कंगना रनौत के 'कृषि कानून वापस लाओ' वाले बयान से BJP का किनारा, कांग्रेस ने साधा निशाना
Amresh Kushwaha | Sept 25, 2024, 08:08 IST
कंगना से BJP संकट में!
बीजेपी ने कंगना रनौत के कृषि कानूनों की बहाली की मांग वाले बयान से किनारा कर लिया है। कांग्रेस ने कहा कि किसानों की शहादत के बाद वापस लिए गए काले कानूनों की वापसी अब कभी नहीं होगी।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के तीन कृषि कानूनों (Farm Laws) को बहाल करने की मांग वाली टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया (Gaurav Bhatia) ने स्पष्ट किया कि कंगना को इस मुद्दे पर पार्टी की ओर से कोई बयान देने के लिए अधिकृत नहीं किया गया है।
ये खबर भी पढ़िए...कंगना रनौत के लिए खुशखबरी, इमरजेंसी की रिलीज को मिली मंजूरी
कंगना रनौत ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिल्कुल, कृषि कानूनों (Farm Laws) पर मेरे विचार व्यक्तिगत हैं और ये बीजेपी के रुख का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। कंगना ने यह बयान हिमाचल प्रदेश के मंडी (Mandi) में अपने निर्वाचन क्षेत्र में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया था।
ये खबर भी पढ़िए...बीजेपी सांसद कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें ! किसान संघर्ष समिति ने भेजा इस मामले में मानहानि का नोटिस
कंगना रनौत ने कहा कि तीन कृषि कानून किसानों (Farmers) के लिए फायदेमंद थे और उन्हें वापस लाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, किसानों को खुद इन कानूनों की मांग करनी चाहिए क्योंकि यह उनके हित में है। किसानों को देश के विकास का एक महत्वपूर्ण स्तंभ माना जाता है और इन कानूनों का लाभ उन्हें मिलना चाहिए।
ये खबर भी पढ़िए...जल्द शादी करेंगी कंगना, एक्ट्रेस ने बताई शादी की पूरी प्लानिंग
कंगना के इस बयान के बाद कांग्रेस (Congress) ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कंगना का बयान बीजेपी की मंशा को उजागर करता है। कांग्रेस के आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया। इसमें कंगना के बयान को दिखाया गया। कांग्रेस ने कहा कि देश के 750 से अधिक किसान शहीद हुए थे तब जाकर मोदी सरकार ने काले कानून वापस लिए थे, अब बीजेपी के सांसद फिर से इन्हें वापस लाने का प्लान बना रहे हैं।
कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि इन काले कानूनों (Black Laws) की वापसी अब कभी नहीं होगी, चाहे भाजपा और उनके नेता जितनी भी कोशिश कर लें।
ये खबर भी पढ़िए...कंगना रनौत के लिए खुशखबरी, इमरजेंसी की रिलीज को मिली मंजूरी
BJP का बयान
बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का केंद्र सरकार द्वारा वापस लिए गए कृषि कानूनों पर दिया गया बयान वायरल हो रहा है। यह बयान कंगना का व्यक्तिगत विचार है। साथ ही यह बीजेपी के दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व नहीं करता है।
कंगना की प्रतिक्रिया
ये खबर भी पढ़िए...बीजेपी सांसद कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें ! किसान संघर्ष समिति ने भेजा इस मामले में मानहानि का नोटिस
कंगना का तर्क
ये खबर भी पढ़िए...जल्द शादी करेंगी कंगना, एक्ट्रेस ने बताई शादी की पूरी प्लानिंग
कांग्रेस का हमला
कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि इन काले कानूनों (Black Laws) की वापसी अब कभी नहीं होगी, चाहे भाजपा और उनके नेता जितनी भी कोशिश कर लें।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava