जज बीआर गवई बनेंगे CJI, बुलडोजर एक्शन को बताया था ‘असंवैधानिक’

Sandeep Kumar | Published:
Share
justice-bhushan-ramkrishna
जस्टिस बीआर गवई

सुप्रीम कोर्ट के प्रमुख जस्टिस संजीव खन्ना ने जज बीआर गवई को भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है। जस्टिस गवई 14 मई को शपथ लेंगे।

देश दुनिया न्यूज: सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना ने जस्टिस बीआर गवई ( Justice BR Gavai) को अगला मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश की है। इसके लिए CJI प्रमुख ने केंद्रीय कानून मंत्रालय से सिफारिश की है। सुप्रीम कोर्ट में परंपरा के मुताबिक, कोर्ट के मौजूदा चीफ जस्टिस ही अपने उत्तराधिकारी का नाम सरकार को भेजते हैं। जस्टिस बीआर गवई 14 मई को देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि देश का मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना 13 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

जस्टिस गवई के ऐतिहासिक फैसले

जस्टिस बीआर गवई ने कई महत्वपूर्ण फैसले दिए हैं जो चर्चा में रहे। उन्होंने बीजेपी सरकारों द्वारा बुलडोजर के इस्तेमाल के खिलाफ फैसले में कहा था कि गरीबों के घरों को तोड़ना संविधान का उल्लंघन है। वे उस पीठ का हिस्सा रहे थे जिसने इलेक्टोरल बॉन्ड योजना की संवैधानिकता की जांच की थी।

ये खबर भी पढ़िए... मिशन हॉस्टिपटल का लाइसेंस रद्द, फर्जी डॉक्टर ने यहीं सर्जरी कर दी थी 7 को मौत

कई मामलों में सुनवाई कर चुके हैं जस्टिस

जस्टिस गवई को 2003 में बॉम्बे हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। 2005 में उन्हें स्थायी न्यायाधीश के रूप में कार्यभार सौंपा गया। उन्होंने नागपुर, औरंगाबाद और मुंबई की पीठों पर कई महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई की। 2019 में उन्हें भारत के सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था, और उनका कार्यकाल 23 नवंबर, 2025 तक रहेगा।

ये खबर भी पढ़िए... कांग्रेस में जान फूंकने राहुल गांधी का नया फार्मूला, इस राज्य से शुरू होगी कवायद

ये खबर भी पढ़िए... मध्य प्रदेश की संस्कृति, परंपरा और आत्म-अभिव्यक्ति का संगम है बाग प्रिंट

कौन हैं जस्टिस बीआर गवई

जस्टिस बीआर गवई का जन्म 24 नवंबर, 1960 को महाराष्ट्र के अमरावती में हुआ था। वे दलित समुदाय से आते हैं, और सुप्रीम कोर्ट में आरक्षण न होने के बावजूद उनका चयन एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। जस्टिस गवई ने 1985 में वकालत शुरू की थी। 1987 से 1990 तक बॉम्बे हाईकोर्ट में स्वतंत्र रूप से वकालत की। 1990 के बाद वे मुख्य रूप से बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ में प्रैक्टिस की । जहां उन्होंने संवैधानिक और प्रशासनिक मामलों में विशेषज्ञता हासिल की।

ये खबर भी पढ़िए... ATM in Train : रेलवे ने दी यात्रियों को सुविधा, अब ट्रेन में भी एटीएम, कैश निकालना होगा आसान



Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • CJI
  • बॉम्बे हाईकोर्ट
  • जस्टिस संजीव खन्ना
  • देश दुनिया न्यूज
  • जस्टिस बीआर गवई
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर