जुलाई में ITR फाइलिंग करने पर रिफंड जल्दी आएगा या लेट, जानिए कब मिलता है ज्यादा फायदा?

Sanjeet kumar dhurwey | Jul 17, 2025, 18:20 IST
Share
itr-filing-2025
Photograph: (the sootr)

17 जुलाई के बाद ITR भरने से आपको जल्दी रिफंड मिलेगा या देरी से। कौन से उपाय अपनाने से रिफंड जल्दी मिल सकता है। इस बारे में हम विस्तार से बता रहे हैं...

जुलाई आते ही टैक्सपेयर्स इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की प्रक्रिया तेजी से शुरू कर देते हैं। इस बार एक सवाल टैक्सपेयर्स को ज्यादा परेशान कर रहा है। आईटीआर को लेकर एक सवाल सोशल मीडिया पर भी वायरल है।

सवाल है कि क्या 17 जुलाई के बाद ITR भरने से आयकर रिफंड जल्दी मिलेगा? आइए जानते हैं यह अफवाह है या सही जानकारी है। इस बारे में हम और जानेंगे, इसी के साथ ही जानेंगे कि कैसे ITR फाइलिंग को सही समय पर करना रिफंड के लिए कितना फायदा होता है।

ITR 17 जुलाई के बाद भरने पर कब मिलता है रिफंड?

अब यह सवाल सोशल मीडिया पर चर्चा में है, और बहुत से लोग यह मानने लगे हैं कि 17 जुलाई के बाद ITR भरने से रिफंड जल्दी मिल सकता है। हालांकि, यह पूरी तरह से गलत है। आयकर विभाग की प्रोसेसिंग प्रक्रिया पर तारीख का कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता।

ये खबर भी पढ़ें:

जापान ने बना डाला बैंगनी रंग का कृत्रिम ब्लड, अब बचेगी लाखों जान!

जल्दी ITR भरने से मिलेगा जल्दी रिफंड

मई- जून में टैक्सपेयर्स ITR फाइल करते हैं। इसी के साथ ही सभी जरूरी जानकारी भरते हैं तो 10-20 दिनों में रिफंड मिल सकता है। जबकि जैसे-जैसे आयकर विभाग पर काम का दबाव बढ़ता है, रिफंड मिलने में समय लग सकता है।

ITR भरने से रिफंड कब मिलेगा, इन पॉइंट्स में समझें

सोशल मीडिया पर सवाल: 17 जुलाई के बाद ITR भरने से रिफंड जल्दी मिलेगा, यह अफवाह है।

तारीख का कोई असर नहीं: आयकर विभाग की प्रोसेसिंग पर तारीख का कोई खास असर नहीं पड़ता।

जल्दी ITR भरने से रिफंड जल्दी मिलता है: मई या जून में सही जानकारी के साथ ITR भरने से रिफंड 10-20 दिनों में मिल सकता है।

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की सलाह: देर से ITR भरने पर रिफंड में 60-90 दिन तक का समय लग सकता है।

ई-वेरिफिकेशन जरूरी: रिफंड प्राप्त करने के लिए ITR फाइलिंग के बाद ई-वेरिफिकेशन 30 दिन के भीतर करना जरूरी है।

ये खबर भी पढ़ें:

क्या होता है Blue Aadhaar Card? क्या है इसका यूज और क्यों है यह जरूरी, जानें सभी डिटेल्स

क्या कहते हैं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स

अलग- अलग चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने एक मत में ही जवाब दिया है। उनके मुताबिक, यदि आप देर से ITR भरते हैं, तो रिफंड प्राप्त करने में 60-90 दिन लग सकते हैं, खासकर अगर डॉक्यूमेंट्स में कोई त्रुटि हो। इसलिए, यदि आप चाहते हैं कि आपका रिफंड जल्दी आए, तो आपको ITR को जल्द से जल्द भरना चाहिए और ई-वेरिफिकेशन को भी समय पर पूरा करना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें:

रील्स के शौकीनों के लिए जरूरी खबर, अब सरकार दे रही रील बनाने के पैसे, यहां जानें सारी डिटेल्स

ITR फाइलिंग के बाद ई-वेरिफिकेशन का महत्व

ई-वेरिफिकेशन करना ITR फाइल करने के बाद अनिवार्य है। इसके बिना आपका ITR मान्य नहीं होगा, और रिफंड की प्रक्रिया भी रुक सकती है। आपको ई-वेरिफिकेशन 30 दिन के भीतर करना होता है।
ये खबर भी पढ़ें:

NCERT की नई किताब में बाबर की बर्बरता, नरसंहार का इतिहास पढ़ेंगे 8वीं के छात्र

रिफंड मिलने का समय क्या है?

यदि आपने 15 जुलाई तक ITR भर लिया और समय पर ई-वेरिफिकेशन भी कर लिया, तो आमतौर पर आपको 10 से 17 दिनों के भीतर रिफंड मिल सकता है। लेकिन यह समय आपकी जानकारी और दस्तावेजों की सहीता पर निर्भर करता है। अगर कोई गड़बड़ी हो, तो रिफंड में देरी हो सकती है।

FAQ सामान्य

  1. क्या 17 जुलाई के बाद ITR भरने से जल्दी रिफंड मिलेगा?
    नहीं, 17 जुलाई के बाद ITR भरने से रिफंड जल्दी नहीं मिलेगा। आयकर विभाग की प्रोसेसिंग की गति पर तारीख का कोई प्रभाव नहीं पड़ता। अगर आप जल्दी ITR भरते हैं और सभी जानकारी सही है, तो रिफंड जल्दी मिल सकता है।
  2. ITR फाइल करने के बाद रिफंड कब तक आता है?
    अगर सभी जानकारी सही है और ई-वेरिफिकेशन समय पर हो जाता है, तो रिफंड आमतौर पर 10 से 20 दिनों के भीतर मिल सकता है। लेकिन यदि कोई त्रुटि है, तो रिफंड में 4-6 हफ्ते लग सकते हैं।
  3. ITR फाइल करते समय किन बातों का ध्यान रखें ताकि रिफंड जल्दी मिल सके?
    आपको ITR भरते समय सभी विवरण सही से भरने चाहिए, जैसे कि TDS, बैंक डिटेल्स और अन्य आवश्यक दस्तावेज़। इसके बाद, ई-वेरिफिकेशन भी समय पर करना बेहद महत्वपूर्ण है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

आयकर रिटर्न फाइल | आयकर रिटर्न डेडलाइन | आयकर रिटर्न | टैक्स फाइलिंग

Tags:
  • आयकर रिटर्न फाइल
  • आयकर रिटर्न
  • आयकर रिटर्न डेडलाइन
  • आयकर रिफंड
  • टैक्स फाइलिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि