T20 World Cup 2024 में सबसे अधिक रन व विकेट लेने वाले खिलाड़ी

Amresh Kushwaha | Jun 30, 2024, 12:00 IST
Share
ICC T20 World Cup के रन बांकुरे
ICC T20 World Cup के रन बांकुरे

रहमानुल्लाह गुरबाज T20 विश्व कप 2024 में अभी तक सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। वहीं फजलहक फारूकी औरअर्शदीप सिंह संयुक्त रूप से शीर्ष विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।

ICC T20 World Cup 2024 : टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजित वेस्टइंडीज और यूएसए में किया गया था। जहां T20 वर्ल्ड कप का नौवां संस्करण 1 जून को शुरू हुआ और इसका फाइनल मुकाबला भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच 29 जून को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला गया।

इस मैच में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हरा दिया है। इसके साथ ही भारत टी20 क्रिकेट का चैंपियन बन गया है। भारतीय टीम ने 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।

ये खबर भी पढ़िए...IND vs SA T20 Final : भारत ने 7 रन से जीता टी 20 वर्ल्ड कप, हार के मुंह से छीनकर लाए जीत

T20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में विराट कोहली के नाम एक संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। भारत के विराट कोहली दो अलग-अलग T20 वर्ल्ड कप में रन बनाने के मामले में शीर्ष पर रहने वाले एकमात्र खिलाड़ी रहे हैं।

कोहली ने बांग्लादेश में 2014 वर्ल्ड कप में 319 रन बनाए थे और इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में 2022 संस्करण में उनके बल्ले से 296 रन निकले। 2014 में उनके द्वारा 106.33 की औसत से 319 रन बनाए गए।

वहीं श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान ने 2009 में 317 रन, श्रीलंका के महेला जयवर्धने ने 2010 में 302 रन, ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन ने 2012 में 249 रन, बांग्लादेश के तमीम इकबाल ने 2016 में 273 रन, पाकिस्तान के बाबर आजम ने 2021 में 303 रन बनाने वाले अन्य पांच बल्लेबाज हैं जो T20 वर्ल्ड कप में रन बनाने के मामले में शीर्ष पर रहे हैं।ॉ

ये खबर भी पढ़िए...सूर्या के कैच से द्रविड़ के सेलिब्रेशन तक, ये रहे विश्व कप फाइनल के खास मोमेंट्स

T20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

T20 विश्व कप 2024 में अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज ने सबसे अधिक 281 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

रैंकबल्लेबाजमैचरनऔसत
1रहमानुल्लाह गुरबाज (अफगानिस्तान)828135.12
2रोहित शर्मा (भारत)825736.71
3ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया)725542.50
4क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका)924327.00
5इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान)823128.87
6निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज)722838.00
7एंड्रीस गौस (यूएसए)621943.80
8जोस बटलर (इंग्लैंड)821442.80
9सूर्यकुमार यादव819928.42
10हेनरिक क्लासेन (इंग्लैंड)919031.66
ये खबर भी पढ़िए...IND vs SA T20 Final : 11 सालों का सूखा खत्म करेंगे रोहित या अफ्रीका बनाएगी इतिहास

T20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी

बांग्लादेश के शाकिब अल हसन T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 43 पारियों में सबसे अधिक 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

T20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

अफगानिस्तान के फजलहक फारूकी और भारत के अर्शदीप सिंह T20 वर्ल्ड कप 2024 में 17 विकेट के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।

रैंकगेंदबाजमैचविकेटऔसत
1फजलहक फारूकी (अफगानिस्तान)8179.41
2अर्शदीप सिंह (भारत)81712.64
3जसप्रीत बुमराह (भारत)8158.26
4एनरिक नार्खिया (दक्षिण अफ्रीका)91513.40
5राशिद खान (अफगानिस्तान)81412.78
6रिशाद हुसैन (बांग्लादेश)71413.85
7नवीन-उल-हक (अफगानिस्तान)81312.30
8अल्जारी जोसेफ (वेस्टइंडीज)71313.61
9एडम ज़म्पा (ऑस्ट्रेलिया)71314.38
10कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका)91315.00
ये खबर भी पढ़िए...Indian Army : दो क्लासमेट संभालेंगे थल और नौसेना की कमान, मध्य प्रदेश से खास कनेक्शन

टी20 वर्ल्ड कप विजेताओं की लिस्ट-

भारत साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप का पहला चैंपियन बना था, इस मैच का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में किया गया था।

व र्ष विजेता उपविजेता मेजबान प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट सर्वाधिक रन
सर्वाधिक विकेट
2024 भारत
दक्षिण अफ्रीका
वेस्टइंडीज़ और यूएसए
जसप्रीत बुमराह
रहमानुल्लाह गुरबाज़ अर्शदीप सिंह और फजलहक फारूकी
2022 इंग्लैंड पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया सैम करन विराट कोहली वानिंदु हसरंगा
2021 ऑस्ट्रेलिया न्यूज़ीलैंड यूएई और ओमान मिचेल मार्श बाबर आजम एडम ज़ाम्पा
2016 वेस्ट इंडीज इंग्लैंड भारत विराट कोहली तमीम इकबाल मुस्तफिजुर रहमान
2014 श्रीलंका भारत बांग्लादेश विराट कोहली विराट कोहली अजंथा मेंडिस
2012 वेस्ट इंडीज श्रीलंका श्रीलंका शेन वॉटसन शेन वॉटसन अजंथा मेंडिस
2010 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज केविन पीटरसन महेला जयवर्धने डिर्क नैनेस
2009 पाकिस्तान श्रीलंका इंग्लैंड तिलकरत्ने दिलशान तिलकरत्ने दिलशान उमर गुल
2007 भारत पाकिस्तान दक्षिण अफ्रीका शाहिद अफरीदी मैथ्यू हेडन उमर गुल

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • T20 World Cup 2024
  • ICC T20 World Cup
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा