हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मंच संचालक के खिलाफ मुंबई थाने में की शिकायत

Arvind Sharma | Published:
Share
Dhirendra Krishna Shastri
Dhirendra Krishna Shastri

बागेश्वर धाम सेवा समिति के सदस्य नीतेंद्र चौबे ने हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन कुमार उपाध्याय को गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई से मरवाने की धमकी दी है।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर विवादों के घेरे में है। उनके कथा के मंच संचालक और बागेश्वर धाम सेवा समिति के सदस्य नीतेंद्र चौबे ने हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन कुमार उपाध्याय को गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई से मरवाने की धमकी दी है। नीतेंद्र चौबे ने मुंबई हरे रामा कृष्ण मंदिर की पार्किंग में कहा कि वह उन्हें भाई होने के नाते समझा रहे है। धीरेंद्र शास्त्री के संबंध लॉरेंस विश्नोई गैंग से है। महाराज के संबंध बड़े लोगों से है। अगर महाराज ने लॉरेंश विश्नोई को फोन कर दिया, तो आपका परिवार गायब हो जाएगा। साथ ही कहा कि वह बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर के लोगों के साथ जो मामला दर्ज किया है। उसे वापस नहीं लिया तो अच्छा नहीं होगा। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने मुंबई हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। अब वह न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट में जाएंगे। वहीं फरियादी के पत्नी ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पर गंभीर आरोप लगाए है।

घर में घुसकर मारपीट

हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन कुमार उपाध्याय और उनकी पत्नी अर्चना उपाध्याय ने बताया कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के लोगों ने 9 मई को उनके घर में घुसकर मारपीट की थी। साथ ही आरोपित अरबाज खान व बागेश्वर धाम समिति महाराष्ट्र के पदाधिकारी अभिजीत करंजुले व मयुरेश कुलकर्णी ने कहा कि छतरपुर के बागेश्वर धाम में कन्या विवाह के नाम पर जो 10 से 15 करोड़ रुपए समिति ने लिया है। इस राशि लेने का आरोप नितिन उपाध्याय स्वीकार कर लें। जब नितिन उपाध्याय ने मना किया तो 10 से 12 आरोपितों ने उनके साथ मारपीट करने के बाद घर में रखी नगदी और अन्य वस्तुएं लूटकर ले गए। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने इस मामले को लेकर ओशिवारा थाना और उच्च न्यायालय मुंबई में न्याय की गुहार लगाई है। लेकिन अब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सेवादार उन्हें केस वापस लेने को लेकर जान से मारने की धमकी दे रहे है। वहीं नितिन उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर अपराधी तत्वों को संरक्षण दे रहे है। यह अपराधी उन्हें लगातार धमकी दे रहे है। ऐसे में उनके परिवार को सुरक्षा दी जाए।

ये खबर भी पढ़ें...

DELL Company : AI ने फिर छीनी नौकरी, बाहर होंगे 12 हजार से ज्यादा कर्मचारी

कन्या विवाह में करोड़ों का घोटाला, सीबीआई करे जांच

जय बजरंग सेना की राष्ट्रीय संयोजक अर्चना नितिन उपाध्याय ने कहा कि बागेश्वर धाम में पिछले दिनों जो कन्या विवाह हुआ था इस विवाह को लेकर बागेश्वर धाम समिति महाराष्ट्र के पदाधिकारी मयुरेश कुलकर्णी और अभिजीत करंजुले ने महाराष्ट्र में चंदा वसूली की थी। इस वसूली का मामला जब उनके पति ने उठाया तो बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने 10 से 12 लोग घर पर भेजे। साथ ही कहा कि वह वीडियो बना रहे हैं। इस वीडियो में नितिन उपाध्याय स्वीकार करें कि 10 से 15 करोड़ की वसूली उन्होंने की है। वहीं इस घटना के बाद उन्होंने इस मामले को उठाया तो अब केस वापस लेने की धमकी दी जा रही है। ऐसे में उन्होंने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें...

Paris Olympics 2024 : विनेश फोगाट अयोग्य घोष‍ित, पीएम मोदी ने बढ़ाया हौसला

डकैती की धारा आरोपियों पर लगी, पुलिस दबाव में, खुलेआम घूम रहे अपराधी

जय बजरंग सेना की राष्ट्रीय संयोजक अर्चना उपाध्याय ने कहा कि जिन बदमाशों को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मेरे घर भेजा था। उनके ऊपर डकैती की धारा लगी है। लेकिन पुलिस इतनी दवाब में है कि बदमाश खुलेआम घूम रहे है, उन्होंने कहा कि क्या इनके ऊपर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का हाथ है, इसलिए घूम रहे है। इस मामले को लेकर हम मुंबई हाईकोर्ट में गए। वहां पर उन्होंने मांग की इस जांच को ट्रांसफर किया जाए। सीबीआई को दी जाए। 10 करोड़ 15 करोड़ का मामला है। उन्होंने कहा कि कन्या विवाह के नाम पर ठगी की गई है।

ये खबर भी पढ़ें...

एमपी के तीन IAS अफसर को मिली दिल्ली की जिम्मेदारी, जानें कौन-कौन से अधिकारी केंद्र में कर रहे काम

धर्म को धंधा बनाया

बागेश्वर समिति जो रजिस्टर्ड नहीं है। इस समिति में करोड़ों रुपए का चंदा आया है। जिसका कोई हिसाब किताब नहीं है। हाईकोर्ट में हमने जांच ट्रांसफर के लिए कहा था, धाराएं बढ़ाने के साथ परिवार की सुरक्षा की मांग की। उच्च न्यायालय का मैं सम्मान करती हूं। सुप्रीम कोर्ट जा रही हूं। वहां पर मैं गुहार लगाऊंगी कि हमारे देश में जो धर्म को धंधा बनाकर जो लोग अपनी दुकान चला रहे है। ऐसे अपराधियों को शहर-शहर पाल रहे है। उनके लिए क्या है। हमारे लिए क्या न्याय है। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तरफ से उनके सेवादार नीतेंद्र चौबे और उनके कई लोग हमसे लगातार संपर्क में है। हमें फोन करके हमसे मिलकर धमका रहे है ।साथ ही कह रहे है कि मामला वापस ले लो। नहीं तो हम आपके साथ कुछ कर देंगे। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पाखंडी है।



ये खबर भी पढ़ें...

शेख हसीना अभी इंडिया में ही रहेंगी, बांग्लादेश में ये 3 स्थितियां बनीं तो भारत पर क्या होगा असर?

Tags:
  • बागेश्वर धाम
  • पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
  • Dhirendra Krishna Shastri
  • बाबा बागेश्वर धाम
  • लॉरेंस विश्नोई गैंग
  • मुंबई थाने में शिकायत
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर