति बालाजी
  • गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • मेहंदी से बना गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • मेहंदी से बनाई सबसे बड़ी पेंटिंग
  • दीक्षा गुप्ता
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर