चाइनीज रोबोट को अपना बताकर फंसी गलगोटिया यूनिवर्सिटी, समिट से बाहर

Manya Jain | Feb 18, 2026, 14:28 IST
Share
galgotias university ai summit controversy
galgotias university ai summit controversy

दिल्ली एआई समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने एक चाइनीज रोबोटिक डॉग को अपना आविष्कार बता दिया। जब यह फर्जीवाड़ा सामने आया, तो सरकार ने उन्हें इवेंट से बाहर कर दिया।

नई दिल्ली की एआई इम्पैक्ट समिट में बड़ा हंगामा हुआ है। नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी को एआई समिट से बाहर कर दिया गया। यूनिवर्सिटी ने एक चाइनीज रोबोटिक डॉग को अपनी खोज बता कर पेश किया था।

उसका वीडियो वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होते ही सरकार ने यूनिवर्सिटी को समिट से बाहर कर दिया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विवाद की जड़: रोबोटिक डॉग 'ओरियन' या 'यूनिट्री Go2'?

सोशल मीडिया पर प्रोफेसर नेहा सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे एक रोबोटिक डॉग का शोकेस कर रही थीं। प्रोफेसर ने इस रोबोट का नाम 'ओरियन' बताया। उन्होंने दावा किया कि इसे गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने बनाया है। वे इसे कैंपस की सुरक्षा के लिए बड़ी उपलब्धि मानती हैं।

हालांकि वीडियो वायरल होतेही उनके दावों की पोल खुल गई। टेक एक्सपर्ट्स ने बताया कि यह रोबोट चीन का है। यह असल में यूनिट्री कंपनी का 'Go2' मॉडल है।

यह मॉडल पूरी दुनिया के बाजार में आसानी से उपलब्ध है। टेक एक्सपर्ट्स ने यूनिवर्सिटी के दावे को पूरी तरह गलत बताया है। नेटिजन्स अब इस वीडियो पर तरह-तरह की रिएक्शन दे रहे हैं।

क्या है यूनिट्री Go2 रोबोटिक डॉग?

यूनिट्री Go2 चीन का एक आधुनिक रोबोटिक डॉग (robotic machine) है। इसे यूनिट्री रोबोटिक्स कंपनी ने बनाया है। इसमें शानदार एआई (Artificial Intelligence) और स्मार्ट सेंसर लगे हैं। यह रोबोट अपने आसपास की जगह को पहचानता है।

chinese-robotic-dog
chinese-robotic-dog

इसकी मदद से यह आसानी से सीढ़ियां चढ़ता है। रास्ते की बाधाओं से ये खुद को बचा लेता है। यह वॉयस कमांड पर भी काम करता है। इसका इस्तेमाल रिसर्च और फैक्ट्रियों में हो रहा है। भारत में इसकी कीमत दो से तीन लाख रुपए है।

यूनिवर्सिटी की सफाई

विवाद के बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने अपनी सफाई पेश की। यूनिवर्सिटी ने कहा कि उन्होंने रोबोट बनाने का दावा नहीं किया। उनके मुताबिक यह रोबोट छात्रों के लिए सिर्फ एक क्लासरूम है। इससे छात्र नई तकनीक के बारे में आसानी से सीख सकते हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर यूनिवर्सिटी की बातें सच नहीं मानी गईं।

GALGOTIYA UNIVERSITY JUSTIFICATION
GALGOTIYA UNIVERSITY JUSTIFICATION

प्लेटफॉर्म एक्स ने उनकी इस सफाई पर कम्युनिटी नोट लगा दिया। नोट में कहा गया कि प्रोफेसर की बातें लोगों को गुमराह करती हैं। इसे यूनिवर्सिटी की अपनी खोज बताना पूरी तरह से गलत था।

मामले ने लिया राजनीतिक रूप

इस मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। कांग्रेस (Congress) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं से अंतरराष्ट्रीय स्तर (ग्लोबल इंडिया एआई समिट) पर भारत का मजाक उड़ रहा है।

कांग्रेस के अनुसार, एआई समिट जैसे महत्वपूर्ण मंच पर चीनी प्रोडक्ट्स को भारतीय बताकर दिखाना देश के लिए शर्मिंदगी की बात है। राहुल गांधी ने भी इसे 'पीआर तमाशा' करार देते हुए भारत के डेटा और टैलेंट के सही इस्तेमाल पर सवाल उठाए हैं।

ये भी पढ़ें...

यूपीआई के बावजूद नकद का स्वैग बढ़ा, 40 लाख करोड़ कैश के साथ आंकड़ा ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा

इंदौर की 78 साल की दादी को मिला गोल्ड मेडल, थम गईं सबकी निगाहें, पढ़ें इनकी इंस्पिरेशनल जर्नी

न ब्लैकबोर्ड न स्कूल... फुटपाथ पर बच्चों को शिक्षा बांटते टीचर का वीडियो वायरल

कनाडा में बसने का है प्लान, तो आज ही शुरू करें फ्रेंच की पढ़ाई

Tags:
  • CONGRESS
  • Artificial Intelligence
  • robotic machine
  • ग्लोबल इंडिया एआई समिट
  • एआई इम्पैक्ट समिट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग