दिल्ली में AAP की सरकार बनी तो कौन बनेगा डिप्टी सीएम?, केजरीवाल ने बता दिया नाम
Vikram Jain | Jan 27, 2025, 02:40 IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025। Photograph: (the sootr)
दिल्ली में चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की ओर से बड़े-बड़े ऐलान किए जा रहे हैं। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि आम आदमी पार्टी बनने के बाद मनीष सिसोदिया ही उपमुख्यमंत्री होंगे। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा।
Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। 5 फरवरी को होने वाली वोटिंग को लेकर सभी पार्टी ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी हैं। 26 जनवरी को आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ी घोषणा की। जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान केजरीवाल ने स्पष्ट कहा कि अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो मनीष सिसोदिया ही दिल्ली के उप मुख्यमंत्री होंगे। इस दौरान केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया को अपना "सेनापति" और "छोटा भाई" बताते हुए उनकी भूमिका की सराहना की और दावा किया कि आम आदमी पार्टी को जनता का समर्थन मिल रहा है और उनकी पार्टी ही दिल्ली की सत्ता में आएगी।
केजरीवाल ने
पूर्व सीएम केजरीवाल ने चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग बिजली का जीरो बिल चाहते हैं, उन्हें आम आदमी पार्टी को वोट देना चाहिए। वहीं, जो भारी बिजली बिल का सामना करना चाहते हैं, वे बीजेपी को वोट दे सकते हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि बीजेपी ने संकेत दिया है कि अगर उनकी सरकार बनी, तो दिल्ली में मुफ्त बिजली की योजना को खत्म कर दिया जाएगा। इसे उन्होंने जनता के कल्याण और अमीरों के फायदे की लड़ाई बताया।
उन्होंने दिल्लीवासियों से वादा किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार मुफ्त बिजली योजना को जारी रखेगी और इससे गरीब और मध्यम वर्ग को फायदा होगा। बता दें मनीष सिसोदिया जंगपुरा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट हैं।
AAP का बड़ा आरोप, केंद्र और दिल्ली पुलिस रच रही केजरीवाल की हत्या की साजिश
अरविंद केजरीवाल ने जंगपुरा की जनता से वादा किया कि मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में क्षेत्र का विकास 10 गुना तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं में देरी हुई है, वे अब टॉप स्पीड में पूरी की जाएंगी और नई विकास योजनाओं की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने 24 घंटे बिजली की उपलब्धता पर जोर देते हुए कहा कि यह सुविधा जारी रखने के लिए जनता को झाड़ू के निशान पर वोट देना होगा। इसके विपरीत, अगर बीजेपी का कमल चुना गया, तो बिजली कटौती जैसी समस्याएं वापस आ सकती हैं।
दिल्ली में चुनावी माहौल गरमाया, केजरीवाल की कार पर ईंट-पत्थरों से हमला
केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव को दो विपरीत विचारधाराओं के बीच की लड़ाई बताया। उन्होंने कहा कि एक तरफ आम आदमी पार्टी है, जो जनता के कल्याण पर ध्यान केंद्रित करती है, और दूसरी तरफ बीजेपी है, जो अमीर लोगों के फायदे के लिए काम करती है। उन्होंने दिल्ली चुनाव को केवल राजधानी के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण बताया। केजरीवाल ने आगे कहा कि जनता से अपील की कि वे सोच-समझकर निर्णय लें।
केजरीवाल का बड़ा दावा, मनीष सिसोदिया के घर होने वाली है CBI की रेड
दिल्ली के रण में राहुल गांधी बोले- केजरीवाल भी PM मोदी की तरह झूठे
केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना
उन्होंने दिल्लीवासियों से वादा किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार मुफ्त बिजली योजना को जारी रखेगी और इससे गरीब और मध्यम वर्ग को फायदा होगा। बता दें मनीष सिसोदिया जंगपुरा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट हैं।
AAP का बड़ा आरोप, केंद्र और दिल्ली पुलिस रच रही केजरीवाल की हत्या की साजिश
तेजी से होगा जंगपुरा का विकास
दिल्ली में चुनावी माहौल गरमाया, केजरीवाल की कार पर ईंट-पत्थरों से हमला
यह दो विपरीत विचारधाराओं की लड़ाई
केजरीवाल का बड़ा दावा, मनीष सिसोदिया के घर होने वाली है CBI की रेड
दिल्ली के रण में राहुल गांधी बोले- केजरीवाल भी PM मोदी की तरह झूठे
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava