Fathers Day Special: दुनिया की सबसे बड़ी शिक्षा है पिता से मिली सीख, दिल से दिल का मजबूत कनेक्शन
Kaushiki | Jun 14, 2025, 17:25 IST
fathers day 2025.
फादर्स डे पर हम अपने पिता के निस्वार्थ प्यार, बलिदान और योगदान को सम्मानित करते हैं। यह दिन हमें यह एहसास दिलाता है कि पिता हमारे जीवन के सबसे बड़े सहारा और प्रेरणा स्रोत होते हैं।
प्रवीण कक्कड़, मध्य प्रदेश के पूर्व पुलिस अधिकारी
पिता! एक ऐसा शब्द जिसमें छिपा है, दुनिया का सबसे बड़ा सहारा, प्रेरणा और निस्वार्थ प्यार। यह वो रिश्ता है जो अक्सर अनकहा रह जाता है, दुनिया की भीड़ में गुम सा हो जाता है, लेकिन उनकी मजबूत पकड़ हमेशा बच्चों के भविष्य को संवारती रहती है।
पिता का स्नेह भले ही दिखाई न दे, लेकिन वह अपनी पूरी ताकत से हमारे सपनों को सच करने में जुटे रहते हैं। उनकी अहमियत का सही मायने में अहसास हमें तब होता है, जब हम खुद माता-पिता बनते हैं। उनका हाथ थामकर चलना, दुनिया की सबसे बड़ी शिक्षा है। बच्चों की सफलता और अच्छा चरित्र उनकी सबसे बड़ी दौलत है। पिता हमें सिर्फ़ सीढ़ियां चढ़ना नहीं सिखाते, बल्कि मुश्किलों का सामना करना भी सिखाते हैं।
ये खबर भी पढ़ें... सबसे ज्यादा किस देश में काम करते हैं बच्चे, World Day Against Child Labor पर जानें क्या कहते हैं भारत के आंकड़े
भारतीय समाज दुनिया के सबसे संतुलित समाजों में से एक है। यहां पितृसत्तात्मक परिवारों का ताना-बाना है, फिर भी हम अपनी जन्मभूमि को 'मातृभूमि' कहते हैं।
हमारी परंपरा में माता और पिता दोनों को एक साथ प्रणाम करने की रीति है। भारतीय परंपरा के अनुसार, हर मनुष्य पर तीन तरह के ऋण होते हैं: देव ऋण, ऋषि ऋण और पितृ ऋण। इस तरह, पिता के प्रति हमारा समर्पण हमें पितृ ऋण चुकाने का अवसर देता है।
मां के बाद, अगर कोई हमारे दिल के सबसे करीब होता है, तो वो हैं हमारे पिता। उनका प्यार मां की तरह अक्सर दिखता नहीं, लेकिन पिता ही हैं जो हमें अंदर से मजबूत बनाते हैं, दुनिया में अच्छे-बुरे की परख सिखाते हैं।
कहते हैं, बेटियां अपने पिता के बेहद करीब होती हैं; वे हमेशा अपने पिता जैसा जीवन साथी चाहती हैं। पिता के लिए उनकी बेटी हमेशा एक राजकुमारी होती है। बेटे भी अपने पिता को देखकर बड़े होते हैं, उन्हीं की आदतों को अपनाते हैं।
पिता अपनी खुशियों को छोड़कर बच्चों के लिए जीवन समर्पित कर देते हैं, त्याग और सद्भावना की भावना उनके अंदर कूट-कूट कर भरी होती है।
ये खबर भी पढ़ें...World environment day : WHO की रिपोर्ट - वायु प्रदूषण से हर साल हो रही 21 लाख मौतें
पिता कभी नहीं कहते कि "मैंने तुम्हारे लिए अपने सपने छोड़ दिए," लेकिन उनकी आंखों में छिपी थकान सब कुछ बयाँ कर देती है। वह सुबह से रात तक मेहनत करते हैं, पर उनकी खुशी का एकमात्र पैमाना होती है—हमारी मुस्कान।
जब वह छोटी-छोटी ख्वाहिशों को दबाकर हमारी पढ़ाई, शादी और सपनों पर खर्च कर देते हैं। जब वह बीमार होते हुए भी ऑफिस जाते हैं, ताकि हमारी फीस का चेक बाउंस न हो। जब वह हमारी गलतियों पर कड़कते हैं, मगर बाहर किसी के सामने हमारी एक भी कमी नहीं निकलने देते।
ये खबर भी पढ़ें... World Blood Donor Day पर जानें कौन कर सकता है रक्तदान और कौन नहीं
पिता का प्रेम अनमोल होता है। माता-पिता के आशीर्वाद से दुनिया की बड़ी से बड़ी कामयाबी हासिल की जा सकती है। कोई भी समस्या हो, उसका समाधान पिता के पास होता है। बच्चों को पिता की महत्ता का पता तब चलता है, जब वे खुद माता-पिता बनते हैं।
इस फादर्स डे पर, परिवार के लिए किए गए पिता के कार्यों के लिए उनका आभार जताएं। उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताएं और उनके अनुभव साझा करें।
उनके संघर्षों से प्रेरणा लें और उनके दिए मूल्यों को जीवन में अपनाएं। अपने पिता को बताएं कि आप और पूरा परिवार उनसे कितना प्यार करता है।
अगर आपके पिता आज भी आपके साथ हैं, तो यही पल है उन्हें धन्यवाद देने का:
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬
👩👦👨👩👧👧
Father's Day News | Happy Father's Day | Father's Day Special | फादर्स डे पर विशेष | फादर्स डे स्पेशल | हैप्पी फादर्स डे
पिता! एक ऐसा शब्द जिसमें छिपा है, दुनिया का सबसे बड़ा सहारा, प्रेरणा और निस्वार्थ प्यार। यह वो रिश्ता है जो अक्सर अनकहा रह जाता है, दुनिया की भीड़ में गुम सा हो जाता है, लेकिन उनकी मजबूत पकड़ हमेशा बच्चों के भविष्य को संवारती रहती है।
पिता का स्नेह भले ही दिखाई न दे, लेकिन वह अपनी पूरी ताकत से हमारे सपनों को सच करने में जुटे रहते हैं। उनकी अहमियत का सही मायने में अहसास हमें तब होता है, जब हम खुद माता-पिता बनते हैं। उनका हाथ थामकर चलना, दुनिया की सबसे बड़ी शिक्षा है। बच्चों की सफलता और अच्छा चरित्र उनकी सबसे बड़ी दौलत है। पिता हमें सिर्फ़ सीढ़ियां चढ़ना नहीं सिखाते, बल्कि मुश्किलों का सामना करना भी सिखाते हैं।
ये खबर भी पढ़ें... सबसे ज्यादा किस देश में काम करते हैं बच्चे, World Day Against Child Labor पर जानें क्या कहते हैं भारत के आंकड़े
भारतीय परंपरा और पितृ ऋण
हमारी परंपरा में माता और पिता दोनों को एक साथ प्रणाम करने की रीति है। भारतीय परंपरा के अनुसार, हर मनुष्य पर तीन तरह के ऋण होते हैं: देव ऋण, ऋषि ऋण और पितृ ऋण। इस तरह, पिता के प्रति हमारा समर्पण हमें पितृ ऋण चुकाने का अवसर देता है।
दिल के सबसे करीब
कहते हैं, बेटियां अपने पिता के बेहद करीब होती हैं; वे हमेशा अपने पिता जैसा जीवन साथी चाहती हैं। पिता के लिए उनकी बेटी हमेशा एक राजकुमारी होती है। बेटे भी अपने पिता को देखकर बड़े होते हैं, उन्हीं की आदतों को अपनाते हैं।
पिता अपनी खुशियों को छोड़कर बच्चों के लिए जीवन समर्पित कर देते हैं, त्याग और सद्भावना की भावना उनके अंदर कूट-कूट कर भरी होती है।
ये खबर भी पढ़ें...World environment day : WHO की रिपोर्ट - वायु प्रदूषण से हर साल हो रही 21 लाख मौतें
चुपचाप त्याग का दूसरा नाम
जब वह छोटी-छोटी ख्वाहिशों को दबाकर हमारी पढ़ाई, शादी और सपनों पर खर्च कर देते हैं। जब वह बीमार होते हुए भी ऑफिस जाते हैं, ताकि हमारी फीस का चेक बाउंस न हो। जब वह हमारी गलतियों पर कड़कते हैं, मगर बाहर किसी के सामने हमारी एक भी कमी नहीं निकलने देते।
ये खबर भी पढ़ें... World Blood Donor Day पर जानें कौन कर सकता है रक्तदान और कौन नहीं
पिता से ही बच्चों की पहचान है
आज ही करें यह छोटा सा काम
उनके संघर्षों से प्रेरणा लें और उनके दिए मूल्यों को जीवन में अपनाएं। अपने पिता को बताएं कि आप और पूरा परिवार उनसे कितना प्यार करता है।
अगर आपके पिता आज भी आपके साथ हैं, तो यही पल है उन्हें धन्यवाद देने का:
- उन्हें गले लगाकर कहें—"पापा, मैं आपका एहसान कभी नहीं चुका पाऊंगा."
- उनके पसंद की कोई चीज लाकर दें।
- बस 5 मिनट निकालकर उनके साथ बैठें और पूछें—"आपका बचपन कैसा था, पापा?"
- क्योंकि पिता की खुशी का राज बहुत सरल है—बस उन्हें यह एहसास दिला दो कि आप उनके त्याग को समझते हो।
- सभी पिताओं को फादर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं!
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬
👩👦👨👩👧👧
Father's Day News | Happy Father's Day | Father's Day Special | फादर्स डे पर विशेष | फादर्स डे स्पेशल | हैप्पी फादर्स डे
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA