संभल में बोले जगद्गुरु रामभद्राचार्य, सतयुग में केवल सनातनी ही रहेंगे, WIFE के फुल फॉर्म पर भी अड़े

Sandeep Kumar | Dec 01, 2025, 18:03 IST
Share
jagadguru-rambhadraacharya
jagadguru-rambhadraacharya

संभल में 1 से 7 दिसंबर तक कल्कि महोत्सव हो रहा है। इसमें शामिल होने के लिए जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। सतयुग में केवल सनातनी ही रहेंगे।

Sambhal. यूपी के संभल में कल्कि महोत्सव का आगाज हुआ। इसमें जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने शिरकत की। इस दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने एक और विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा, भगवान कल्कि के अवतार के बाद सतयुग का आरंभ होगा। सतयुग में केवल सनातनी ही रहेंगे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, कल्कि अवतार के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। भगवान विष्णु के 10वें और अंतिम कल्कि अवतार से सतयुग शुरू होगा।

मुसलमानों पर बोले कल्कि भगवान इच्छा जगा देंगे

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि संभल में कल्कि पुराण व्याख्यान हो रहा है। यह विश्व में पहली बार कल्कि भगवान की कथा है। उनसे सवाल किया गया कि सतयुग में कौन रहेंगे? इस पर उन्होंने कहा, जो सनातन धर्म का होगा, वही रहेगा। मुसलमानों का क्या होगा, इस सवाल पर उन्होंने कहा, या तो कन्वर्ट होंगे या गोविंदा नमो नमः कहेंगे। यदि कन्वर्ट होने की इच्छा नहीं हुई तो, कल्कि भगवान इच्छा जगा देंगे।



WIFE का फुल फॉर्म बताकर विवादों में आए जगद्गुरु रामभद्राचार्य, इस बयान से मच गया बवाल...

वाइफ का फुल फॉर्म पर अड़े रामभद्राचार्य

WIFE शब्द के फुल फॉर्म पर ट्रोल हो रहे जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने फिर से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मैंने कुछ गलत नहीं कहा। यह अंग्रेजों की व्याख्या है। हमारे देश में डायवोर्स नहीं था, यह थोपा गया। यहां वाइफ को धर्मपत्नी कहा जाता है। शेक्सपीयर ने कहा था, मजबूरी तुम्हारा ही नाम नारी है।

ये भी पढ़ें...स्वामी रामभद्राचार्य ने प्रधानमंत्री मोदी को एक बार फिर पीएम बनाने की कर दी मांग, कहा- वे चीन से भूमि वापस लाएंगे...

उन्होंने कहा- वाइफ मतलब...

W = Wonderful
I = Instrument
F = For
E = Enjoy

ये भी पढ़ें...रामभद्राचार्य-प्रेमानंद महाराज विवाद पर बोले पंडित धीरेंद्र शास्त्री- संतों को लड़वाने की कोशिश

बर्क पर राष्ट्रदोह का केस चलना चाहिए

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा, सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर राष्ट्रदोह का केस चलना चाहिए। वह वंदे मातरम् का विरोधी है। राष्ट्र गीत को सांप्रदायिक रूप नहीं देना चाहिए। इसे सभी को एक सुर में गाना चाहिए। तुलसी पीठाधीश्वर संभल में कल्कि कथा सुनाने पहुंचे हैं। कथा 1 से 7 दिसंबर तक कल्कि धाम में चलेगी।

ये भी पढ़ें...प्रेमानंद महाराज को जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने बताया बालक समान, पहले कहा था मूर्ख

कल्कि महोत्सव 7 दिसंबर तक

संभल जिले में 1 तारीख से शुरू हुआ कल्कि महोत्सव 7 दिसंबर तक चलेगा। महोत्सव के आयोजक आचार्य प्रमोद कृष्णम हैं। विशेष आमंत्रण पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज कल्कि कथा के लिए आए हैं। बताया जा रहा है कि यह कथा विश्व की पहली कल्कि कथा होगी।

8aacb2ec-17e
8aacb2ec-17e


डीएम और एसपी ने लिया रामभद्राचार्य से आशीर्वाद

महायज्ञ में आहुति के साथ कथा शुरू होगी। महोत्सव स्थल पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए जाएंगे। सुधांशु जी महाराज, स्वामी अवधेशानंद गिरि और अन्य संत शामिल होंगे। कथा में रोज 10-15 हजार श्रद्धालु पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया मौके पर हैं। डीएम और एसपी केके बिश्नोई ने रामभद्राचार्य से आशीर्वाद लिया। रामभद्राचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



Tags:
  • प्रमोद कृष्णम
  • जगद्गुरु रामभद्राचार्य
  • सतयुग
  • जियाउर्रहमान बर्क
  • वाइफ का फुल फॉर्म
  • कल्कि अवतार
  • भगवान कल्कि के अवतार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज