दादागिरी करके सफाई करवाओगी क्या ? जब कलेक्टर टीना डाबी से बोले पूनिया
Sandeep Kumar | Published:
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-24T190621.570
सतीश पूनिया ने रोचक अंदाज में कलेक्टर टीना डाबी से कहा कि आप दादागिरी करके सफाई करवा रही हैं, बाड़मेर भी इंदौर जैसा हो जाएगा। इसके बाद टीना डाबी ने सादगी के साथ मुस्कुराते हुए उनका अभिनंदन किया।
बाड़मेर. दादागिरी करके सफाई करवाओगी क्या...? ये शब्द थे राजस्थान बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के। उन्होंने कलेक्टर टीना डाबी से मजाकिया अंदाज में यह सवाल किया? पूनिया ने कहा, आप दादागिरी करके सफाई करवा रही हैं, बाड़मेर भी इंदौर जैसा साफ हो जाएगा। दरअसल, पूनिया अपने जन्मदिन पर बाड़मेर पहुंचे थे। उन्होंने सरकारी अस्पताल में बेटियों के सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाने का संकल्प लिया। वहीं इस बीच उनकी बाड़मेर की कलेक्टर टीना डाबी से मुलाकात हुई। इस दौरान पूनिया ने कलेक्टर के काम की जमकर सराहना की। वहीं, टीना डाबी ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
IAS टीना डाबी पर मेहरबान हुई BJP सरकार, पति-पत्नी दोनों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
इस मुलाकात के बीच एक जोरदार वाकया हुआ। सतीश पूनिया ने रोचक अंदाज में कलेक्टर टीना डाबी से कहा कि आप दादागिरी करके सफाई करवा रही हैं, बाड़मेर भी इंदौर जैसा हो जाएगा। इसके बाद टीना डाबी ने सादगी के साथ मुस्कुराते हुए उनका अभिनंदन किया। आपको बता दें कि कलेक्टर टीना डाबी 'नवो बाड़मेर' नाम से कैंपेन चला रही हैं। इसके पॉजिटिव रिजल्ट सामने आ रहे हैं।
राजस्थान के चर्चित IAS दंपती के घर गूंजी किलकारी, टीना डाबी ने बेटे को दिया जन्म
टीना डाबी 2016 बैच की यूपीएससी टॉपर हैं। वे राजस्थान कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। अपनी सेवा के दौरान वे राजस्थान के कई जिलों में पदस्थ रह चुकी हैं। कलेक्टर के रूप में उनकी पहली पोस्टिंग जैसलमेर में हुई थी, जहां उनके कामों की खूब सराहना की गई। सितंबर 2023 में वे मातृत्व अवकाश यानी मैटरनिटी लीव पर चली गईं। छुट्टी से आने के बाद जब उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को फिर से संभाला तो राजस्थान सरकार ने उन्हें बाड़मेर का कलेक्टर बना दिया। बाड़मेर में अपनी नियुक्ति के बाद से वह अपने "नवो बाड़मेर" अभियान के तहत जिले को साफ-सुथरा और बेहतर बनाने में जुटी हुई हैं।
IAS टीना डाबी की मार्कशीट हुई वायरल, जानें 12वीं में हासिल किए कितने नंबर
thesootr links
IAS टीना डाबी पर मेहरबान हुई BJP सरकार, पति-पत्नी दोनों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
सामने आया जोरदार वाकया
राजस्थान के चर्चित IAS दंपती के घर गूंजी किलकारी, टीना डाबी ने बेटे को दिया जन्म
2016 बैच की टॉपर हैं टीना
IAS टीना डाबी की मार्कशीट हुई वायरल, जानें 12वीं में हासिल किए कितने नंबर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari