दिल्ली चुनाव से पहले AAP में बगावत, 7 विधायकों ने दिया इस्तीफा
Ravi Singh | Jan 31, 2025, 18:22 IST
MLA resignation
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आप से 7 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि पार्टी अब भ्रष्टाचार में लिप्त हो चुकी है और अपनी विचारधारा से भटक गई है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के 7 विधायकों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसमें त्रिलोकपुरी विधायक रोहित महरौलिया, जनकपुरी विधायक राजेश ऋषि, कस्तूरबा नगर विधायक मदनलाल, पालम विधायक भावना गौड़, महरौली विधायक नरेश यादव,आदर्श नगर सीट से पवन शर्मा और बिजवासन सीट से विधायक बीएस जून का नाम शामिल है।
आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले विधायकों ने अपने पत्र में कहा कि पार्टी अब उस ईमानदार विचारधारा से पूरी तरह भटक चुकी है जिस पर इसकी स्थापना हुई थी। आम आदमी पार्टी की दुर्दशा देखकर मुझे बहुत दुख हो रहा है।
ये खबर भी पढ़ें...
बीजेपी सरकार में कांग्रेस के अय्यार, दिल्ली से क्यों लौटी बैज की सूची
दिल्ली में AAP की सरकार बनी तो कौन बनेगा डिप्टी सीएम?, केजरीवाल ने बता दिया नाम
महरौली विधायक नरेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने लिखा कि मैं ईमानदारी की राजनीति के लिए आम आदमी पार्टी में शामिल हुआ था, लेकिन आज ईमानदारी कहीं दिखाई नहीं दे रही है। मैंने महरौली विधानसभा सीट पर पिछले 10 सालों से 100 प्रतिशत से भी ज्यादा ईमानदारी के साथ काम किया है। महरौली की जनता जानती है कि मैंने ईमानदारी की राजनीति की है, अच्छे व्यवहार की राजनीति की है और काम की राजनीति की है। लेकिन आम आदमी पार्टी अब पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हो चुकी है।
ये खबर भी पढ़ें...
दिल्ली सीएम आतिशी का दावा, पंजाब सीएम भगवंत मान के घर ईसी ने मारा छापा
दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को SC ने चुनाव प्रचार करने के लिए दी पैरोल, लगाई ये शर्तें
नरेश यादव ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने मुझसे कहा कि मुझे यह पार्टी छोड़ देनी चाहिए क्योंकि उन्होंने लोगों के साथ विश्वासघात किया है। आम आदमी पार्टी में अब कुछ ही लोग बचे हैं जो ईमानदार राजनीति करते हैं। मैं उन्हीं से दोस्ती करूंगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म अन्ना आंदोलन से हुआ था। पार्टी का उद्देश्य भारतीय राजनीति से भ्रष्टाचार को खत्म करना था, लेकिन मुझे दुख है कि पार्टी इस पर कोई काम नहीं कर पाई।
विचारधारा से पूरी तरह भटकी पार्टी
ये खबर भी पढ़ें...
बीजेपी सरकार में कांग्रेस के अय्यार, दिल्ली से क्यों लौटी बैज की सूची
दिल्ली में AAP की सरकार बनी तो कौन बनेगा डिप्टी सीएम?, केजरीवाल ने बता दिया नाम
अब पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त
ये खबर भी पढ़ें...
दिल्ली सीएम आतिशी का दावा, पंजाब सीएम भगवंत मान के घर ईसी ने मारा छापा
दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को SC ने चुनाव प्रचार करने के लिए दी पैरोल, लगाई ये शर्तें
नरेश यादव ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने मुझसे कहा कि मुझे यह पार्टी छोड़ देनी चाहिए क्योंकि उन्होंने लोगों के साथ विश्वासघात किया है। आम आदमी पार्टी में अब कुछ ही लोग बचे हैं जो ईमानदार राजनीति करते हैं। मैं उन्हीं से दोस्ती करूंगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म अन्ना आंदोलन से हुआ था। पार्टी का उद्देश्य भारतीय राजनीति से भ्रष्टाचार को खत्म करना था, लेकिन मुझे दुख है कि पार्टी इस पर कोई काम नहीं कर पाई।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman