पंडित धीरेंद्र शास्त्री की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टर ने किए चौंकाने वाले खुलासे!

Amresh Kushwaha | Published:
Share
dheerendra-shastri-health-condition-doctor-comments
dheerendra-shastri-health-condition-doctor-comments

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की तबीयत बिगड़ गई है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर है। उन्हें बुखार के साथ सांस लेने में परेशानी हो रही है।

BHOPAL. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा का आज (14 नवंबर) आठवां दिन है। हालांकि, इस दौरान उनकी तबीयत लगातार खराब हो रही है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री बीमार हालत में सड़क पर लेटे हुए भी नजर आ रहे हैं। वहीं, उनके समर्थक उन्हें गमछे से हवा करते दिखाई दे रहे हैं।

डॉक्टर ने किए चौंकाने वाले खुलासे

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के डॉक्टर ने बताया कि बाबा बागेश्वर की तबीयत पहले दिन से ही खराब थी। उन्होंने यह जानकारी सार्वजनिक नहीं की ताकि यात्रा में कोई रुकावट न हो। उनकी हालत काफी गंभीर है और अभी उन्हें 100°F (फॉरेनहाइट) बुखार है। सांस लेने में भी उन्हें काफी परेशानी हो रही है। उनके फेफड़ों में धूल जमा हो गई है। डॉक्टर ने मास्क पहनने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने उसे मना कर दिया।
ये खबर भी पढ़िए...दिल्ली ब्लास्ट के बाद एमपी में हाई अलर्ट, धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा बढ़ी

ये खबर भी पढ़िए...धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन पद यात्रा में दिखे बॉलीवुड एक्टर, क्रिकेटर और बड़े-बड़े राजनेता

धीरेंद्र शास्त्री की बिगड़ी तबीयत से जुड़ी खबर पर एक नजर...



  • धीरेंद्र शास्त्री की तबीयत बिगड़ी: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तबीयत लगातार खराब हो रही है, जिसमें बुखार, बीपी और सांस लेने में समस्या शामिल है।
  • वीडियो वायरल: एक वायरल वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री को सड़क पर लेटे हुए देखा जा सकता है, जहां उनके समर्थक उन्हें गमछे से हवा कर रहे हैं।
  • बिना दवा के यात्रा जारी: डॉक्टर के अनुसार शास्त्री की तबीयत गंभीर है, लेकिन वे बिना दवा लिए यात्रा कर रहे हैं और चार कदम चलने के बाद थक जाते हैं।
  • यात्रा में सुरक्षा बढ़ाई गई: 14 नवंबर को 16 किमी लंबी यात्रा में सुरक्षा कड़ी की गई है, और यात्रा का समापन 16 नवंबर को मथुरा में होगा।
ये खबर भी पढ़िए...पदयात्रा में धीरेंद्र शास्त्री बोले- हिंदुओं सेना को पैसा दान करो, पाकिस्तान उड़ाने के काम आएगा

दिल्ली ब्लास्ट के बाद कड़ी सुरक्षा

आज 14 नवंबर की यात्रा 16 किमी लंबी है। इसमें हजारों लोग शामिल हुए हैं। करीब 2 किलोमीटर तक सड़क पर सिर्फ भीड़ ही भीड़ नजर आ रही है। दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।

एएसपी अनुज चौधरी खुद मोर्चे पर तैनात हैं। इस यात्रा का समापन 16 नवंबर को मथुरा में होगा। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी कहा कि हम यूपी में ज्यादा सुरक्षित हैं, डरने की कोई जरूरत नहीं है।

ये खबर भी पढ़िए...धीरेंद्र शास्त्री को लेकर एमपी में बवाल, भीम आर्मी और हिंदू संगठनों के बीच पत्थरबाजी

Tags:
  • बागेश्वर धाम
  • पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
  • धीरेंद्र शास्त्री
  • सनातन एकता पदयात्रा
  • धीरेंद्र शास्त्री की बिगड़ी तबीयत
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर