बिंदिया, चूड़ी, कँगन बन रहे नौकरी मिलने में बंधन

Shreya Nakade | Jun 27, 2024, 13:06 IST
Share
फॉक्सकॉन विवाहित महिलाओं को नहीं दे रहा नौकरी
फॉक्सकॉन विवाहित महिलाओं को नहीं दे रहा नौकरी

आईफोन बनाने वाली कंपनी फॉक्सकॉन इंडिया पर अपने प्लांट में शादीशुदा महिलाओं को नौकरी पर न रखने के आरोप लगे हैं। कंपनी उनकी जिम्मेदारियों और आभूषणों के चलते जॉब्स नहीं देती...

भारत में आईफोन (iPhone) बनाने वाली कंपनी फॉक्सकॉन इंडिया ( Foxconn India ) विवादों में घिर गई है। कंपनी पर अपने आईफोन प्लांट में विवाहित महिलाओं को नौकरी न देने का आरोप लगाया गया है। इस मामले को अब श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने भी संज्ञान में लिया है।

विवाहित महिलाओं के आभूषण काम में बाधा

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार फॉक्सकॉन इंडिया अपने प्लांट में शादीशुदा महिलाओं को नौकरी देने के मामले में भेदभाव करता है। इसकी वजह उन पर अधिक जिम्मेदारियां और महिलाओं का गर्भवती हो जाना है। वहीं अविवाहित महिलाओं के साथ यह चिंता नहीं होती।

इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया की शादीशुदा महिलाओं के आभूषण उत्पादन में खलल डालते हैं। रॉयटर्स ने यह दावा फॉक्सकॉन इंडिया के चेन्नई स्थित प्लांट के बारे में किया है। इस प्लांट में आईफोन का उत्पादन होता है।

ये खबर भी पढ़िए...

NIA में नौकरी का सुनहरा मौका, एक लाख रुपए से ज्यादा है महीने की सैलरी

श्रम विभाग ने लिया एक्शन

रॉयटर्स की यह खबर सामने आने के बाद हंगामा मच गया। महिलाओं को नौकरी देने में भेदभाव के मामले में अब श्रम एवं रोजगार विभाग की तरफ से संज्ञान लिया गया। विभाग ने कहा है कि उन्होंने तमिलनाडु के श्रम एवं रोजगार विभाग से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। इस रिपोर्ट के आधार पर ही कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए...

पुरुषों ने हड़पी महिलाओं के हक की कमाई, ठेके पर चल रहे स्व सहायता समूह

कंपनी ने दिया जवाब

फॉक्सकॉन में विवाहित महिलाओं की जॉब का मामला बढ़ने पर कंपनी को इसमें जवाब देना पड़ा। कंपनी ने इन आरोपों को गलत बताते हुए सफाई दी है।

कंपनी ने बताया कि उनके प्लांट में 70 फीसदी महिला कर्मचारी हैं। इसके अलावा कंपनी की तरफ से कहा गया है कि उनके नए कर्मचारियों में 25 फीसदी शादीशुदा महिलाएं हैं। कंपनी उनकी सुरक्षा का भी पूरी तरह ध्यान रखती है।
कंपनी का कहना है कि उनकी हाइरिंग पॉलिसी में महिलाओं को नौकरी न देने का कोई नियम नहीं है। जिन लोगों को कंपनी में नौकरी नहीं मिल पाई उन्हीं की तरफ से यह झूठी खबर फैलाई जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए...

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली स्पोर्ट्स कोटे की नौकरी, 64 हजार है सैलरी

Tags:
  • भेदभाव
  • महिलाओं को नौकरी देने में भेदभाव
  • शादीशुदा महिलाओं को नौकरी
  • Foxconn India
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा