20 साल से MBBS की पढ़ाई कर रहे छात्र को कोर्ट से मिली राहत, फिर किस्मत ने दे दिया धोखा

Anjali Dwivedi | Published:
Share
gorakhpur brd medical college
gorakhpur brd medical college

गोरखपुर के बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन छात्र पिछले करीब दो दशकों से अपनी MBBS की पढ़ाई पूरी करने की जद्दोजहद कर रहे हैं।

News In Short

  • गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 1998, 2009 और 2010 बैच के तीन छात्र अभी भी MBBS कर रहे हैं।
  • नियमों के अनुसार MBBS कोर्स 9 साल में पूरा होना चाहिए, लेकिन ये छात्र 15 से 25 साल से कॉलेज में हैं।
  • एक छात्र ने रिजल्ट के लिए हाईकोर्ट की शरण ली, लेकिन परिणाम आने पर वह फिर दो विषयों में फेल पाया गया।
  • प्राचार्य के अनुसार, 2020 से पहले MCI के नियम लागू होने के कारण इन पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं हो सकी थी।
  • फेल हुए छात्रों को अब सप्लीमेंट्री परीक्षा के जरिए पास होने का एक अंतिम मौका मिल सकता है।

News In Detail

इनमें से एक छात्र 1998 बैच का है, जबकि दो अन्य छात्र 2009 और 2010 बैच के हैं। ये छात्र हर साल परीक्षा में बैठते हैं, लेकिन सफलता उनसे कोसों दूर रहती है। स्थिति यह हो गई कि यूनिवर्सिटी ने अब इनका रिजल्ट जारी करना ही बंद कर दिया था।

दो दशकों का संघर्ष फिर भी असफलता

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये छात्र लंबे समय से फाइनल ईयर पार नहीं कर पा रहे हैं। इस पेचीदा मामले में एक छात्र ने हार मानकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद यूनिवर्सिटी ने उसका रिजल्ट तो जारी किया, लेकिन किस्मत ने यहां भी साथ नहीं दिया। छात्र दो विषयों में फिर से फेल हो गया। अब नियमानुसार उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का एक और मौका दिया जाएगा।

NMC के कड़े नियम और MCI का पेच

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के वर्तमान नियमों के मुताबिक, एमबीबीएस का प्रथम वर्ष अधिकतम 4 साल में और पूरा कोर्स 9 साल के भीतर पूरा करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र इस समय सीमा में पढ़ाई पूरी नहीं करता, तो उसका रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाता है।

हालांकि, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल ने स्पष्ट किया कि यह मामला साल 2020 से पहले का है, जब भारतीय चिकित्सा परिषद (Medical Council of India- MCI) के पुराने नियम प्रभावी थे। इसी तकनीकी कारण से अब तक इन छात्रों पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया जा सका था।

बाकी दो छात्रों के भविष्य पर सस्पेंस

कॉलेज प्रशासन अब उन दो अन्य छात्रों के लिए भी यूनिवर्सिटी से संपर्क कर रहा है, जिनके परिणाम रोक दिए गए हैं। प्रशासन की अपील है कि इनका रिजल्ट भी सार्वजनिक किया जाए। यदि वे पास होते हैं तो उन्हें डिग्री मिल सकेगी, अन्यथा उन्हें भी फिर से सप्लीमेंट्री पेपर देने का अवसर दिया जाएगा।

यूनिवर्सिटी का बदलाव

बीआरडी मेडिकल कॉलेज का शैक्षणिक सफर भी बदलावों भरा रहा है। वर्तमान में यह संस्थान अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा यूनिवर्सिटी (ABVMU), लखनऊ से एफिलिएटेड है।

इससे पहले यह दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी के अधीन आता था। सालों से अटके इन परिणामों ने मेडिकल एजुकेशन की व्यवस्था और छात्रों की निरंतरता पर एक नई बहस छेड़ दी है।

ये खबरें भी पढ़ें...

क्या देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? पीएम मोदी की बातों ने बढ़ाई लोगों की धड़कनें, सरकार ने दिया जवाब

महिला आरक्षण लागू करने लोकसभा में हो सकती हैं 816 सीटें, 2029 चुनाव से लागू करने की तैयारी

35 की उम्र में बालेन शाह ने संभाली नेपाल की सियासत, रामनवमी पर हुआ राजतिलक, जानें कौन हैं बालेन शाह

नेपाल में 35 साल के बालेंद्र शाह ने ली पीएम पद की शपथ, रामनवमी पर हुआ राजतिलक

Tags:
  • हाईकोर्ट
  • राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग
  • MBBS
  • एमबीबीएस
  • मेडिकल कॉलेज
  • गोरखपुर
  • मेडिकल एजुकेशन
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर